News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. बिहार सरकार खरीफ मक्का का रकबा बढ़ाने के लिए खरीफ मक्के की बीज पर दे रही है सब्सिडी, इसके साथ ही खेती से जुड़ी और खबरें पढ़ें
एग्री बुलेटिन

बिहार सरकार खरीफ मक्का का रकबा बढ़ाने के लिए खरीफ मक्के की बीज पर दे रही है सब्सिडी, इसके साथ ही खेती से जुड़ी और खबरें पढ़ें

दिनभर की खेती किसानी से जुड़ी खबरों की न्यूज पोटली में आपका स्वागत है। चलिए देखते हैं आज की पोटली में किसानों के लिए क्या क्या नया है। 1. हरियाणा सरकार राज्य के किसानों और खेतीहर मज़दूरों के लिये चला

Pooja Rai

Pooja Rai·07 Jun 2024· 5 min read

बिहार सरकार खरीफ मक्का का रकबा बढ़ाने के लिए खरीफ मक्के की बीज पर  दे रही है सब्सिडी, इसके साथ ही खेती से जुड़ी और खबरें पढ़ें

दिनभर की खेती किसानी से जुड़ी खबरों की न्यूज पोटली में आपका स्वागत है। चलिए देखते हैं आज की पोटली में किसानों के लिए क्या क्या नया है।

1. हरियाणा सरकार राज्य के किसानों और खेतीहर मज़दूरों के लिये चला रही ‘मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना’ के तय उम्र सीमा में बदलाव किए हैं।
हरियाणा सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि "अब 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे और 65 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। जो की पहले नहीं था।
आपको बता दें कि इस योजना के तहत किसान या मजदूर की मौत होने पर आर्थिक सहायता के तौर पर पांच लाख रुपये दिए जाते हैं जबकि स्थायी रूप से अपंग होने पर एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है और आंशिक रूप से अपंग होने पर 10,000 से 40,000 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता पीड़ित को दिया जाता है।

2.NDDB(National dairy development board), suzuki और IDMC लिमिटेड ने साथ मिलकर एक मोबाइल मिल्क कलेक्शन और कूलिंग सिस्टम प्रोटोटाइप वाहन तैयार किया है।

इसके ज़रिये पशुपालको के दरवाजे पर स्वचालित परीक्षण की सुविधा मिल सकेगी जो निष्पक्ष और पारदर्शी दूध संग्रह को आसान बनाने का काम करेंगी साथ ही दूध की गुणवत्ता भी बनाए रखेगी। इसके कूलिंग सिस्टम द्वारा दूध की शेल्फ-लाइफ को बढ़ाने में मदद मिलेगी जिससे दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले चरवाहों के लिए एक सुनियोजित दूध ख़रीदना आसान हो जाएगा।

देश में इस सेवा को शुरुआत पहली बार लद्दाख में किया जाएगा।




3.बिहार सरकार खरीफ मक्का का रकबा बढ़ाने के लिए खरीफ मक्के की बीज पर सब्सिडी दे रही है।

वर्तमान में मक्के की 8 किस्मों पर सब्सिडी दी जा रही है। किसान अपने मर्जी के अनुसार किसी भी किस्म के मक्के का बीज अनुदान पर खरीद सकते हैं। विभिन्न फसलों का चयनित राजस्व ग्राम में 25 एकड़ का कलस्टर बनाया जाएगा। इसके लिए किसानों को मक्के की हाईब्रिड बीज दिए जाएंगे।
एक्सपर्ट का कहना है कि ये हाईब्रिड बीज तीन महीने में ही तैयार हो जाएंगे। यानी इसके बाद आप फसल की कटाई कर सकते हैं।खास बात यह है कि मक्के की खेती जैविक विधि से करने की बात कही गई है।



और अब किसानों से लिए सबसे उपयोगी मौसम की जानाकरी

4. मौसम अपडेट:

IMD ने उत्तर प्रदेश में 8-10 जून तक भीषण लू की स्थिति का अलर्ट जारी किया है।जबकि मध्य प्रदेश, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, बिहार और ओडिशा में 10 जून तक लू की स्थिति बने रहनें का अनुमान जताया है।
पूर्वानुमान के अनुसार, 7 जून यानी आज उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और झारखंड में लू की स्थिति बनी रहेगी।

वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने 10 जून तक गोवा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।
IMD के अनुसार केरल में 9 जून तक और तमिलनाडु, पुडुचेरी में 7 जून को, आंध्र प्रदेश में 9-10 जून को और तेलंगाना में 10 जून को भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 7 जून को राजस्थान में ओलावृष्टि और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की भी संभावना जताई है।

मानसून की बात करें तो ताजा अपडेट के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में दस्तक दे चुका है।और अगले 2-3 दिनों में छत्तीसगढ़ और ओडिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद है।

और आखिर में न्यूज पोटली की ज्ञान पोटली

आने वाले महीनों में धान की बुवाई शुरू हो होगी ऐसे में किसान धान की बीज की ख़रीद में लग गये होंगे, मार्केट से आप सही बीज ला रहे हैं या नहीं ये जानना बहुत ज़रूरी हो जाता है क्योंकि मिट्टी की उर्वरकता, खाद, पानी के अलावा फसल की उत्पादकता बीज पर ही निर्भर करती है।
भारत में इसका महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है, क्योंकि फसलों की जरूरत के हिसाब से सबसे अच्छी जलवायु होने के बावजूद भी लगभग सभी फसलों का औसत उत्पादन विकसित देशों की तुलना में कम है।
पूरे देश के बाजारों में नकली बीज धड़ल्ले से बिक रहा है। इसलिए किसानों को बीज और खाद खरीदते समय अधिकतम सावधानी बरतनी चाहिए।
विशेषज्ञों का कहना है कि अच्छे उत्पादन के लिए किसान को बुवाई से पहले बीज अंकुरण जांच जरूर करानी चाहिए। जांच में अगर 80 से 90 फीसदी बीज अंकुरित होते हैं तो बीज को बेहतर माना जाता है। 60-70 फीसदी अंकुरण होने पर बीज दर बढ़ाई जा सकती है। उस बीज का बिलकुल भी इस्तेमाल ना करें जो 60 फीसदी से कम अंकुरित हो।
किसान बीज प्रमाणीकरण प्रयोगशाला में बीज की अंकुरण क्षमता की जांच निशुल्क करा सकता है। प्रयोगशाला में नमूना जमा कराने के एक सप्ताह बाद किसान को रिपोर्ट सौंप दी जाती है, जिसमें किसानों को उपज की अंकुरण क्षमता और गुणवत्ता की अधिकृत रिपोर्ट दी जाती है।

खेती किसानी की रोचक जानकारी और जरुरी मुद्दों, नई तकनीक, नई मशीनों की जानकारी के लिए देखते रहिए न्यूज पोटली।

News Potli.
Clip & Share
“

— बिहार सरकार खरीफ मक्का का रकबा बढ़ाने के लिए खरीफ मक्के की बीज पर दे रही है सब्सिडी, इसके साथ ही खेती से जुड़ी और खबरें पढ़ें

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsbihar newsharyana schemekheti kisaniNDDBकिसान समाचारखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs