News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. बिहार सरकार किसानों को अंजीर और नारियल की खेती करने के लिए दे रही है बंपर सब्सिडी
एग्री बुलेटिन

बिहार सरकार किसानों को अंजीर और नारियल की खेती करने के लिए दे रही है बंपर सब्सिडी

बिहार के किसानों के लिए एक अच्छी ख़बर है। सरकार अंजीर और नारियल की खेती को बढ़ावा देने के लिए ‘अंजीर फल विकास योजना’ के तहत बंपर सब्सिडी प्रदान कर रही है। इससे किसानों को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी।

NP

Thamir·Correspondent·14 Feb 2025· 2 min read

बिहार सरकार किसानों को अंजीर और नारियल की खेती करने के लिए दे रही है बंपर सब्सिडी

बिहार सरकार किसानों को अंजीर और नारियल की खेती करने के लिए दे रही है बंपर सब्सिडी

बिहार के किसानों के लिए एक अच्छी ख़बर है। सरकार अंजीर और नारियल की खेती को बढ़ावा देने के लिए ‘अंजीर फल विकास योजना’ के तहत बंपर सब्सिडी प्रदान कर रही है। इससे किसानों को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी। बिहार फसलों के अलावा अब व्यावसायिक फसलों का हब के रूप में उभरकर सामने आएगा। सरकार अंजीर की खेती पर 60% और नारियल की खेती पर 75% सब्सिडी दे रही है।

ये भी पढ़ें - IFFCO ने किसानों को किया अलर्ट, कहा- हमारा कोई भी प्रोडक्ट ई-कॉमर्स पर उपलब्ध नहीं, बिक रहे हैं नकली प्रॉडक्ट्स

अंजीर की खेती पर 60% सब्सिडी
राज्य सरकार बिहार के किसानों को अंजीर की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है। राज्य सरकार अंजीर की खेती को बढ़ावा देने के लिए 60% तक सब्सिडी दे रही है। सरकार अंजीर के पौधे लगाने पर प्रति इकाई लागत का 30,000 रुपये तक देगी। किसानों को यह राशि तीन किस्तों में मिलेगी। प्रति किस्त में 10-10 हजार रुपये दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - वर्ष 2023-24 का 99.51 प्रतिशत का गन्ना मूल्य भुगतान हम लोग कर चुके हैं..’ बागपत में बोले सीएम योगी

नारियल की खेती पर 75% सब्सिडी
सरकार नारियल के पौधों पर 75% सब्सिडी दे रही है। यदि किसान 100 नारियल के पौधे खरीदते हैं, जिनकी कुल लागत 8,500 रुपये होती है, तो किसान को केवल 2,125 रुपये देने होंगे। इस योजना से किसानों को नारियल की खेती शुरू करने में बड़ी मदद मिलेगी।

कैसे करें आवेदन?
किसान इस योजना का फायदा लेने के लिए बिहार कृषि विभाग की वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस योजना की अधिक जानकारी के लिए नजदीकी कृषि केंद्र से संपर्क करें।

News Potli.
Clip & Share
“

— बिहार सरकार किसानों को अंजीर और नारियल की खेती करने के लिए दे रही है बंपर सब्सिडी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
coconutfarmingfigkheti kisaniNews Potlisubsidy
NP

About the Author

Thamir

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs