Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. बिहार सरकार का बड़ा फैसला, किसान सलाहकारों का बढ़ा मानदेय
एग्री बुलेटिन

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, किसान सलाहकारों का बढ़ा मानदेय

बिहार के 7047 किसान सलाहकारों का मानदेय 13,000 रुपये से बढ़ाकर 21,000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। नई व्यवस्था 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक

NP

Pooja Rai· Correspondent

27 अगस्त 2025· 2 min read

agriculture newsbihar agriculture newsCM nitish kumar
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, किसान सलाहकारों का बढ़ा मानदेय

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, किसान सलाहकारों का बढ़ा मानदेय

बिहार के 7047 किसान सलाहकारों का मानदेय 13,000 रुपये से बढ़ाकर 21,000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। नई व्यवस्था 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया। किसान सलाहकार किसानों को बीज, खाद, पानी, फसल प्रबंधन और तकनीकी जानकारी देने का काम करते हैं। सरकार का मानना है कि इस फैसले से किसानों को बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा और कृषि उत्पादन बढ़ेगा।

बिहार सरकार ने किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य के 7047 किसान सलाहकारों को पहले की तुलना में काफी ज्यादा मानदेय मिलेगा। पहले इन्हें हर महीने 13,000 रुपये दिए जाते थे, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 21,000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। नई व्यवस्था 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी।

किसान सलाहकार क्या करते हैं?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया। सरकार का कहना है कि किसान सलाहकार, किसानों तक कृषि से जुड़ी योजनाएं और तकनीक पहुँचाने में अहम कड़ी हैं। ये खेतों में जाकर किसानों को सही समय पर बीज, खाद, पानी और दवाइयों के इस्तेमाल की जानकारी देते हैं। इसके अलावा फसल प्रबंधन, कीट नियंत्रण और सिंचाई व्यवस्था पर भी सलाह देते हैं।

काम करने का समय भी बढ़ा
सरकार ने साथ ही किसान सलाहकारों के काम करने का समय भी बढ़ा दिया है। पहले इन्हें रोज़ 6 घंटे काम करना होता था, लेकिन अब 7 घंटे काम करना होगा।

ये भी पढ़ें - गेहूं-चावल में आत्मनिर्भर भारत, अब दलहन-तिलहन पर फोकस

कृषि उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी
राज्य सरकार का मानना है कि खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने में किसान सलाहकारों की बड़ी भूमिका है। इसलिए उनके मानदेय में इतनी बड़ी बढ़ोतरी की गई है। सरकार को उम्मीद है कि इससे किसानों को भी बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा और कृषि उत्पादन बढ़ाने में मदद होगी। यह फैसला उन किसान सलाहकारों के लिए भी राहत लेकर आया है जो लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। अब उन्हें ज्यादा आर्थिक सहयोग मिलेगा और वे और जिम्मेदारी से किसानों की सेवा कर पाएंगे।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— बिहार सरकार का बड़ा फैसला, किसान सलाहकारों का बढ़ा मानदेय

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs