News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. बिहार में डिजिटल कृषि निदेशालय बनाने को मिली मंजूरी, लखीसराय में खुलेगा क्षेत्रीय कृषि कार्यालय
एग्री बुलेटिन

बिहार में डिजिटल कृषि निदेशालय बनाने को मिली मंजूरी, लखीसराय में खुलेगा क्षेत्रीय कृषि कार्यालय

बिहार के उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि किसानों को सही समय पर विभाग की योजनाओं का लाभ पहुंचाने, डिजिटल क्रॉप सर्वे के आधार पर मौसमवार और फसलवार आच्छादन, उत्पादन और उत्पादकत

Pooja Rai

Pooja Rai·14 Aug 2025· 3 min read

बिहार में डिजिटल कृषि निदेशालय बनाने को मिली मंजूरी, लखीसराय में खुलेगा क्षेत्रीय कृषि कार्यालय

बिहार में डिजिटल कृषि निदेशालय बनाने को मिली मंजूरी, लखीसराय में खुलेगा क्षेत्रीय कृषि कार्यालय

बिहार के उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि किसानों को सही समय पर विभाग की योजनाओं का लाभ पहुंचाने, डिजिटल क्रॉप सर्वे के आधार पर मौसमवार और फसलवार आच्छादन, उत्पादन और उत्पादकता का पूर्वानुमान करने, किसान आधारित सेवाओं में नवाचार लाने, कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के लिए एकीकृत डेटाबेस प्रबंधन प्रणाली विकसित करने के लिए डिजिटल कृषि निदेशालय के गठन की स्वीकृति दी गई है.

डिजिटल क्रांति हर क्षेत्र में आ रही है या यूँ कहें कि आ चुकी है। कृषि क्षेत्र में भी यह तेज़ी से आ रही है। केंद्र और राज्य सरकारें भी इसे बढ़ावा दे रही हैं ताकि कम लागत में उत्पादन बढ़ाया जा सके और किसानों की आय भी बढ़े।तकनीक और डिजिटल का कृषि के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। एक ओर, तकनीक के इस्तेमाल से किसान कम लागत, कम समय और कम निवेश में उत्पादन बढ़ा पा रहे हैं।वहीं दूसरी ओर, डिजिटल के उपयोग से किसान सटीक मौसम की जानकारी, सरकारी योजनाओं का समय पर लाभ आदि जैसी सुविधाएं ले पा रहे हैं।

बिहार सरकार इस क्षेत्र में एक कदम आगे बढ़ते हुए डिजिटल कृषि निदेशालय का गठन करने जा रही है. इसके साथ ही लखीसराय में दलहन, तिलहन और अन्य फसलों के लिए विभाग एक क्षेत्रीय कृषि कार्यालय खोलने की घोषणा की है. बिहार के उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा का कहना है कि कृषि क्षेत्र में तकनीकी बदलाव और पारदर्शिता लाने में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा.

ये भी पढ़ें - बिहार में मशरूम उत्पादन बढ़ाने की पहल, किसानों को मिलेगी 90 फीसदी तक सब्सिडी

इसका क्या फ़ायदा?
कृषि मंत्री ने बताया कि डिजिटल कृषि निदेशालय विभाग सहित कृषि से जुड़े ग्राउंड लेवल पर हो रहे कार्यों का डाटा डिजिटल तरीके से डेटा इकट्ठा संग्रहित करेगा. यह किसानों के लिए डिजिटल सॉइल हेल्थ कार्ड, पौधा संरक्षण कार्यों में ड्रोन तकनीक का उपयोग, और डिजिटल जेनरल क्रॉप एस्टीमेशन सर्वे के तहत प्रत्येक फसल मौसम में फसल कटनी प्रयोगों का संचालन और आंकड़ों का इकट्ठा करने का काम करेगा. इसके साथ ही डिजिटल क्रॉप सर्वे और फार्मर रजिस्ट्री जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में सहयोग करेगा. वहीं, कृषि विभाग के विभिन्न निदेशालयों, निगमों और संभागीय कार्यालयों द्वारा संचालित योजनाओं में आवश्यक डिजिटल आधारभूत संरचना, मोबाइल एप्लीकेशन और ई-गवर्नेंस टूल्स का विकास और क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगा.

लखीसराय में खुलेगा क्षेत्रीय कृषि कार्यालय
उपमुख्यमंत्री सिन्हा ने चुनावी साल में लखीसराय के किसानों के लिए एक नई घोषणा करते हुए जिले के बड़हिया में क्षेत्रीय कृषि कार्यालय खोलने की बात कही. उन्होंने कहा कि इसके लिए सहायक निदेशक (शस्य)-सह-टाल विकास पदाधिकारी तथा सहायक निदेशक (शस्य) तेलहन के पद का सृजन किया जाएगा. बड़हिया में टाल और दियारा क्षेत्र में दलहन, तिलहन और अन्य फसलों के कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन को लेकर क्षेत्रीय कार्यालय खोले जाने का निर्णय किया गया है.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— बिहार में डिजिटल कृषि निदेशालय बनाने को मिली मंजूरी, लखीसराय में खुलेगा क्षेत्रीय कृषि कार्यालय

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsbihar agriculture newsdigital agriculture directoratekheti kisaniNews Potliखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs