News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. बिहार में जलवायु अनुकूल कृषि के लिए हुई बैठक, BISA-PUSA बनेगा सेंटर ऑफ एक्सिलेंस
एग्री बुलेटिन

बिहार में जलवायु अनुकूल कृषि के लिए हुई बैठक, BISA-PUSA बनेगा सेंटर ऑफ एक्सिलेंस

बिहार सरकार कृषि क्षेत्र को जलवायु परिवर्तन के अनुकूल बनाने, नवाचार को बढ़ावा देने और किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर कार्य कर रही है. इसी कड़ी में सरकार बीसा-पूसा, समस्तीपुर में जलवायु अनुकूल कृषि

NP

Pooja Rai·Correspondent·27 Jun 2025· 2 min read

बिहार में जलवायु अनुकूल कृषि के लिए हुई बैठक, BISA-PUSA बनेगा सेंटर ऑफ एक्सिलेंस

बिहार में जलवायु अनुकूल कृषि के लिए हुई बैठक, BISA-PUSA बनेगा सेंटर ऑफ एक्सिलेंस

बिहार सरकार कृषि क्षेत्र को जलवायु परिवर्तन के अनुकूल बनाने, नवाचार को बढ़ावा देने और किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर कार्य कर रही है. इसी कड़ी में सरकार बीसा-पूसा, समस्तीपुर में जलवायु अनुकूल कृषि के लिए सेंटर ऑफ एक्सिलेंस सेंटर स्थापित करेगी.

बिहार के उप मुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बुधवार को कृषि भवन में जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि बोरलॉग इंस्टीट्यूट फॉर साउथ एशिया (बीसा), पूसा, समस्तीपुर को जलवायु अनुकूल कृषि के लिए सेंटर ऑफ एक्सिलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा.

कृषि में AI के प्रयोग पर भी चर्चा हुई
बैठक में बिहार में कृषि क्षेत्र को जलवायु परिवर्तन के अनुकूल बनाने, नवाचार को बढ़ावा देने और किसानों की आय दोगुनी करने पर विस्तृत चर्चा हुई. इसके साथ ही उन्होंने बिहार के मौसम के अनुरूप दलहन, तिलहन और पोषक तत्वों से भरपूर फसलों को बढ़ावा देने पर जोर दिया. साथ ही, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित प्रणाली विकसित करने का निर्देश दिया, जिससे फसलों में रोग-कीट के प्रभाव का पूर्वानुमान लगाया जा सके.

ये भी पढ़ें - बागवानी फसलों का उत्पादन 3.66 प्रतिशत की वृद्धि के साथ रिकॉर्ड 3677.24 लाख टन हुआ

जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक रहने की जरूरत
कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि किसानों को जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण और भ्रमण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. सीमांत और लघु किसानों को जलवायु परिवर्तन से निपटने में सक्षम बनाने के लिए जागरूकता जरूरी है. इसके साथ ही जल और मृदा संरक्षण को इस योजना का अभिन्न हिस्सा बताया गया. उप–मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र में युवाओं को आकर्षित करने के लिए नवाचार और व्यवसाय आधारित मॉडल विकसित करने पर जोर देने की जरूरत है. इसके अलावा, प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने और किसानों को इसे अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. साथ ही किसानों की लागत कम करने और आय दोगुनी करने के प्रयासों को भी प्राथमिकता दी जा रही है.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— बिहार में जलवायु अनुकूल कृषि के लिए हुई बैठक, BISA-PUSA बनेगा सेंटर ऑफ एक्सिलेंस

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsbihar agriculture newsBISA-PUSAclimate change and its imapactkheti kisaniNews Potliखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs