News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. बिहार में खेती में एआई का नया प्रयोग, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शुरू की एआई आधारित कृषि रेडियो सेवा
एग्री बुलेटिन

बिहार में खेती में एआई का नया प्रयोग, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शुरू की एआई आधारित कृषि रेडियो सेवा

बिहार सरकार ने खेती में तकनीक बढ़ाने के लिए एआई आधारित कृषि रेडियो सेवा शुरू की है। इसे उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लॉन्च किया। किसान इस ऐप को मोबाइल पर डाउनलोड कर सकते हैं, जहाँ

Pooja Rai

Pooja Rai·30 Sep 2025· 2 min read

बिहार में खेती में एआई का नया प्रयोग, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शुरू की एआई आधारित कृषि रेडियो सेवा

बिहार में खेती में एआई का नया प्रयोग, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शुरू की एआई आधारित कृषि रेडियो सेवा

बिहार सरकार ने खेती में तकनीक बढ़ाने के लिए एआई आधारित कृषि रेडियो सेवा शुरू की है। इसे उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लॉन्च किया। किसान इस ऐप को मोबाइल पर डाउनलोड कर सकते हैं, जहाँ उन्हें मौसम पूर्वानुमान, फसल रोग प्रबंधन, मंडी भाव और सरकारी योजनाओं की जानकारी 24×7 मिलेगी। इसमें एआई आधारित विश्लेषण और सवाल-जवाब की सुविधा भी होगी, जिससे खेती आसान और फायदेमंद बनेगी।

समय के साथ खेती में तकनीक का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। अब बिहार सरकार ने भी इस दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सोमवार को उपमुख्यमंत्री और कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) आधारित कृषि रेडियो प्रसार प्रणाली की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक से खेती को मजबूती मिलेगी और यह किसानों के लिए एक क्रांतिकारी पहल साबित होगी।

एआई कृषि रेडियो
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि एआई और कृषि के मेल से खेती में नई तकनीकी क्रांति आएगी। इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और वे जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपट सकेंगे। इसी दिशा में “बिहार कृषि रेडियो” नाम से डिजिटल रेडियो सेवा शुरू की गई है।

ये भी पढ़ें - मध्य प्रदेश में सोयाबीन पर लागू होगी भावांतर योजना

किसानों के लिए खास ऐप
किसान इस सेवा को प्ले-स्टोर और ऐप-स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप पर उन्हें मौसम पूर्वानुमान, फसल रोग प्रबंधन, सरकारी योजनाएं, मंडी भाव और बाजार की स्थिति जैसी जानकारी मिलेगी। इसमें एआई आधारित विश्लेषण की सुविधा भी है, जो मौसम, मिट्टी और बाजार डेटा के आधार पर त्वरित सलाह देगा।

24×7 उपलब्ध सेवा
यह रेडियो सेवा किसानों के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। इसमें इंटरैक्टिव सुविधा भी है, जिससे किसान सीधे एआई से सवाल पूछकर जवाब पा सकेंगे। इसके जरिए फसल रोग नियंत्रण, बाजार भाव और सरकारी योजनाओं की सटीक जानकारी किसानों को समय-समय पर मिलती रहेगी।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— बिहार में खेती में एआई का नया प्रयोग, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शुरू की एआई आधारित कृषि रेडियो सेवा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsAI-based agricultural radio servicebihar agriculture newskheti kisaniNews Potliखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs