News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. बिहार में खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए डीजल पर मिलेगी सब्सिडी, यहां करें आवेदन
एग्री बुलेटिन

बिहार में खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए डीजल पर मिलेगी सब्सिडी, यहां करें आवेदन

बिहार में खरीफ सीजन में किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए डीजल अनुदान योजना शुरू की गई है. इस योजना के तहत डीजल से सिंचाई करने वाले किसानों को डीजल पर 75 रुपये प्रति लीटर की दर से सब्सिडी दी जाएगी.

Pooja Rai

Pooja Rai·05 Aug 2025· 2 min read

बिहार में खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए डीजल पर मिलेगी सब्सिडी, यहां करें आवेदन

बिहार में खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए डीजल पर मिलेगी सब्सिडी, यहां करें आवेदन

बिहार में खरीफ सीजन में किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए डीजल अनुदान योजना शुरू की गई है. इस योजना के तहत डीजल से सिंचाई करने वाले किसानों को डीजल पर 75 रुपये प्रति लीटर की दर से सब्सिडी दी जाएगी.

बिहार सरकार ने सूखे और कम बारिश से प्रभावित किसानों की मदद के लिए डीजल सब्सिडी योजना को लागू किया है. इसके तहत सिंचाई के लिए डीजल पंपसेट चलाने वाले किसानों को प्रति लीटर डीजल पर 75 रुपये की सब्सिडी दी जाती है. यह योजना खासकर धान, मक्का, जूट, दलहनी, तेलहनी, सब्जियों और औषधीय फसलों की सिंचाई के लिए शुरू की गई है.

बिहार कृषि विभाग ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट के ज़रिए दिया है। लाभ लेने के लिए किसान यहाँ ऑनलाइन आवेदन http://dbtagriculturebihar.gov.in पर कर सकते हैं. योजना के तहत खड़ी फसल में धान, मक्का, अन्य खरीफ फसलों के तहत दलहनी, तिलहनी, मौसमी सब्जी, औषधीय और सुगंधित पौधे की अधिकतम 3 सिंचाई के लिए 2,250 रुपये प्रति एकड़ दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें - सरकारी बैंकों के KCC खातों में 1.8% की गिरावट, बकाया ऋण इतना प्रतिशत बढ़कर पहुंचा ₹413 अरब के पार

कौन उठा सकता है फायदा?
केवल वैसे ही किसान, इस योजना के तहत आवेदन करें, जो वास्तव में डीजल का इस्तेमाल कर सिंचाई कर रहे हैं.
प्रति किसान अधिकतम 8 एकड़ के लिए डीजल अनुदान देय होगा. यह फायदा परिवार के एक ही सदस्य को दिया जाएगा. डीजल अनुदान से खड़ी फसलों की सिंचाई का फायदा सभी श्रेणी के किसानों (रैयात/गैर-रैयत) को देय है. रैयत किसानों को आवेदन करते समय लगान रसीद अपलोड करना अनिवार्य है. वैसे किसान, जो दूसरे की जमीन पर खेती करते हैं (गैर-रैयत), उन्हें प्रमाणित/सत्यापित करने के लिए संबंधित वार्ड सदस्य/ वार्ड पार्षद/मुखिया/सरपंच/पंचा.त समिति में से किसी एक सदस्य और कृषि समन्वयक के द्वारा पहचान की जाएगी.

कैसे करें आवेदन?
किसान आधिकारिक वेबसाइट (dbtagriculture.bihar.gov.in) के माध्यम से डीजल अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ज्यादा जानकारी या किसी भी तरह की सहायता के लिए किसान अपने नजदीकी कृषि समन्वयक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, या जिला कृषि पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, किसान कॉल सेंटर के टोल-फ्री नंबर 18001801551 पर भी कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— बिहार में खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए डीजल पर मिलेगी सब्सिडी, यहां करें आवेदन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsbihar agriculture newsBihar Diesel Subsidy Schemekheti kisaniNews Potliखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs