News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. बिहार के 23 जिलों में लागू होगी ड्रैगन फ्रूट विकास योजना, 40 प्रतिशत सब्सिडी देगी सरकार
एग्री बुलेटिन

बिहार के 23 जिलों में लागू होगी ड्रैगन फ्रूट विकास योजना, 40 प्रतिशत सब्सिडी देगी सरकार

बिहार सरकार राज्य में ड्रैगन फ्रूट की खेती को बढ़ावा देने के लिए ड्रैगन फ्रूट विकास योजना शुरू की है. यह योजना राज्य के 23 जिलों में लागू होगी. इसके अंतर्गत किसानों को 2.70 लाख रुपये की सब्सिडी दी जाए

NP

Pooja Rai·Correspondent·08 Aug 2025· 2 min read

बिहार के 23 जिलों में लागू होगी ड्रैगन फ्रूट विकास योजना, 40 प्रतिशत सब्सिडी देगी सरकार

बिहार के 23 जिलों में लागू होगी ड्रैगन फ्रूट विकास योजना, 40 प्रतिशत सब्सिडी देगी सरकार

बिहार सरकार राज्य में ड्रैगन फ्रूट की खेती को बढ़ावा देने के लिए ड्रैगन फ्रूट विकास योजना शुरू की है. यह योजना राज्य के 23 जिलों में लागू होगी. इसके अंतर्गत किसानों को 2.70 लाख रुपये की सब्सिडी दी जाएगी.

किसानों की इनकम बढ़ाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है. इसी क्रम में बिहार सरकार ड्रैगन फ्रूट के उत्पादन को बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि के लिए ड्रैगन फ्रूट विकास योजना शुरू की है. जिसमें किसानों को वित्तीय वर्ष 2025-26 से लेकर 2026- 27 तक सब्सिडी का लाभ मिलेगा. बिहार सरकार ने 1,26,90,000 रुपए इस योजना के लिए रखे हैं. योजना का लाभ राज्य के 23 जिलों के किसानों को दिया जाएगा. मार्केट में बढ़ती ड्रैगन फ्रूट की डिमांड और इसके पोषण को देखते हुए इसे सरकार ने लाभकारी फसलों में शामिल किया है. योजना में दो चरणों में लाभ की राशि दी जाएगी.

किन किसानों को मिलेगा अनुदान?
राज्य के छोटे और सीमांत किसानों को इस योजना में प्राथमिकता दी जाएगी. ड्रैगन फ्रूट की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को 0.1 हेक्टेयर से लेकर 2.0 हेक्टेयर तक की जमीन पर ड्रैगन फ्रूट के खेती के लिए सब्सिडी दी जाएगी. इस योजना में न केवल किसानों को आर्थिक सहायता मिलेगी, बल्कि ड्रैगन फ्रूट की खेती कैसे करनी चाहिए, किन बातों का ध्यान रखना चाहिए उनकी भी जानकारी दी जाएगी.

ये भी पढ़ें - कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी के बीच किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

2.70 लाख रुपए मिलेगी सब्सिडी
सरकार के अनुसार प्रति हेक्टेयर ड्रैगन फ्रूट के 5000 पौधों की रोपाई की जा सकती है. इसके लिए लगभग 6.75 लाख रुपए की लागत आती है. इसमें किसानों को लगभग 40% की सब्सिडी यानी 2.70 लाख रुपए दिए जा सकते हैं. सब्सिडी की है राशि दो किस्तों में दी जाएगी. जिसमें पहली किस्त 1.62 लाख रुपए दी जाएगी. जिसके बाद दूसरी किस्त 1.08 लाख रुपये की रहेगी.

लॉटरी के आधार पर होगा चयन
क्योंकि इस योजना में बजट सीमित है इसीलिए किसानों का चयन और लॉटरी के आधार पर किया जाएगा. ताकि पारदर्शिता बनी रहे. इसके अलावा यह सुनिश्चित भी किया जाएगा की योजना का लाभ केवल जरूरतमंद और योग्य किसानों को ही दिया जाए. सरकार ने लक्ष्य रखा है कि ज्यादा से ज्यादा किसान इस योजना का लाभ लेकर ड्रैगन फ्रूट की खेती करें और उत्पादन बढ़ाएं.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— बिहार के 23 जिलों में लागू होगी ड्रैगन फ्रूट विकास योजना, 40 प्रतिशत सब्सिडी देगी सरकार

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsbihar agriculture newsdragon fruitkheti kisaniNews Potliखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs