News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. बाढ़ से तबाह जमीन के लिए पंजाब ने केंद्र से 151 करोड़ की मदद मांगी
एग्री बुलेटिन

बाढ़ से तबाह जमीन के लिए पंजाब ने केंद्र से 151 करोड़ की मदद मांगी

पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बाढ़ से खराब हुई 5 लाख एकड़ जमीन की बहाली के लिए केंद्र से 151 करोड़ रुपये मदद मांगी है। उन्होंने बीज, खाद और रोकी गई 8,000 करोड़ की राशि जारी करने की भी

Pooja Rai

Pooja Rai·17 Sep 2025· 3 min read

बाढ़ से तबाह जमीन के लिए पंजाब ने केंद्र से 151 करोड़ की मदद मांगी

बाढ़ से तबाह जमीन के लिए पंजाब ने केंद्र से 151 करोड़ की मदद मांगी

पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बाढ़ से खराब हुई 5 लाख एकड़ जमीन की बहाली के लिए केंद्र से 151 करोड़ रुपये मदद मांगी है। उन्होंने बीज, खाद और रोकी गई 8,000 करोड़ की राशि जारी करने की भी मांग की। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मदद का आश्वासन दिया।

पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने केंद्र सरकार से बाढ़ प्रभावित जमीन की बहाली के लिए 151 करोड़ रुपये की अतिरिक्त मदद देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हाल ही की बाढ़ से राज्य के 2,185 गांवों में करीब 5 लाख एकड़ खेती की जमीन और खड़ी फसलें बुरी तरह से नुकसान हुआ है।

कई खेतों में 5 फीट तक सिल्ट और रेत भरी
दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-रबी अभियान 2025 में बोलते हुए खुड्डियां ने बताया कि अमृतसर, तरन तारन, गुरदासपुर, पठानकोट, कपूरथला, फाजिल्का और फिरोजपुर जैसे सीमावर्ती जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। यहां तक कि कई खेतों में 5 फीट तक सिल्ट और रेत भर गई है।उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग हमेशा मुश्किल समय में देशभर के लिए आगे आते रहे हैं, अब केंद्र को भी पंजाब की इस गंभीर स्थिति में मदद करनी चाहिए।

खुड्डियां ने और क्या कहा?
पंजाब सरकार के बयान के मुताबिक, खुड्डियां ने जोर देकर कहा कि आरकेवीवाई (राष्ट्रीय कृषि विकास योजना) के तहत समय पर अतिरिक्त फंड जारी करना जरूरी है। इससे न सिर्फ किसानों को हुए नुकसान की भरपाई होगी, बल्कि राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को भी पटरी पर लाया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें - राजस्थान में भारी बारिश से खरीफ फसलों का उत्पादन घटने का खतरा

80 करोड़ रुपये की अतिरिक्त मांग की
इसके साथ ही उन्होंने केंद्र से 80 करोड़ रुपये की मांग की ताकि प्रभावित किसानों को बीज ग्राम योजना के तहत 2 लाख क्विंटल प्रमाणित गेहूं बीज मिल सके। इसके अलावा, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत गेहूं बीज के लिए अलग से 25 लाख रुपये की मांग भी रखी। उन्होंने सरसों के 637 क्विंटल और उड़द के 375 क्विंटल प्रमाणित बीज भी किसानों को उपलब्ध कराने की अपील की।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने दिया आश्वासन
कृषि मंत्री ने केंद्र से यह भी अनुरोध किया कि राज्य को समय पर डीएपी और यूरिया की आपूर्ति की जाए, ताकि बुवाई में कोई देरी न हो। साथ ही केंद्र द्वारा रोकी गई 8,000 करोड़ रुपये की RDF और अन्य निधियां जल्द जारी करने की भी मांग की।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आश्वासन दिया कि पंजाब की कठिन परिस्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार हर संभव कदम उठाएगी।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— बाढ़ से तबाह जमीन के लिए पंजाब ने केंद्र से 151 करोड़ की मदद मांगी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Agriculture Minister Gurmeet Singh Khudianagriculture newskheti kisaniNews Potlipunjab farmerPunjab floodShivraj Singh Chouhanखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs