News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. बाढ़ प्रभावित किसानों को मिली पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त
एग्री बुलेटिन

बाढ़ प्रभावित किसानों को मिली पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त

केंद्र सरकार ने बाढ़ प्रभावित पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड के किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी की। लगभग 27 लाख किसानों को 540 करोड़ रुपये की राशि सीधे खातों में मिली। कृषि मंत्र

NP

Pooja Rai·Correspondent·26 Sep 2025· 2 min read

बाढ़ प्रभावित किसानों को मिली पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त

बाढ़ प्रभावित किसानों को मिली पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त

केंद्र सरकार ने बाढ़ प्रभावित पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड के किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी की। लगभग 27 लाख किसानों को 540 करोड़ रुपये की राशि सीधे खातों में मिली। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह मदद किसानों को तुरंत राहत देगी और रबी सीजन की तैयारी में सहायक होगी।

केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी कर दी है। यह किस्त विशेष रूप से बाढ़ और प्राकृतिक आपदा से प्रभावित राज्यों पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के किसानों को दी गई है। शुक्रवार को 540 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई, जिससे लगभग 27 लाख किसान लाभांवित हुए।

हिमाचल, पंजाब और उत्तराखंड को राहत
कृषि मंत्रालय के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के 8 लाख किसानों को 160 करोड़ रुपये, पंजाब के 11 लाख किसानों को 221 करोड़ रुपये, और उत्तराखंड के 7 लाख किसानों को 157 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई।

ये भी पढ़ें - मनरेगा के जरिए ग्रामीण जल सुरक्षा को बढ़ावा

‘सीधी मदद, सीधा विश्वास’
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि भवन, नई दिल्ली से किस्त का वितरण किया। उन्होंने कहा कि हाल ही में बाढ़ और बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद हुईं और खेतों में मिट्टी-रेत भर गई। ऐसे मुश्किल समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को राहत देने का भरोसा दिया था। इसी वादे के तहत अग्रिम किस्त जारी की गई है। मंत्री ने इसे ‘सीधी मदद और सीधा विश्वास’ बताते हुए कहा कि किसानों को इससे तुरंत राहत मिलेगी और वे रबी सीजन के लिए खाद-बीज का इंतजाम कर सकेंगे।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— बाढ़ प्रभावित किसानों को मिली पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newshimachal pradeshkheti kisaniNews PotliPM Kisan Samman Nidhipunjab farmeruttarakhandखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs