Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. बागवानी फसलों का उत्पादन: देश में सेब के उत्पादन में कमी तो टमाटर से लेकर फूल गोभी तक में बढ़ोतरी की उम्मीद
एग्री बुलेटिन

बागवानी फसलों का उत्पादन: देश में सेब के उत्पादन में कमी तो टमाटर से लेकर फूल गोभी तक में बढ़ोतरी की उम्मीद

देश में बाग़वानी फसलों का उत्पादन पिछले साल की तुलना में इस साल कम होने की आशंका है। साल 2023-24 में उत्पादन 353.19 मिलियन टन रहने की उम्मीद है, जो पिछले साल की तुलना में करीब 0.65 फीसदी कम है। दरअसल

NP

News Potli

21 सितंबर 2024· 2 min read

horticulturekheti kisaniNews Potli
बागवानी फसलों का उत्पादन: देश में सेब के उत्पादन में कमी तो टमाटर से लेकर फूल गोभी तक में बढ़ोतरी की उम्मीद

बागवानी फसलों का उत्पादन: देश में सेब के उत्पादन में कमी तो टमाटर से लेकर फूल गोभी तक में बढ़ोतरी की उम्मीद

नई दिल्ली। देश में बाग़वानी फसलों का उत्पादन पिछले साल की तुलना में इस साल कम होने की आशंका है। साल 2023-24 में उत्पादन 353.19 मिलियन टन रहने की उम्मीद है, जो पिछले साल की तुलना में करीब 0.65 फीसदी कम है। दरअसल सरकार ने शनिवार को तीसरी तिमाही के आंकड़े जारी किए हैं, उसी में इसकी जानकारी दी गई है।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की तरफ से जारी तीसरे अग्रिम अनुमान के मुताबिक साल 2023-24 में बागवानी फसलों का रकबा 28.98 मिलियन हेक्टेयर है, जिससे 353.19 मिलियन टन उत्पादन अनुमानित है। आंकड़ों के मुताबिक फल, शहद, फूलों, मसालों और औषधीय पौधों के उत्पादन में वृद्धि देखी गई है। हालांकि सेब, अमरूद, लीची, अनार और अनानास के उत्पादन में कमी देखी जा रही है।

तीसरे अग्रिम अनुमानों में सब्जियों के उत्पादन 205.80 मिलियन टन रहने की उम्मीद जताई गई है। इस बार टमाटर, बंद गोभी, का उत्पादन बेहतर रहेगा।

प्याज की पैदावार 24.24 मिलियन टन तक हो सकती है, जबकि आलू 57.05 मिलियन टन। पिछली बार के मुकाबले इसके कम उत्पादन की बड़ी वजह बिहार और पश्चिम बंगाल में इनकी कम पैदावार को बताया जा रहा है। जबकि टमाटर का उत्पदान 4.38 फीसदी तक बढ़ सकता है और कुल पैदावार 21.32 मिलियन टन तक हो सकती है।

कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक इस बार शहद, फूलों, मसालों का उत्पादन पिछले बार के मुकाबले बेहतर हो सकता है।

जापानी फल की खेती कब और कैसे करें? देखिए वीडियो

News Potli.
Clip & Share
“

— बागवानी फसलों का उत्पादन: देश में सेब के उत्पादन में कमी तो टमाटर से लेकर फूल गोभी तक में बढ़ोतरी की उम्मीद

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs