News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. बागवानी फसलों का उत्पादन 3.66 प्रतिशत की वृद्धि के साथ रिकॉर्ड 3677.24 लाख टन हुआ
एग्री बुलेटिन

बागवानी फसलों का उत्पादन 3.66 प्रतिशत की वृद्धि के साथ रिकॉर्ड 3677.24 लाख टन हुआ

बागवानी फसलों के क्षेत्रफल व उत्पादन के वर्ष 2024-25 के द्वितीय अग्रिम अनुमान के मुताबिक बागवानी फसलों का क्षेत्रफल गत वर्ष से 1.81 लाख हेक्टेयर बढ़कर 292.67 लाख हेक्टेयर हो गया है। वहीं उत्पादन 3.66%

Pooja Rai

Pooja Rai·26 Jun 2025· 4 min read

बागवानी फसलों का उत्पादन 3.66 प्रतिशत की वृद्धि के साथ रिकॉर्ड 3677.24 लाख टन हुआ

बागवानी फसलों का उत्पादन 3.66 प्रतिशत की वृद्धि के साथ रिकॉर्ड 3677.24 लाख टन हुआ

बागवानी फसलों के क्षेत्रफल व उत्पादन के वर्ष 2024-25 के द्वितीय अग्रिम अनुमान के मुताबिक बागवानी फसलों का क्षेत्रफल गत वर्ष से 1.81 लाख हेक्टेयर बढ़कर 292.67 लाख हेक्टेयर हो गया है। वहीं उत्पादन 3.66% की वृद्धि के साथ रिकॉर्ड 3677.24 लाख टन हो गया है।

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि बागवानी फसलों का उत्पादन 3.66% की वृद्धि के साथ रिकॉर्ड 3677.24 लाख टन हो गया, वहीं 2023-24 की तुलना में बागवानी फसलों का उत्पादन 129.80 लाख टन ज़्यादा है। उन्होंने कहा कि हमारे बागवानी किसानों की कड़ी मेहनत, वैज्ञानिकों के योगदान एवं प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार की किसान हितैषी नीतियों के कारण कृषि क्षेत्र की लगातार प्रगति हो रही है, जिसमें बागवानी का योगदान अहम है।

फल-सब्जी, आलू-प्याज के उत्पादन में वृद्धि
शिवराज सिंह ने बताया कि फल-सब्जी, आलू-प्याज के उत्पादन में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है, इसके लिए उन्होंने बागवानी के किसान भाइयों-बहनों व वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई दी है।
उन्होंने राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों और अन्य सरकारी स्त्रोत वाली एजेंसियों से प्राप्त सूचना के आधार पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा संकलित विभिन्न बागवानी फसलों के क्षेत्रफल और उत्पादन के वर्ष 2024-25 के जो द्वितीय अग्रिम अनुमान जारी किए हैं, वे इस प्रकार हैं-

कुल बागवानी2023-242024-252024-25

(अंतिम)(प्रथम अग्रिम अनुमान)(द्वितीय अग्रिम अनुमान)

क्षेत्रफल (लाख हेक्टेयर में)290.86288.39292.67

उत्पादन (लाख टन में)3547.443620.863677.24

ये भी पढ़ें - आगरा में खुलेगा आलू अनुसंधान केंद्र, स्थापना के लिए 111.5 करोड़ रुपये खर्च करेगी केंद्र सरकार

2024-25 (द्वितीय अग्रिम अनुमान) के मुख्य बिंदु
हल्दी का कुल उत्पादन वर्ष 2024-25 में लगभग 12.04 लाख टन होने का अनुमान है, जो कि वर्ष 2023-24 में 10.63 लाख टन था। देश में वर्ष 2024-25 में, बागवानी उत्पादन लगभग 3677.24 लाख टन होने का अनुमान है, जो कि वर्ष 2023-24 (अंतिम) की तुलना में लगभग 3.66% अधिक है।

फलों के उत्पादन में वृद्धि
वर्ष 2024-25 में, फलों का उत्पादन पिछले वर्ष की तुलना में 1.36% (15.32 लाख टन) बढ़कर 1145.10 लाख टन तक पहुंचने की उम्मीद है, जिसका मुख्य कारण तरबूज, आम, केला, मंदारिन, मीठा संतरा (मौसंबी) और पपीते के उत्पादन में वृद्धि की उम्मीद है।
1. आम का कुल उत्पादन वर्ष 2024-25 में लगभग 228.37 लाख टन होने का अनुमान है, जो कि वर्ष 2023-24 में 223.98 लाख टन था।
2. केले का कुल उत्पादन वर्ष 2024-25 में लगभग 380.35 लाख टन होने का अनुमान है, जो कि वर्ष 2023-24 में 376.14 लाख टन था।
3. तरबूज का कुल उत्पादन वर्ष 2024-25 में लगभग 44.70 लाख टन होने का अनुमान है, जो कि वर्ष 2023-24 में 37.21 लाख टन था।

सब्जियों का उत्पादन

सब्जियों का उत्पादन वर्ष 2023-24 के 2072.08 लाख टन से 6.02% (124.66 लाख टन) बढ़कर 2024-25 में 2196.74 लाख टन होने की उम्मीद है। प्याज, आलू, हरी मिर्च, टैपिओका और लौकी के उत्पादन में वृद्धि की उम्मीद है।
1. वर्ष 2024-25 में, प्याज का उत्पादन पिछले वर्ष लगभग 242.67 लाख टन की तुलना में लगभग 307.72 लाख टन होने की उम्मीद है, जो कि 65.05 लाख टन अधिक है।
2.वर्ष 2024-25 में, देश में आलू का उत्पादन 601.75 लाख टन तक पहुंचने की उम्मीद है, जो कि वर्ष 2023-24 की तुलना में 31.21 लाख टन अधिक है।
3.वर्ष 2024-25 में, टमाटर का उत्पादन लगभग 207.52 लाख टन होने की उम्मीद है, जो कि वर्ष 2023-24 में 213.23 लाख टन था।
4.मसालों का कुल उत्पादन वर्ष 2024-25 में लगभग 123.70 लाख टन होने का अनुमान है, जो कि वर्ष 2023-24 में 124.84 लाख टन था।
5.अदरक का कुल उत्पादन वर्ष 2024-25 में लगभग 25.42 लाख टन होने का अनुमान है, जो कि वर्ष 2023-24 में 23.33 लाख टन था।
6.लहसुन का कुल उत्पादन वर्ष 2024-25 में लगभग 35.03 लाख टन होने का अनुमान है, जो कि वर्ष 2023-24 में 33.16 लाख टन था।
ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— बागवानी फसलों का उत्पादन 3.66 प्रतिशत की वृद्धि के साथ रिकॉर्ड 3677.24 लाख टन हुआ

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newshorticulture growthkheti kisaniNews Potliखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs