Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. बागवानी उत्पादन में 2.28 प्रतिशत की रेकार्ड वृद्धि, 2023-24 में 354.74 मिलियन टन होने का अनुमान
एग्री बुलेटिन

बागवानी उत्पादन में 2.28 प्रतिशत की रेकार्ड वृद्धि, 2023-24 में 354.74 मिलियन टन होने का अनुमान

देशभर में फल, फूल और सब्जियों की खेती में किसानों की रुचि बढ़ी है। ये हम नहीं, आंकड़ें बता रहें हैं। जी हाँ, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने विभिन्न बागवानी फसलों के क्षेत्र और उत्पादन के 2

NP

Pooja Rai· Correspondent

7 फ़रवरी 2025· 4 min read

agricultureagriculture newshorticulture growth
बागवानी उत्पादन में 2.28 प्रतिशत की रेकार्ड वृद्धि, 2023-24 में 354.74 मिलियन टन होने का अनुमान

बागवानी उत्पादन में 2.28 प्रतिशत की रेकार्ड वृद्धि, 2023-24 में 354.74 मिलियन टन होने का अनुमान

देशभर में फल, फूल और सब्जियों की खेती में किसानों की रुचि बढ़ी है। ये हम नहीं, आंकड़ें बता रहें हैं। जी हाँ, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने विभिन्न बागवानी फसलों के क्षेत्र और उत्पादन के 2023-24 के अंतिम अनुमान और 2024-25 के प्रथम अग्रिम अनुमान जारी कर दिए हैं। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बागवानी फसलों के इन आंकड़ों को मंजूरी देने के साथ ही इन्हें जारी करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार द्वारा खेती-किसानी के विकास के लिए निरंतर काम किया जा रहा है और कृषि मंत्रालय द्वारा अनेक योजनाओं के माध्यम से किसानों को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसके फलस्वरूप बागवानी उत्पादन भी रेकार्ड स्तर पर बढ़ रहा है।

आंकड़ें बताते हैं कि वर्ष 2023-24 में देश में बागवानी उत्पादन 354.74 मिलियन टन एवं बागवानी क्षेत्र 29.09 मिलियन हेक्टेयर होने का अनुमान है। वर्ष 2022-23 की तुलना में 2023-24 में 2.28% (0.65 मिलियन हेक्टेयर) क्षेत्र में वृद्धि देखी गई है। इसी प्रकार, देश में वर्ष 2024-25(प्रथम अग्रिम अनुमान) में बागवानी उत्पादन लगभग 362.09 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो कि वर्ष 2023-24 (अंतिम अनुमान) की तुलना में लगभग 73.42 लाख टन (2.07%) अधिक है।

ये भी पढ़ें - बिहार कृषि विभाग ने किसानों को लीची में लगने वाले रोगों से बचाने के लिए दिया सुझाव

2023-24 (अंतिम अनुमान) के मुख्य बिन्दु:

वर्ष 2023-24 में देश में बागवानी उत्पादन 354.74 मिलियन टन एवं बागवानी क्षेत्र 29.09 मिलियन हेक्टेयर होने का अनुमान है। वर्ष 2022-23 की तुलना में 2023-24 में 2.28% या 0.65 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्र में वृद्धि देखी गई है।

वर्ष 2023-24 में फलों, सुगंधित एवं औषधीय पौधों, शहद, फूलों, बाग़ान फसलों और मसालों के उत्पादन में वर्ष 2022-23 से वृद्धि देखी गई है।

वर्ष 2023-24 में फलों का उत्पादन 1129.78 लाख टन रहने का अनुमान है, जिसका मुख्य कारण आम, केला, शरीफा, अंगूर और कटहल के उत्पादन में वृद्धि होना है।

सब्जियों का उत्पादन 2072.08 लाख टन होने का अनुमान है। टमाटर, लौकी, गोभी, गाजर, टैपिओका, करेला और खीरे के उत्पादन में वृद्धि देखी गई है।

2023-24 में प्याज का उत्पादन 242.67 लाख टन होने का अनुमान है, जबकि पिछले वर्ष यह 302.08 लाख टन था।

टमाटर का उत्पादन 2022-23 की तुलना में 2023-24 में 4.40% बढ़कर 213.23 लाख टन होने का अनुमान है।

सुगंधित एवं औषधीय पौधों के उत्पादन में लगभग 19.44% अर्थात 2022-23 में 6.08 लाख टन से बढ़कर 2023-24 में 7.26 लाख टन तक की वृद्धि देखी गई है ।

देश में फूलों का उत्पादन 2022-23 में 30.97 लाख टन से बढ़कर 2023-24 में 35.35 लाख टन होने का अनुमान है।

वर्ष 2023-24 में बाग़ान फसलों का उत्पादन 176.66 लाख टन होने का अनुमान है, जो कि वर्ष 2022-23 में 170.49 लाख टन से अधिक है।

2023-24 में मसालों का कुल उत्पादन लगभग 124.84 लाख टन होने का अनुमान है। जीरा, सौंफ, अदरक और लाल मिर्च (सूखी) के उत्पादन में वृद्धि देखी गई है ।

ये भी पढ़ें - मध्यप्रदेश ड्रोन संवर्धन एवं उपयोग नीति-𝟐𝟎𝟐𝟓 को मिली मंज़ूरी, लागत घटाना और उपज बढ़ाना उद्देश्य

2024-25 (प्रथम अग्रिम अनुमान) के मुख्य बिन्दु:

देश में वर्ष 2024-25 (प्रथम अग्रिम अनुमान) में बागवानी उत्पादन लगभग 362.09 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो कि वर्ष 2023-24 (अंतिम अनुमान) की तुलना में लगभग 73.42 लाख टन (2.07%) अधिक है।

फलों, सब्जियों, फूलों और बाग़ान फसलों के उत्पादन में वृद्धि की परिकल्पना की गई है।

वर्ष 2024-25 में फलों का उत्पादन पिछले वर्ष की तुलना में 2.48 लाख टन बढ़कर 1132.26 लाख टन तक पहुंचने की उम्मीद है, जिसका मुख्य कारण आम , अंगूर और केले के उत्पादन में वृद्दि होना है।

सब्जियों का उत्पादन वर्ष 2023-24 के 2072.08 लाख टन से बढ़कर 2024-25 में 2145.63 लाख टन होने की उम्मीद है। प्याज, आलू, टमाटर, हरी मिर्च, फूलगोभी और मटर में वृद्धि की उम्मीद है।

वर्ष 2024-25 में प्याज का उत्पादन पिछले वर्ष लगभग 242.67 लाख टन की तुलना में लगभग 288.77 लाख टन होने की उम्मीद है, जो कि 46.10 लाख टन अधिक है।

आलू उत्पादन 595.72 लाख टन तक पहुंचने की उम्मीद है, जो गत वर्ष की तुलना में 25.19 लाख टन अधिक है।

टमाटर का उत्पादन पिछले वर्ष के लगभग 213.23 लाख टन की तुलना में लगभग 215.49 लाख टन होने की उम्मीद है, जो 1.06% अधिक है।

बाग़ान फसलों का उत्पादन 179.37 लाख टन होने का अनुमान है, जो 2023-24 में 176.66 लाख टन (लगभग 1.53%) से अधिक है।

मसालों का उत्पादन 119.96 लाख टन होने का अनुमान है। लहसुन व हल्दी के उत्पादन में वृद्धि देखी गई है।

कुल बागवानी2022-232023-242024-25

(अंतिम अनुमान)(अंतिम अनुमान)(प्रथम अग्रिम अनुमान)

क्षेत्र (मिलियन हेक्टेयर में)28.4429.0928.84

उत्पादन (मिलियन टन में)355.48354.74362.09

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— बागवानी उत्पादन में 2.28 प्रतिशत की रेकार्ड वृद्धि, 2023-24 में 354.74 मिलियन टन होने का अनुमान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs