Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. बढ़ती गर्मी से गेहूं की फसल को कैसे बचाएं?
एग्री बुलेटिन

बढ़ती गर्मी से गेहूं की फसल को कैसे बचाएं?

गेहूं रबी सीजन की प्रमुख फसल है। कई करोड़ों लोगों का मुख्य भोजन होने के साथ ही ये किसानों की कमाई का ज़रिया भी है। इस समय पूरे देश में ख़ासकर उत्तर भारत में खेतों में इसकी फसल लहलहा रही है। लेकिन सामा

NP

Pooja Rai· Correspondent

7 मार्च 2025· 2 min read

agriculture newsharyanaheatwave
बढ़ती गर्मी से गेहूं की फसल को कैसे बचाएं?

बढ़ती गर्मी से गेहूं की फसल को कैसे बचाएं?

गेहूं रबी सीजन की प्रमुख फसल है। कई करोड़ों लोगों का मुख्य भोजन होने के साथ ही ये किसानों की कमाई का ज़रिया भी है। इस समय पूरे देश में ख़ासकर उत्तर भारत में खेतों में इसकी फसल लहलहा रही है। लेकिन सामान्य से अधिक गर्मी बढ़ने से इसके उत्पादन पर बुरा असर पड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक इस साल मार्च से मई के बीच देश के कई हिस्सों में गर्मी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मार्च से ही हीटवेव दर्ज की जा सकती है। जलवायु परिवर्तन के चलते पिछले कुछ सालों से फरवरी और मार्च में औसत तापमान सामान्य से अधिक रह रहा है। मौसम के प्रभाव के चलते पिछले 4 साल से गेहूं के दाम ऊंचे बने हुए हैं। फरवरी का औसत तापमान पहले ही 125 साल में सबसे अधिक दर्ज किया जा चुका है। फरवरी और मार्च में सामान्य से ज्यादा तापमान के चलते गेहूं की फसल पर असर पड़ने की आशंका है। ज्यादा गर्मी से पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य भारत तथा दक्षिण के कुछ राज्यों तक गेहूं के उत्पादन पर असर पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें - चिलचिलाती मार्च से भारत में गेहूं की फसल का उत्पादन खतरे में पड़ने की संभावना

हल्की सिंचाई करें
न्यूज़ पोटली से गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उत्तराखंड (पंत नगर यूनिवर्सिटी) के पूर्व प्रोफेसर और जैन इरिगेशन के सलाहकार डॉ. ए.के भारद्वाज ने इस मुद्दे पर बात की और बताया कि ज्यादा तापमान या एकाएक लू चलने पर गेहूं असमय पक जाता है। जब गेहूं की बालियों में दूध बन रहा होता है, यानि दाना बन रहा होता है, उस वक्त अगर तामपान बढ़ता है तो दाने छोटे ही रह जाते हैं, जिससे किसानों को नुकसान होता है। इन नुकसान से बचने के लिए, गेहूं की अच्छी पैदावार लेने के लिए एक्सपर्ट Micro Irrigation यानि बूंद-बूंद सिंचाई Drip Irrigation Cooling System या फव्वारा सिंचाई Sprinkler Irrigation Cooling System खेत में लगाने की सलाह देते हैं।

वीडियो देखिए -

News Potli.
Clip & Share
“

— बढ़ती गर्मी से गेहूं की फसल को कैसे बचाएं?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs