Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. बढ़ती गर्मी से क्या कम होगी गेहूं की पैदावार?
एग्री बुलेटिन

बढ़ती गर्मी से क्या कम होगी गेहूं की पैदावार?

फरवरी और मार्च की बढ़ती गर्मी के कारण गेहूं के उत्पादन में कमी आने को लेकर किसान चिंतित हैं। इस साल डेढ़ एकड़ में 28 क्विंटल तक उत्पादन होने की उम्मीद थी, लेकिन बढ़ती गर्मी के कारण 15 से 16 क्विंटल ही

NP

Thamir· Correspondent

5 फ़रवरी 2025· 5 min read

kheti kisaniNews Potlitempture
बढ़ती गर्मी से क्या कम होगी गेहूं की पैदावार?

बढ़ती गर्मी से क्या कम होगी गेहूं की पैदावार?

फरवरी और मार्च की बढ़ती गर्मी के कारण गेहूं के उत्पादन में कमी आने को लेकर किसान चिंतित हैं। इस साल डेढ़ एकड़ में 28 क्विंटल तक उत्पादन होने की उम्मीद थी, लेकिन बढ़ती गर्मी के कारण 15 से 16 क्विंटल ही उत्पादन होगा। बढ़ती गर्मी से गेहूं के उत्पादन में कमी के कारण गेहूं किसान दूसरी फसलों की ओर रुख कर रहे हैं। ये कहना है बाराबंकी जिले के सौरसौंधी के किसान अमित वर्मा का।

बढ़ती गर्मी का गेहूं की फसल पर क्या प्रभाव पड़ सकता है? जानने के लिए पूरी वीडियो देखें

ये भी पढ़ें - भारत में रबी की फसलों की स्थिति क्या है?

मौसम विभाग के मुताबिक फरवरी के दूसरे हफ्ते में उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में दिन के तापमान बढ़ सकती है। जलवायु परिवर्तन के कारण लगातार गेहूं के उत्पादन में कमी आ रही है।। पिछले साल 2023 में फरवरी का तापमान सबसे अधिक था। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल सामान्य तापमान से 5 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है, जिससे रबी के गेहूं की फसल को काफी नुकसान हो सकता है।

ये भी पढ़ें - अमरूद के पौधों में लगने वाले रोगों से बचाव के लिए ICAR ने दिया सुझाव
भारत गेहूं के उत्पादन में चीन के बाद दूसरे नंबर पर आता है। गेहूं के उत्पादन में कमी से भारत की अर्थव्यवस्था के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। गेहूं के किसान अमित वर्मा कहते हैं, "हमने मशीन से गेहूं बोई थी और पैदावार अच्छी होने की उम्मीद थी। गर्मी जल्दी आने से पानी की समस्या बढ़ जाती है। डीजल पंप से पानी देने में खर्च बढ़ेगा। वहीं पौधों की कलियों में कमी आएगी। गर्मी के कारण गेहूं समय से पहले तैयार हो जाएगा, जिससे उत्पादन में कमी आएगी।

साल 2021-22, 2022-23 और 2023-24 तीनों सालों में असामान्य तापमान के कारण गेहूं की फसल में काफी गिरावट आई थी। ग्राम सहरिया के अंकित राज, जो पिछले 12 सालों से खेती कर रहे हैं, का कहना है कि रसायन डालने के बावजूद गेहूं के उत्पादन बढ़ोत्तरी नहीं हो रही है। बढ़ती गर्मी के कारण गेहूं के उत्पादन में कमी आ रही है।

rabi wheat crop

मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी और मार्च में तापमान सबसे अधिक बढ़ता है। सरकार इस साल बढ़िया गेहूं की फसल के उत्पादन की उम्मीद कर रही थी ताकि पिछले तीन सालों के नुकसान की भरपाई की जा सके। लेकिन यदि तापमान के कारण उत्पादन में कमी आती है, तो गेहूं के मामले में भारत का ग्राफ बिगड़ सकता है।चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खीचर का कहना है कि पिछले 15 दिनों से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। रात का तापमान पहले ठीक था, लेकिन अब रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। जब मौसम बदलते हैं, तो दिन का तापमान कम हो जाता है। अभी के दिन और रात का तापमान फसल के लिए नुकसानदायक नहीं होता। दिन का तापमान बढ़ने से पौधों में प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया तेज होती है, जिससे पौधे जल्दी बढ़ती है।

रात के तापमान में के एक्सप्रेशन की प्रक्रिया बढ़ती है, जिससे ड्राई मेट्रिक्स कम हो जाता है। रात का तापमान सामान्य रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में में हरियाणा में बारिश की संभावना बढ़ रही है। इससे तापमान कम हो सकता है और धुंध भी हो सकती है, जो फसलों के लिए फायदा साबित होगा । फिलहाल फसलों को कोई खतरा नहीं है, लेकिन जब फसल में बालियां आएंगी और ग्रोथ होगी, तो बढ़े हुए तापमान से फसल सिकुड़ सकती है।

भारत से गेहूं के निर्यातक अजय गोयल कहना है कि भारत में गेहूं की बहुत अधिक कमी है, जिसे पूरा नहीं किया जा पा रहा है। इसलिए पिछले दो साल से गेहूं के एक्सपोर्ट पर बैन कर दिया गया है। गर्मी बढ़ने से गेहूं की फसल के उत्पादन में कमी आ सकती है।

गेहूं के विशेषज्ञ डॉक्टर राजबीर यादव का कहना है कि गेहूं को लगभग 10-12 डिग्री तापमान की आवश्यकता होती है। दिन के तापमान के बढ़ने पर भी गेहूं की फसल के लिए रात का तापमान कम होना चाहिए। अभी का तापमान ठीक है, लेकिन अगर तापमान बढ़ता है, तो फसल जल्दी हार्वेस्टिंग के लिए तैयार हो जाएगी।

ये भी पढ़ें - क्या है ‘वाटरशेड यात्रा’? केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज करेंगे इसकी शुरुआत

मौसमी उठापटक से इस साल गेहूं की पैदावार कितनी प्रभावित होगी ये फरवरी से लेकर मार्च की परिस्थितियां तय करेंगी लेकिन आने वाले वर्षों में गेहूं की पैदावार घटना तय है। National Innovations in Climate Resilient Agriculture यानि NICRA का अनुमान है कि जलवायु परिवर्तन की वजह से आने वीले कुछ सालों में गेहूं के उत्पादन में 6-25 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है। जबकि 2050 तक धान का उत्पादन 7 फीसदी तक गिरेगा। जिसका सीधा असर हमारी आपकी जिंदगी पर पड़ने वाला है।

भारत के पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश राज्य देश के प्रमुख गेहूं उगाने वाले राज्य हैं। भारत, चीन के बाद, दुनिया में गेहूं का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है। सरकार 2024 में महंगाई को कंट्रोल करने के लिए गेहूं के निर्यात पर रोक लगा दी थी। भारत 2025 में गेहूं के बंपर उत्पादन की उम्मीद कर रही थी, जो 2022 से 2024 के बीच हुए नुकसान की भरपाई करेगा, लेकिन बढ़ते तापमान के कारण फसल खराब हो सकती है।

News Potli.
Clip & Share
“

— बढ़ती गर्मी से क्या कम होगी गेहूं की पैदावार?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Thamir

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs