Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. बंपर फसल से गांवों के लोगों की आमदनी बढ़ी, भविष्य में और सुधार की उम्मीद: रिपोर्ट
एग्री बुलेटिन

बंपर फसल से गांवों के लोगों की आमदनी बढ़ी, भविष्य में और सुधार की उम्मीद: रिपोर्ट

एक रिपोर्ट के मुताबिक बंपर फसल से ग्रामीण परिवारों और किसानों की आय में बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जून 2025 में 39.7% परिवारों ने वित्तीय स्थिति में सुधार हुआ है, जबकि 44.8% को भव

NP

Pooja Rai· Correspondent

8 जुलाई 2025· 3 min read

agriculture newskheti kisaniNews Potli
बंपर फसल से गांवों के लोगों की आमदनी बढ़ी, भविष्य में और सुधार की उम्मीद: रिपोर्ट

बंपर फसल से गांवों के लोगों की आमदनी बढ़ी, भविष्य में और सुधार की उम्मीद: रिपोर्ट

एक रिपोर्ट के मुताबिक बंपर फसल से ग्रामीण परिवारों और किसानों की आय में बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जून 2025 में 39.7% परिवारों ने वित्तीय स्थिति में सुधार हुआ है, जबकि 44.8% को भविष्य में और आय बढ़ने की उम्मीद है।

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी(CMIE) ने एक रिपोर्ट जारी किया है, जिसमें ये दावा किया गया है कि गाँवों में बंपर फसल उत्पादन से किसानों की आय एक साल पहले की तुलना में बढ़ी है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ऐसे ग्रामीण परिवारों का अनुपात मई के 36.6 फीसदी से बढ़कर जून, 2025 में 39.7 फीसदी पहुंच गया है, जो मानते हैं कि उनकी आर्थिक स्थिति एक साल पहले से बेहतर हुई है। एक साल बाद आय और बढ़ने की उम्मीद करने वाले ग्रामीण परिवारों का अनुपात बढ़कर रिकॉर्ड 44.8 फीसदी पहुंच गया, जो मई में 38.5 फीसदी था।

इसके विपरीत, ऐसे ग्रामीण परिवारों का अनुपात जून में घटकर 9 फीसदी रह गया, जो मानते हैं कि एक साल में उनकी वित्तीय स्थिति खराब हुई है। एक साल बाद आय बढ़ने को लेकर निराशा जताने वाले परिवारों की हिस्सेदारी मामूली 1.8 फीसदी घटी है।

किसान सर्वाधिक आशावादी
रिपोर्ट में कहा गया है कि अप्रैल और जून के बीच बंपर फसल उत्पादन के कारण ग्रामीण परिवारों में वर्तमान एवं भविष्य में आय बढ़ने को लेकर आशावाद बढ़ा है। सामान्य से अधिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की उम्मीदों ने 2025 में खरीफ फसल अधिक रहने की उम्मीद बढ़ाई है, जिससे ग्रामीण आशावाद को और बढ़ावा मिला है। एक साल पहले के मुकाबले बेहतर वित्तीय स्थिति में रहने वाले किसान परिवारों का अनुपात 35.6 फीसदी से बढ़कर जून में 43.1 फीसदी के स्तर पर पहुंच गया। ऐसे किसान परिवारों की हिस्सेदारी भी 38.5 फीसदी से बढ़कर 52 फीसदी पहुंच गई है, जो मानते हैं कि अगले साल उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

ये भी पढ़ें - मक्का किसानों को उत्पादन का उचित दाम मिले, प्रति हेक्टेयर लागत घटे, इसके प्रयास हम करेंगे: कृषि मंत्री चौहान

ग्रामीण, छोटे व्यापारी और मजदूर परिवार का कहना है कि
CMIE की रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्रामीण इलाकों में रहने वाले करीब तीन-चौथाई छोटे व्यापारी और दिहाड़ी मजदूर परिवारों की वित्तीय स्थिति एक साल पहले की तुलना में बेहतर हुई है। ऐसे ग्रामीण परिवारों का अनुपात 27.6 फीसदी से बढ़कर जून में 35.5 फीसदी पहुंच गया, जो मानते हैं कि उपभोक्ता टिकाऊ उत्पाद खरीदने का यह अच्छा समय है। इस अवधि में नकारात्मक दृष्टिकोण रखने वाले परिवारों का अनुपात घटा है। ग्रामीण भारत में खरीदारी के इरादे में उछाल किसान परिवारों, छोटे व्यापारी और दिहाड़ी मजदूर परिवारों में भी स्पष्ट रूप से देखा गया। अप्रैल-जून के बीच समग्र रूप से इन परिवारों का अनुपात 7 से 11 फीसदी बढ़ा है, जो इसे खरीदारी के लिए अच्छा समय मानते हैं।

CMIE क्या है?
सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी(CMIE), एक प्रमुख व्यावसायिक इन्फोर्मेशन कंपनी है। वर्ष 1976 में इसे मुख्य रूप से स्वतंत्र थिंक टैंक के रूप में स्थापित किया गया था। CMIE आर्थिक और व्यावसायिक डेटाबेस उपलब्ध कराता है और निर्णयन तथा अनुसंधान के लिये विशेष विश्लेषणात्मक उपकरण विकसित करता है। यह अर्थव्यवस्था में नित नए रूझानों को समझने के लिये डेटा का विश्लेषण करता है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— बंपर फसल से गांवों के लोगों की आमदनी बढ़ी, भविष्य में और सुधार की उम्मीद: रिपोर्ट

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs