News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. फसलों के उत्पादन में 8% की गिरावट, पशुओं से मिलने वाले उत्पादों में बढ़ोतरी से राहत
एग्री बुलेटिन

फसलों के उत्पादन में 8% की गिरावट, पशुओं से मिलने वाले उत्पादों में बढ़ोतरी से राहत

बीते गुरुवार को देश के कृषि मंत्री ने कुछ छोटे लेकिन जरूरी ऐलान किए थे. जैसे पहला ऐलान ये कि उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया की केंद्र सरकार उनकी तुर, उरद और मसूर की पूरी फसलें अपने ई पोर्टल ई समृद्ध

NP

Indal·Correspondent·24 Jun 2024· 3 min read

फसलों के उत्पादन में 8% की गिरावट, पशुओं से मिलने वाले उत्पादों में बढ़ोतरी से राहत

फसलों के उत्पादन में 8% की गिरावट, पशुओं से मिलने वाले उत्पादों में बढ़ोतरी से राहत

बीते गुरुवार को देश के कृषि मंत्री ने कुछ छोटे लेकिन जरूरी ऐलान किए थे. जैसे पहला ऐलान ये कि उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया की केंद्र सरकार उनकी तुर, उरद और मसूर की पूरी फसलें अपने ई पोर्टल ई समृद्धि के जरिए खरीदेगी. कृषि मंत्री ने कहा कि ये फैसला इसलिए लिया गया है ताकि आने वाले दिनों में भारत दाल उत्पादों के मामले में आत्मनिर्भर बन सके. उनके इस ऐलान के अगले ही दिन देश में कृषि उत्पादों से जुड़े कुछ आँकड़े आए, जो अच्छी खबर तो नहीं ही कहे जाएंगे.

देश में एक संस्था है NSO. पूरा नाम National Statistical Organization. हिन्दी में कहते हैं – राष्ट्रीय सांख्यिकी संगठन. बीते शुक्रवार को इसी संस्था ने देश में एग्रीकल्चर की प्रोडक्ट्स की स्थिति को लेकर आँकड़े जारी किए. चौंकाने वाली बात ये है कि इस बार पशुओं से मिलने वाले उत्पाद, मछली उत्पादन और जलीय उत्पादों में तो वृद्धि हुई है लेकिन फसलों के उत्पादन में 8 प्रतिशत की गिरावट आई है. ऐग्रीकल्चर को हम ज्यादातर फसलों से ही जोड़ के खत्म कर देते हैं लेकिन हम ये भूल जाते हैं कि इसी खांचे में पशुपालन से मिलने वाले उत्पाद भी शामिल होते हैं जिनमें उछाल आया है. हालांकि ये अलग बात है कि अब भी देश के कृषि से जुड़े हुए उत्पादनों में फसलों की ही हिस्सेदारी ज्यादा है.

NSO ने ये रिपोर्ट पिछले दस सालों के कृषि उत्पादन के आधार पर बनाई है. और इसी रिपोर्ट के अनुसार 2011 -12 और 2022-23 के बीच पशु उत्पाद में 25.6 परसेंट की वृद्धि तो दूसरी ओर मछली उत्पादन और जलीय उत्पादों की वृद्धि 4.2% से बढ़कर 6.9% हो गई है.

यह भी पढ़ें- Buffer stock के लिए 71,000 टन प्याज की खरीद, Monsoon के साथ आ सकती है कीमतों में ग‍िरावट

ध्यान देने योग्य बात ये हैं फसल उत्पादन जिसमें कमी देखी गई है, उसपर सरकारों का कंट्रोल ज्यादा माना जाता है जबकि मछली उत्पादन हो या हलीय उत्पाद इसमें सरकारी हस्तक्षेप होने के बावजूद वृद्धि दर्ज की गई है. फसलो में भी अलग-अलग फसलों के आंकड़ों में अंतर है. अनाज उत्पादन में एक परसेंट की गिरावट है तो फलों और सब्जियों के उत्पादन में 4% की वृद्धि हुई है.

2022-23 में पशुओं से मिलने वाले उत्पादों की हिस्सेदारियों में दूध सबसे ज्यादा 66.5% हिस्सा बांटता है, दूसरे नंबर पर आता है मांस जिसका हिस्सा 23.6 परसेंट और अंडे का सबसे कम है केवल 3.7 पर्सेंट है. साल 2011-12 में ये आँकड़े अलग थे. जिसमें दूध के पास 62.4 परसेंट हिस्सा, मीट यानी मांस का 19.7 परसेंट और अंडे का हिस्सा 3.4 परसेंट था. रिपोर्ट कहती है कि यूपी ने अनाज उत्पादन के मामले में सारे प्रदेशों को पीछे छोड़ दिया है और दूसरी ओर मध्य प्रदेश ने दाल उत्पादन में बाजी मारी है.

इन आंकड़ों के इतर एक और बात जो आपको जानने की जरूरत है. वो ये कि जब फसल उत्पादन में गिरावट के आँकड़े ये हैं उससे कुछ ही दिन पहले केंद्र सरकारों और कई राज्य सरकारों ने चने, तुर और काबुली चने के भंडारण पर 30 सितंबर तक की रोक लगाई है.

काम का वीड‍ियो देख‍िये

News Potli.
Clip & Share
“

— फसलों के उत्पादन में 8% की गिरावट, पशुओं से मिलने वाले उत्पादों में बढ़ोतरी से राहत

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
kheti kisaniNews Potliकिसान समाचार
NP

About the Author

Indal

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs