News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. फसल अवशेष जलाएं नहीं, उनका प्रबंधन करें.. बिहार सरकार स्ट्रा रीपर और स्ट्रा बेलर मशीन पर दे रही 80 फीसदी तक सब्सिडी
एग्री बुलेटिन

फसल अवशेष जलाएं नहीं, उनका प्रबंधन करें.. बिहार सरकार स्ट्रा रीपर और स्ट्रा बेलर मशीन पर दे रही 80 फीसदी तक सब्सिडी

फसल कटाई के बाद खेतों में बचे पराली (पराली) को जलाना गलत है। लेकिन फिर भी किसान ऐसा कर रहे हैं, जिसके बुरे परिणाम हो रहे हैं। इससे न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुँच रहा है, बल्कि मिट्टी की गुणवत्ता पर भ

NP

Pooja Rai·Correspondent·29 Apr 2025· 2 min read

फसल अवशेष जलाएं नहीं, उनका प्रबंधन करें.. बिहार सरकार स्ट्रा रीपर और स्ट्रा बेलर मशीन पर दे रही 80 फीसदी तक सब्सिडी

फसल अवशेष जलाएं नहीं, उनका प्रबंधन करें.. बिहार सरकार स्ट्रा रीपर और स्ट्रा बेलर मशीन पर दे रही 80 फीसदी तक सब्सिडी

फसल कटाई के बाद खेतों में बचे पराली (पराली) को जलाना गलत है। लेकिन फिर भी किसान ऐसा कर रहे हैं, जिसके बुरे परिणाम हो रहे हैं। इससे न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुँच रहा है, बल्कि मिट्टी की गुणवत्ता पर भी असर पड़ रहा है। खेत की मिट्टी में मौजूद सूक्ष्म पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं, जिसका फसल के उत्पादन पर बुरा असर पड़ता है। इसके बुरे परिणामों को देखते हुए बिहार सरकार इसके प्रबंधन में इस्तेमाल होने वाली स्ट्रा रीपर और स्ट्रा बेलर मशीनों पर 80 प्रतिशत की सब्सिडी दे रही है।

स्ट्रॉ रीपर एक खास मशीन है जो कंबाईन हार्वेस्टर से कटाई के बाद खेत में बचे खड़े फसल अवशेषों को काटकर भूसा बनाने का काम करती है।यह मशीन खेत में बचे स्ट्रॉ को काटकर उसे ट्रॉली में इकट्ठा करती है। इसमें गिरी हुई बालियों से अन्न भी अलग करके जमा किया जा सकता है, जिससे किसानों को अतिरिक्त लाभ होता है। इससे फसल अवशेष प्रबंधन तेज और कुशलता से होता है।

स्ट्रॉ बेलर मशीन फसल के बचे हुए अवशेषों को इकट्ठा करके बेल (गट्ठर) बनाती है। ये बेल छोटे आकार के होते हैं जिन्हें आसानी से स्टोर किया जा सकता है। यह मशीन स्ट्रॉ को कम्पैक्ट गट्ठर में बदलती है जिससे स्टोरेज आसान हो जाता है। इससे खेत साफ रहता है और अगली फसल की बुवाई में आसानी होती है।

ये भी पढ़ें - कृषि मंत्री ने देशभर के 731 कृषि विज्ञान केंद्रों से किया संवाद..प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और उत्पादकता बढ़ाने पर दिया जोर

कितनी मिलेगी सब्सिडी
स्ट्रॉ बेलर मशीन पर सामान्य जाति वाले लोगों को 75 परसेंट तक का अनुदान यानी 2,25,000 रुपये तक का लाभ मिलेगा। वहीं अनुसूचित जाति/जनजाति वाले लोगों को 80 परसेंट तक का अनुदान यानी 2,50,000 रुपये तक का लाभ मिलेगा।

स्ट्रॉ रीपर के लिए सरकार अनुसूचित जाति/जनजाति किसानों को इस योजना के तहत 50 परसेंट तक का अनुदान देगी यानी 6,60,000 रुपये तक का लाभ मिलेगा।वहीं सामान्य वर्ग वाले लोगों को इस योजना के तहत 40 परसेंट तक का अनुदान यानी 5,28,000 रुपये का लाभ मिलेगा।
आवेदन के लिए किसान यहाँ जाएँ http://farmech.bihar.gov.in/FMNEW/Homenew.aspx

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— फसल अवशेष जलाएं नहीं, उनका प्रबंधन करें.. बिहार सरकार स्ट्रा रीपर और स्ट्रा बेलर मशीन पर दे रही 80 फीसदी तक सब्सिडी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews Potlistubble managementखेती किसानीबिहार
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs