News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. प्राकृतिक तरीके से उगाये गये गेहूं और हल्‍दी की खरीदी कर रही है हिमाचल सरकार, जानिए क्या है रेट?
एग्री बुलेटिन

प्राकृतिक तरीके से उगाये गये गेहूं और हल्‍दी की खरीदी कर रही है हिमाचल सरकार, जानिए क्या है रेट?

हिमाचल प्रदेश में प्राकृत‍िक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को उनकी उपज का अच्छा दाम दिया जा रहा है. प्राकृत‍िक रूप से उगे गेहूं पर राज्‍य सरकार 60 रुपये प्रति किलो और कच्‍ची हल्‍दी पर 90 रुपये प्

Pooja Rai

Pooja Rai·17 May 2025· 3 min read

प्राकृतिक तरीके से उगाये गये गेहूं और हल्‍दी की खरीदी कर रही है हिमाचल सरकार, जानिए क्या है रेट?

प्राकृतिक तरीके से उगाये गये गेहूं और हल्‍दी की खरीदी कर रही है हिमाचल सरकार, जानिए क्या है रेट?

हिमाचल प्रदेश में प्राकृत‍िक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को उनकी उपज का अच्छा दाम दिया जा रहा है. प्राकृत‍िक रूप से उगे गेहूं पर राज्‍य सरकार 60 रुपये प्रति किलो और कच्‍ची हल्‍दी पर 90 रुपये प्रति किलोग्राम का भाव दे रही है. अपनी उपज को इस रेट पर बेचने के लिए किसानों को रजिस्‍ट्रेशन कराना अनिवार्य है.

देशभर में हिमाचल पहला राज्य है, जहां गेंहू पर प्रति किलो 60 रुपय न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जा रहा है, इससे पहले यह 40 रुपये था. हाल ही में हिमाचल सरकार ने इसमें 20 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की थी. इसके साथ ही कच्ची हल्दी को भी 90 रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदा जा रहा है. जिला कुल्लू, लाहौल स्पीति और किन्नौर को छोड़ दें तो बाकी सभी 9 जिलों में सरकार किसानों से गेंहू की खरीद करने की तैयारी में है. इस बार गेंहू कि 213 मीट्रिक टन फसल का अनुमान लगाया जा रहा है. इसके लिए हिमाचल सरकार ने 15 मई से 15 जून 2025 तक विशेष अभियान चला रही है, ताकि प्राकृतिक खेती को और प्रोत्‍साहन मिल सके.

ये भी पढ़ें - गेहूं की खरीद पिछले वर्ष के स्तर से आगे बढ़कर 28.66 मिलियन टन पर पहुंची

कुल 22 खरीद केंद्र बनाए गए
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ प्राकृतिक खेती कौशल किसान योजना (PK3Y), कृषि विभाग के एडिश्नल प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ रविंद्र सिंह जसरोटिया ने बताया कि विभाग ने प्राकृतिक रूप से उगाए गए गेहूं की खरीद शुरू कर दी है. इसके लिए कुल 22 खरीद केंद्र बनाए गए हैं. सबसे पहले जिला हमीरपुर, जिला बिलासपुर और जिला सिरमौर के किसानों से गेहूं खरीदी जाएगी. इसके बाद पूरी तरह से नमी खत्म होने पर बाकी जिलों में भी गेंहू खरीदी जाएगी.
उन्होंने कहा कि इस बार 213 मीट्रिक टन प्राकृतिक गेहूं की फसल होने की उम्मीद की जा रही है. अभी तक प्राकृतिक खेती से फसल उगाने वाले 1001 रजिस्टर्ड किसानों का डेटा तैयार किया गया है. यही नहीं प्राकृतिक खेती के प्रोत्साहन के लिए अब किसान 2 किलोमीटर से ज्यादा दूरी से फसल खरीद केंद्र तक लाने वालों को 2 रुपए प्रति किलो अतिरिक्त दिए जाएंगे. राज्य के 9 जिलों में ये खरीद की जाएगी.

17-18 टन कच्ची हल्दी उत्‍पादन की उम्मीद
इसके साथ ही कच्ची हल्दी की खरीद शुरू की गई है. इसके लिए भी 10 खरीद केंद्र बनाए गए हैं. उन्होंने कहा 90 रुपए प्रति किलो कच्ची हल्दी खरीदी जाएगी. राज्य सरकार की तरफ से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए ये अहम कदम उठाए जा रहे हैं. इसके लिए किसानों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है. इस बार 17 से 18 टन कच्ची हल्दी की पैदावार की उम्मीद है. जिला ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, चंबा, सोलन, सिरमौर, शिमला के कुछ इलाकों में हल्दी की पैदावार हो रही है. गेहूं खरीद के बाद इस चोकर युक्त आटे को सरकार 100 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बाज़ार में बेचेगी.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— प्राकृतिक तरीके से उगाये गये गेहूं और हल्‍दी की खरीदी कर रही है हिमाचल सरकार, जानिए क्या है रेट?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newshaldihimachal pradesh agriculturekheti kisaninatural farmingNews PotliSukhvinder Singh Sukhuwheat procurementखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs