News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. प्राकृतिक खेती पर होगी चर्चा, शामिल होंगे 12 राज्यों से 500 प्रतिनिधि
एग्री बुलेटिन

प्राकृतिक खेती पर होगी चर्चा, शामिल होंगे 12 राज्यों से 500 प्रतिनिधि

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 19 जुलाई को एक बड़ा आयोजन होने वाला है।

Pooja Rai

Pooja Rai·10 Jul 2024· 3 min read

प्राकृतिक खेती पर होगी चर्चा, शामिल होंगे  12 राज्यों से 500 प्रतिनिधि

प्राकृतिक खेती पर होगी चर्चा, शामिल होंगे 12 राज्यों से 500 प्रतिनिधि

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 19 जुलाई को एक बड़ा आयोजन होने वाला है। आयोजन में 12 राज्यों से प्राकृतिक खेती से जुड़े किसान, वैज्ञानिक, एफ़पीओ, विभागी अधिकारी और संबंधित मंत्री समेत 500 प्रतिनिधि शामिल होंगे।आयोजन की अध्यक्षता गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत करेंगे।

सरकार जन-जीवन के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर रसायनिक खेती के दुष्प्रभाव को देखते हुए किसानों को प्राकृतिक खेती की तरफ़ ले जाने की कोशिश कर रही है।इसी क्रम में 19 जुलाई को राजधानी लखनऊ के सेंट्रम होटल में प्राकृतिक खेती पर चर्चा होनी है जिसमें देश के 12 राज्यों से 500 प्रतिनिधि भाग लेंगे। ये सभी जानकारी प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मंगलवार, 10 जुलाई को लोकभवन में पत्रकारों से बात कर बताया ।

आयोजन में कौन कौन शामिल होगा
1.कृषि मंत्री ने बताया कि कार्यशाला में उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख व चंडीगढ़ की भागीदारी रहेगी।
2.उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में राज्य सरकारों व केंद्र शासित प्रदेशों के संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
3.कुल 15 कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपति व डीन रहेंगे।
4.180 कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिक,
5.और 12 राज्यों के प्राकृतिक खेती करने वाले किसान जुटेंगे। ।

ये भी पढ़ें -एक सप्ताह में शंभू बॉर्डर खुलवाए हरियाणा सरकार, किसान आंदोलन पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

अयोध्या में भी होगा प्राकृतिक खेती कार्यशाला
कृषि मंत्री ने बताया कि 20 जुलाई को प्राकृतिक खेती से संबंधित एक आयोजन आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, अयोध्या में होगा। इसमें पूरे प्रदेश से खासकर अयोध्या कृषि विश्वविद्यालय से संबंधित 25 कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिक, प्राकृतिक खेती के नोडल अधिकारी, विश्वविद्यालयों के कुलपति, डीन व प्राकृतिक खेती से संबंधित करीब 250 किसान शामिल होंगे।

श्री अन्न योजना का बांदा में कार्यक्रम
उन्होंने बताया कि श्री अन्न योजना को बढ़ावा देने के लिए 26 जुलाई को बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कार्यशाला आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक, संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ, श्री अन्न की खेती करने वाले किसान, एफपीओ, प्रोसेसर्स भी शामिल होंगे। यहां श्री अन्न के प्रसंस्करण व पैकेजिंग के बारे में भी बताया जाएगा।

इन कृषि विश्वविद्यालयों में बनेंगे लैब
कृषि मंत्री ने बताया कि झांसी और बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में प्राकृतिक खेती से संबंधित एनएबीएल स्टैंडर्ड लैब बनाई जानी है। इसके लिए धनराशि की स्वीकृति भी दे दी गई है।यह लैब इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के अनुसार बनेंगे। इन लैब में प्राकृतिक खेती की टेस्टिंग से संबंधित काम होंगे। उन्होंने बताया कि इनका संचालन शुरू होने से प्राकृतिक खेती से संबंधित व्यवहारिक कठिनाइयाँ दूर होंगी।

दाल 100 रुपए से ज़्यादा कहीं नहीं -कृषि मंत्री
इसी प्रेस वार्ता में मंत्री से पूछा गया कि दलहन उत्पादन में वृद्धि हो रही है तो बाज़ार में डाल का भाव क्या है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि दाल 100 रुपए से ज़्यादा कहीं नहीं है। पत्रकारों ने पूछा 100 रुपए दाल कहाँ मिल रही है? इस बात के जवाब में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही हँसने लगे।फिर बताया कि दलहन और तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिये काम किया जा रहा है।अब दलहन का उत्पादन 23.94 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 32.53 लाख मीट्रिक टन हो गया है। आगे उन्होंने बताया कि राज्य में ख़रीफ़ में 34.57 लाख हेक्टेयर में फसलें उगाई गयी हैं।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— प्राकृतिक खेती पर होगी चर्चा, शामिल होंगे 12 राज्यों से 500 प्रतिनिधि

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
kheti kisaniNews PotliUttar Pradesh governmentकृषि मंत्रीखेती किसानीनेचुरल फार्मिंगप्राकृतिक खेतीलखनऊसूर्य प्रताप शाही
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs