News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. प्राकृतिक खेती पर मंथन करेंगे देशभर के जानकार, लखनऊ में वैज्ञानिक, क‍िसान साझा करेंगे अपना अनुभव
एग्री बुलेटिन

प्राकृतिक खेती पर मंथन करेंगे देशभर के जानकार, लखनऊ में वैज्ञानिक, क‍िसान साझा करेंगे अपना अनुभव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज यानी शुक्रवार को प्राकृतिक खेती और कृष‍ि व‍िज्ञान पर कार्यक्रम आयोज‍ित होने जा रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय कृष‍ि एवं कल्‍याण तथा ग्रामीण व‍िकास मंत्री शिवर

NP

Indal·Correspondent·19 Jul 2024· 2 min read

प्राकृतिक खेती पर मंथन करेंगे देशभर के जानकार, लखनऊ में वैज्ञानिक, क‍िसान साझा करेंगे अपना अनुभव

प्राकृतिक खेती पर मंथन करेंगे देशभर के जानकार, लखनऊ में वैज्ञानिक, क‍िसान साझा करेंगे अपना अनुभव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज यानी शुक्रवार को प्राकृतिक खेती और कृष‍ि व‍िज्ञान पर कार्यक्रम आयोज‍ित होने जा रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय कृष‍ि एवं कल्‍याण तथा ग्रामीण व‍िकास मंत्री शिवराज स‍िंह चौहान समेत कई केंद्रीय मंत्री श‍िरकत करेंगे। उत्तर प्रदेश के कृष‍ि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया क‍ि कार्यक्रम में देश के अलग-अलग राज्‍यों के लगभग 500 प्रत‍िन‍िध‍ि होटल दी सेंट्रम में अपने अनुभव साझा करेंगे और प्राकृतिक खेती और श्री अन्‍न के महत्‍व से लोगों को अवगत कराएंगे।

सूर्यप्रताप शाही ने बताया कि सम्मेलन में केंद्र और राज्य सरकारों के अधिकारी समेत देश के 15 कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपति और डीन, 180 कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिकों के साथ ही प्राकृतिक खेती करने वाले किसान भी भाग लेंगे। कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती के उत्पादों का काउंटर भी लगाए जाएंगे।

इससे पहले एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श‍िवराज स‍िंंह चौहान वैज्ञानिक समुदाय से किसानों तक पहुंचने और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का उपयोग करके उत्पादन बढ़ाने में उनकी मदद करने को कहा है। उन्‍होंने आगे कहा कि देश के अधिकांश किसानों के पास बहुत कम जमीन है और उनके लिए आदर्श फार्म बनाने की जरूरत है। मध्य प्रदेश में अपने अनुभव का हवाला देते हुए, जहां उनके मुख्यमंत्री रहते कृषि उत्पादन में वृद्धि हुई थी, उन्होंने कहा कि यदि कृषि में विविधता लाई जाए तो खेती में किसानों की आय में वृद्धि संभव है।

"पशुपालन, मछली पालन, गेहूं उत्पादन, दलहन और तिलहन में उत्पादन बढ़ाने के लिए काम करना होगा। दलहन और खाद्य तेल के उत्पादन में आत्मनिर्भरता लाना सरकार का मुख्य फोकस है। यदि यह हासिल हो जाता है तो हमें विदेशों से पाम ऑयल आयात नहीं करना पड़ेगा।" उन्होंने आगे कहा।

News Potli.
Clip & Share
“

— प्राकृतिक खेती पर मंथन करेंगे देशभर के जानकार, लखनऊ में वैज्ञानिक, क‍िसान साझा करेंगे अपना अनुभव

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Indal

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs