News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. प्रबंधन की कोशिश.. पराली सप्लाई चेन के लिए 65 फीसदी तक सब्सिडी देगी हरियाणा सरकार, 15 जुलाई तक करें आवेदन
एग्री बुलेटिन

प्रबंधन की कोशिश.. पराली सप्लाई चेन के लिए 65 फीसदी तक सब्सिडी देगी हरियाणा सरकार, 15 जुलाई तक करें आवेदन

किसानों को पराली से निपटने के लिए हरियाणा सरकार ने एक अहम फ़ैसला लिया है. इस फैसले के तहत राज्य में पराली से जुड़े इंडस्ट्री लगाने वालों को 65 फीसदी तक सब्सिडी दी जाएगी. इससे ये समस्या भी दूर होगी और

Pooja Rai

Pooja Rai·11 Jul 2025· 2 min read

प्रबंधन की कोशिश.. पराली सप्लाई चेन के लिए 65 फीसदी तक सब्सिडी देगी हरियाणा सरकार, 15 जुलाई तक करें आवेदन

प्रबंधन की कोशिश.. पराली सप्लाई चेन के लिए 65 फीसदी तक सब्सिडी देगी हरियाणा सरकार, 15 जुलाई तक करें आवेदन

किसानों को पराली से निपटने के लिए हरियाणा सरकार ने एक अहम फ़ैसला लिया है. फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत राज्य में पराली से जुड़े इंडस्ट्री लगाने वालों को 65 फीसदी तक सब्सिडी दी जाएगी. इससे ये समस्या भी दूर होगी और किसानों की अतिरिक्त कमाई भी होगी.

पराली जलाने की समस्या से निजात पाने के लिए हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने इस समस्या का स्थायी समाधान देने का प्रयास किया है. धान की पराली अब किसानों और इंडस्ट्री के लिए परेशानी नहीं बल्कि कमाई का साधन बन सकती है. हरियाणा कृषि विभाग की योजना से पराली से जुड़े इंडस्ट्री लगाने वालों को 65 फीसदी तक सब्सिडी मिलेगी. आवेदन कृषि पोर्टल https://agriharyana.gov.in/ पर करना होगा.

15 जुलाई तक करें आवेदन
फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत पराली आधारित इंडस्ट्री लगाने के लिए किसान समूह, सहकारी समितियां और पंचायतें आवेदन कर सकती हैं. योजना का लाभ लेने के लिए 15 जुलाई तक विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा.

ये भी पढ़ें - किसान आत्मनिर्भर भारत और “लोकल से ग्लोबल” विजन में महत्वपूर्ण योगदानकर्ता हैं: पीयूष गोयल

कितना मिलेगा अनुदान
योजना के तहत कृषि विभाग की ओर से 65 फीसदी अनुदान दिया जाएगा. पहले विकल्प में उद्योग 25 फीसदी और एग्रीगेटर 10 खर्च करेगा. दूसरे विकल्प में एग्रीगेटर को 35 फीसदी योगदान देना होगा. इन इकाइयों के लिए बेलर, टेडर, टेली हैंडलर, नमी मापक यंत्र, श्रेडर, ट्रैक्टर जैसे आधुनिक यंत्रों पर सब्सिडी का लाभ मिलेगा.

अतिरिक्त कमाई भी होगी
यह योजना उन आवेदकों के लिए फायदेमंद है, जो पिछले 2 वर्षों से पराली प्रबंधन का काम कर रहे हैं. जिन आवेदकों ने 2024-25 में आवेदन किया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है. इस योजना से पराली जलाने की घटनाओं में कमी आएगी. वहीं, किसान भी पराली बेचकर अतिरिक्त कमाई कर सकेंगे.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— प्रबंधन की कोशिश.. पराली सप्लाई चेन के लिए 65 फीसदी तक सब्सिडी देगी हरियाणा सरकार, 15 जुलाई तक करें आवेदन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newscm nayab singh sainiharayanakheti kisaniNews Potlistubble managementखेती किसानीपराली प्रबंधन
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs