News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. प्याज स्टोरेज खोलने के लिए बिहार सरकार दे रही 75% सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन
एग्री बुलेटिन

प्याज स्टोरेज खोलने के लिए बिहार सरकार दे रही 75% सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

बिहार के किसानों को प्याज स्टोरेज खोलने के लिए राज्य में 'प्याज़ भंडारण योजना' शुरू की गई है. योजना के तहत राज्य सरकार 75 प्रतिशत की सब्सिडी दे रही है. जिसके माध्यम से किसान न केवल प्याज को स्टोर कर प

Pooja Rai

Pooja Rai·07 Feb 2025· 2 min read

प्याज स्टोरेज खोलने के लिए बिहार सरकार दे रही 75% सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

प्याज स्टोरेज खोलने के लिए बिहार सरकार दे रही 75% सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

बिहार के किसानों को प्याज स्टोरेज खोलने के लिए राज्य में 'प्याज़ भंडारण योजना' शुरू की गई है. योजना के तहत राज्य सरकार 75 प्रतिशत की सब्सिडी दे रही है. जिसके माध्यम से किसान न केवल प्याज को स्टोर कर पाएंगे बल्कि प्याज की सप्लाई में भी मदद होगी. यह योजना राज्य के सभी किसानों के लिए है.

साल में ऐसा कई बार होता है जब भारत के कई राज्यों में प्याज के दाम बढ़ने के कारण लोग परेशान होते हैं. इसके लिए होर्डिंग, सप्लाई में रूकावट समेत अन्य कई कारण भी होते हैं. केंद्र के साथ ही कई राज्यों की सरकारें भी ज़रूरी सब्ज़ियों के दाम को कम करने के लिए कई कदम उठाते हैं. ऐसे ही बिहार सरकार ने भी किसानों के लिए प्याज स्टोरेज योजना की शुरुआत की है.

75 प्रतिशत की सब्सिडी
बिहार के किसानों को प्याज स्टोरेज खोलने के लिए राज्य सरकार के द्वारा 75 प्रतिशत की सब्सिडी दी जा रही है. राज्य सरकार के द्वारा किसानों को प्याज के स्टोरेज हाउस खोलने के लिए अधिकतम 4.5 लाख रुपये की मदद की जाएगी. किसानों को प्याज के स्टोरेज का निर्माण करने के लिए केवल 25 प्रतिशत राशि का भुगतान करना होगा. बाकी बचे हुए पैसे राज्य सरकार की तरफ से सब्सिडी के रूप में दिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें - बढ़ती गर्मी से क्या कम होगी गेहूं की पैदावार?

योजना का लाभ
योजन के ज़रिए सरकार प्याज़ के नुक़सान को रोकना चाहती है. इसके अलावा इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी क्योंकि किसान अपनी फ़सल को तभी बाज़ार में बेचेंगे जब उन्हें सही दाम मिलेगा. आवेदन और अधिक जानकारी के लिए बिहार कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाईटhttps://horticulture.bihar.gov.in/ पर जायें.

News Potli.
Clip & Share
“

— प्याज स्टोरेज खोलने के लिए बिहार सरकार दे रही 75% सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsbihar agriculture newskheti kisaniNews Potlionion storageखेती किसानीप्याज़ भंडारण योजनाप्याज स्टोरेज
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs