News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. पेट्रोल-डीजल के बाद अब गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, उज्ज्वला योजना के तहत 550 रुपए में मिलेगा एक सिलेंडर
एग्री बुलेटिन

पेट्रोल-डीजल के बाद अब गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, उज्ज्वला योजना के तहत 550 रुपए में मिलेगा एक सिलेंडर

आज, मंगलवार से देश में रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपये महंगा हो जाएगा। पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय की तरफ से सोमवार (सात अप्रैल) को यह जानकारी दी गई। 8 अप्रैल से उज्ज्वला योजना के तहत 14.2 किलोग्राम

Pooja Rai

Pooja Rai·08 Apr 2025· 2 min read

पेट्रोल-डीजल के बाद अब गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, उज्ज्वला योजना के तहत 550 रुपए में मिलेगा एक सिलेंडर

पेट्रोल-डीजल के बाद अब गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, उज्ज्वला योजना के तहत 550 रुपए में मिलेगा एक सिलेंडर

आज, मंगलवार से देश में रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपये महंगा हो जाएगा। पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय की तरफ से सोमवार (सात अप्रैल) को यह जानकारी दी गई। 8 अप्रैल से उज्ज्वला योजना के तहत 14.2 किलोग्राम के गैस सिलेंडर की कीमत 500 रुपये से बढ़ा कर 550 रुपये और गैर-उज्ज्वला कनेक्शन के तहत गैस सिलेंडर की कीमत 803 रुपये से बढ़ा कर 853 रुपये होगी। इसके साथ ही सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क की दर में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी भी कर दी है। लेकिन इससे इनकी खुदरा कीमतों में कोई वृद्धि नहीं होगी क्योंकि तेल कंपनियों ने इसका समायोजन अपनी लागत में करने का फैसला किया है।

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय कीमतें बढ़ रही हैं और हमारे यहां कीमतें घट रही हैं। हमने फैसला किया है कि रसोई गैस की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हम इसकी समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि हम रसोई गैस के मामले में काफी आगे बढ़ चुके हैं और अब हमारे पास उज्ज्वला योजना भी है, जिसके 10 करोड़ से अधिक लाभार्थी हैं।

ये भी पढ़ें - करीब 1.15 करोड़ हेक्टेयर घासभूमि और 10 करोड़ हेक्टेयर बंजर भूमि के बावजूद देश में अनुमानित 11% हरित चारे की कमी

उपभोक्ताओं पर नहीं होगा इसका असर
इससे पहले सोमवार को ही सरकार की ओर से किसानों के ट्रैक्टर में खपत होने वाले डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। साथ ही पेट्रोल के दाम में भी इजाफा किया गया। दरअसल, पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी में 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, पेट्रोलियम मंत्री ने इसे लेकर तस्वीर साफ करते हुए कहा है कि, 'मैं यह स्पष्ट कर दूं कि इसका असर उपभोक्ताओं पर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि बीते दिनों पेट्रोल की अंतरराष्ट्रीय कीमत 60 डॉलर प्रति बैरल या यूं कहें कि कच्चे तेल के बराबर हो गई।

हरदीप सिंह पुरी ने यह भी स्पष्ट किया कि पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में की गई बढ़ोतरी का उद्देश्य उपभोक्ताओं पर बोझ डालना बिल्कुल भी नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य सब्सिडी वाले गैस कीमतों के कारण तेल विपणन कंपनियों को होने वाले 43,000 करोड़ रुपये के घाटे की भरपाई करना है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— पेट्रोल-डीजल के बाद अब गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, उज्ज्वला योजना के तहत 550 रुपए में मिलेगा एक सिलेंडर

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsdieselkheti kisaniLPG cylinderNews Potlipetrolprice hikeखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs