News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. पूर्वोत्तर के तीन दिवसीय दौरे पर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान..असम, मिज़ोरम एवं नागालैंड में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
एग्री बुलेटिन

पूर्वोत्तर के तीन दिवसीय दौरे पर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान..असम, मिज़ोरम एवं नागालैंड में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज तीन दिवसीय पूर्वोत्तर दौरे के लिए रवाना हुए। 15 मई से 17 मई 2025 तक की इस आधिकारिक यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिं

NP

Pooja Rai·Correspondent·14 May 2025· 2 min read

पूर्वोत्तर के तीन दिवसीय दौरे पर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान..असम, मिज़ोरम एवं नागालैंड में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पूर्वोत्तर के तीन दिवसीय दौरे पर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान..असम, मिज़ोरम एवं नागालैंड में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज तीन दिवसीय पूर्वोत्तर दौरे के लिए रवाना हुए। 15 मई से 17 मई 2025 तक की इस आधिकारिक यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह असम, मिज़ोरम एवं नागालैंड जाएंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

यात्रा के दौरान चौहान कृषि, बागवानी, पशुपालन एवं ग्रामीण विकास से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे, परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। साथ ही, किसानों तथा स्थानीय हितधारकों से सीधा संवाद भी करेंगे। इस दौरान वे 29 मई से शुरू होने वाले देशव्यापी ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ में राज्यों की सहभागिता पर भी चर्चा करेंगे।

15 मई को मिज़ोरम में
प्रवास के पहले दिन 15 मई को सुबह केंद्रीय मंत्री चौहान मिज़ोरम के थेनज़ॉल स्थित कृषि महाविद्यालय (CoH) के प्रशासनिक एवं अकादमिक भवन का उद्घाटन करेंगे व वृक्षारोपण करेंगे। इसके उपरांत दोपहर में वे नागालैंड के जलुकी स्थित पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय (CVSC & AH) के प्रशासनिक व शैक्षणिक भवन का उद्घाटन करेंगे और किसानों से बातचीत करेंगे।

ये भी पढ़ें - हिमाचल के बाद अब पुणे के व्यापारियों और आम लोगों ने तुर्की सेब का किया बहिष्कार

16 मई को असम में
यात्रा के दूसरे दिन 16 मई को मंत्री श्री शिवराज सिंह असम के काजीरंगा में कृषि मंत्री असम और क्षेत्रीय सांसद के साथ स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन यानी 17 मई को श्री शिवराज सिंह चौहान गुवाहाटी स्थित श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) से संबंधित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात वे माँ कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन व पूजा करेंगे।

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह की यह यात्रा पूर्वोत्तर भारत के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता- विशेषकर कृषि, बागवानी, पशुपालन और ग्रामीण आजीविका के सशक्तिकरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पायदान है।
ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— पूर्वोत्तर के तीन दिवसीय दौरे पर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान..असम, मिज़ोरम एवं नागालैंड में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews PotlinortheastShivraj Singh Chouhanखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs