News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. पुष्कर मेला 2025: राजस्थान में 22 अक्टूबर से शुरू होगा दुनिया का प्रसिद्ध पशु मेला
एग्री बुलेटिन

पुष्कर मेला 2025: राजस्थान में 22 अक्टूबर से शुरू होगा दुनिया का प्रसिद्ध पशु मेला

राजस्थान के पुष्कर में 22 अक्टूबर से विश्व प्रसिद्ध पशु मेला शुरू होगा। इस बार सरकार ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल लॉन्च किया है, जिससे पशुपालक घर बैठे अपने जानवरों के लिए स्लॉट बुक कर सकते हैं। कुल 52

Pooja Rai

Pooja Rai·16 Oct 2025· 2 min read

पुष्कर मेला 2025: राजस्थान में 22 अक्टूबर से शुरू होगा दुनिया का प्रसिद्ध पशु मेला

पुष्कर मेला 2025: राजस्थान में 22 अक्टूबर से शुरू होगा दुनिया का प्रसिद्ध पशु मेला

राजस्थान के पुष्कर में 22 अक्टूबर से विश्व प्रसिद्ध पशु मेला शुरू होगा। इस बार सरकार ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल लॉन्च किया है, जिससे पशुपालक घर बैठे अपने जानवरों के लिए स्लॉट बुक कर सकते हैं। कुल 520 स्लॉट उपलब्ध हैं और पंजाब, गुजरात, हरियाणा के पशुपालक भी आवेदन कर रहे हैं। मेला ऊंटों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और शिल्पग्राम के लिए खास है।

राजस्थान के अजमेर जिले के पुष्कर में 22 अक्टूबर से विश्व प्रसिद्ध पशु मेला शुरू होने जा रहा है। इस बार सरकार ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल लॉन्च किया है, जिससे पशुपालक अब घर बैठे अपने जानवरों के लिए स्लॉट बुक कर सकते हैं। पशुपालक pushkarmela.rajasthan.gov.in पर जाकर फोटो, आधार कार्ड और पशु का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र अपलोड कर सकते हैं। प्रमाण पत्र किसी मान्यता प्राप्त वेटनरी डॉक्टर से होना जरूरी है।

पहली बार ऑनलाइन सुविधा
यह पहली बार है कि पुष्कर मेले में ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई गई है। पंजाब, गुजरात और हरियाणा के पशुपालक भी अब घर बैठे आवेदन कर रहे हैं। कुल 520 स्लॉट उपलब्ध हैं, जिनमें से 187 आवेदन आ चुके हैं और 160 स्वीकृत हो गए हैं।

ये भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश में खरीफ फसलों की सरकारी खरीद शुरू, किसानों को मिलेगा उचित दाम

पुष्कर मेला: संस्कृति और पर्यटन का संगम
पुष्कर मेला केवल पशु व्यापार के लिए ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक, पारंपरिक और पर्यटन के लिहाज से भी खास है। मेले में ऊंट सबसे बड़ा आकर्षण होते हैं, जिन्हें रंग-बिरंगे सजावट और करतबों के साथ पेश किया जाता है।साथ ही मेले में शिल्पग्राम, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं और विदेशी पर्यटकों की भागीदारी भी होती है।

सुरक्षा और सुविधाएं
प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर पूरी सतर्कता बरती है। जवान तैनात किए गए हैं और पशुपालकों के लिए सुविधाजनक इंतजाम किए गए हैं। पुष्कर मेला अजमेर से 15 किलोमीटर दूर होता है और यह मेला 100 साल से भी पहले से लगातार आयोजित हो रहा है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— पुष्कर मेला 2025: राजस्थान में 22 अक्टूबर से शुरू होगा दुनिया का प्रसिद्ध पशु मेला

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
News PotliPushkar Fair 2025rajasthan newsWorld's famous cattle fair
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs