News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. पिछले दस सालों में 60 प्रतिशत बढ़ा शहद उत्पादन ... जानिए पीएम मोदी ने 'स्वीट रिवॉल्यूशन' के बारे में क्या कहा?
एग्री बुलेटिन

पिछले दस सालों में 60 प्रतिशत बढ़ा शहद उत्पादन ... जानिए पीएम मोदी ने 'स्वीट रिवॉल्यूशन' के बारे में क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 122वें एपिसोड में मधुमक्खी पालन का भी जिक्र किया और बढ़ते शहद उत्पादन पर खुशी जाहिर की. पीएम मोदी ने शहद की मिठास को आत्मनिर्भर भ

Pooja Rai

Pooja Rai·26 May 2025· 3 min read

पिछले दस सालों में 60 प्रतिशत बढ़ा शहद उत्पादन ... जानिए पीएम मोदी ने 'स्वीट रिवॉल्यूशन' के बारे में क्या कहा?

पिछले दस सालों में 60 प्रतिशत बढ़ा शहद उत्पादन ... जानिए पीएम मोदी ने 'स्वीट रिवॉल्यूशन' के बारे में क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 122वें एपिसोड में मधुमक्खी पालन का भी जिक्र किया और बढ़ते शहद उत्पादन पर खुशी जाहिर की. पीएम मोदी ने शहद की मिठास को आत्मनिर्भर भारत का स्वाद बताया. उन्होंने कहा '' 20 मई को 'विश्व मधुमक्खी दिवस' मनाया गया, यानी एक ऐसा दिन जो हमें याद दिलाता है कि शहद सिर्फ मिठास नहीं, बल्कि सेहत, स्वरोजगार, और आत्मनिर्भरता की मिसाल भी है. पिछले 11 वर्षों में, मधुमक्खी पालन में, भारत में एक 'स्वीट रिवॉल्यूशन' हुआ है. आज से 10-11 साल पहले भारत में शहद उत्पादन एक साल में करीब 70-75 हजार मीट्रिक टन होता था. आज यह बढ़कर करीब-करीब सवा लाख मीट्रिक टन के आसपास हो गया है, यानी शहद उत्पादन में करीब 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.''

उन्होंने आगे कहा, ''छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले का एक उदाहरण है, यहां आदिवासी किसानों ने 'सोन हनी' नाम से एक शुद्ध जैविक शहद ब्रांड बनाया है. आज वह शहद गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस समेत अनेक ऑनलाइन पोर्टल पर बिक रहा है, यानी गांव की मेहनत, अब ग्लोबल हो रही है. इसी तरह उत्तर प्रदेश, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश में हजारों महिलाएं और युवा अब हनी उद्यमी बन चुके हैं. साथियो, और अब शहद की केवल मात्रा नहीं, उसकी शुद्धता पर भी काम हो रहा है. कुछ स्टार्टअप अब एआई और डिजिटल टेक्नोलॉजी से शहद की गुणवत्ता को प्रमाणित कर रहे हैं.''

शहद की ये मिठास आत्मनिर्भर भारत का स्वाद
पीएम मोदी ने कहा कि आप अगली बार जब भी शहद खरीदें तो इन हनी उद्यमियों द्वारा बनाए गए शहद को जरूर आजमाएं, कोशिश करें कि किसी लोकल किसान से, किसी महिला उद्यमी से भी शहद खरीदें. क्योंकि उस हर बूंद में स्वाद ही नहीं, भारत की मेहनत और उम्मीदें घुली होती हैं. शहद की ये मिठास आत्मनिर्भर भारत का स्वाद है.

ये भी पढ़ें - लैब का अनुसंधान, खेतों तक पहुंचेगा- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

मधुमक्खियों की सुरक्षा जरूरी
पीएम मोदी ने आगे कहा, ''जब हम शहद से जुड़े देशों के प्रयासों की बात कर रहे हैं, तो मैं आपको एक और पहल के बारे में बताना चाहता हूं. ये हमें याद दिलाती है कि मधुमक्खियों की सुरक्षा सिर्फ पर्यावरण की नहीं, हमारी खेती और आने वाली पीढ़ियों की भी जिम्मेदारी है. ये उदाहरण है पुणे शहर का, जहां एक हाउसिंग सोसाइटी में मधुमक्खियों का एक छत्ता हटाया गया, शायद सुरक्षा के कारण या डर की वजह से. लेकिन इस घटना ने किसी को कुछ सोचने पर मजबूर कर दिया. अमित नाम के एक युवा ने तय किया कि मधुमक्खियों को हटाना नहीं, उन्हें बचाना चाहिए. उन्होंने खुद सीखा, मधुमक्खियों पर सर्च किया और दूसरों को भी जोड़ना शुरू किया. धीरे-धीरे उन्होंने एक टीम बनाई, जिसे उन्होंने नाम दिया- 'बी-फ्रेंड्स', यानी 'बी-मित्र'.''

उन्होंने आगे बताया, ''अब ये बी-फ्रेंड्स, मधुमक्खियों के छत्तों को एक जगह से दूसरी जगह सुरक्षित तरीके से ट्रांसफर करते हैं, ताकि लोगों को खतरा न हो और मधुमक्खियां भी जिंदा रहें. अमित जी के इस प्रयास का असर भी बड़ा शानदार हुआ है. मधुमक्खियों की कॉलोनी बच रही हैं. शहद उत्पादन बढ़ रहा है, और सबसे जरूरी है लोगों में जागरूकता भी बढ़ रही है. ये पहल हमें सिखाती है कि जब हम प्रकृति के साथ ताल-मेल में काम करते हैं, तो उसका फायदा सबको मिलता है.''

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— पिछले दस सालों में 60 प्रतिशत बढ़ा शहद उत्पादन ... जानिए पीएम मोदी ने 'स्वीट रिवॉल्यूशन' के बारे में क्या कहा?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsHONEY PRODUCTIONkheti kisanimann ki baatNews Potlipm modiSWEET REVOLUTIONखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs