News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. पिछले 11 वर्षों में कृषि क्षेत्र के उत्पादन में 40% की वृद्धि: शिवराज सिंह चौहान
एग्री बुलेटिन

पिछले 11 वर्षों में कृषि क्षेत्र के उत्पादन में 40% की वृद्धि: शिवराज सिंह चौहान

पिछले 11 वर्षों में कृषि क्षेत्र के उत्पादन में 40% की वृद्धि हुई है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार में डॉ. राजेंद्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के चतुर्थ दीक्षांत समारोह के संबोधन में कह

Jayant Mishra

Jayant Mishra·Multimedia Journalist·18 Jul 2025· 3 min read

पिछले 11 वर्षों में कृषि क्षेत्र के उत्पादन में 40% की वृद्धि: शिवराज सिंह चौहान

पिछले 11 वर्षों में कृषि क्षेत्र के उत्पादन में 40% की वृद्धि: शिवराज सिंह चौहान

पिछले 11 वर्षों में कृषि क्षेत्र के उत्पादन में 40% की वृद्धि हुई है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार में डॉ. राजेंद्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के चतुर्थ दीक्षांत समारोह के संबोधन में कहा कि कृषि में नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना है।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत की सराहना की। उन्होंने कहा, “मिथिलांचल का प्रवेश द्वार समस्तीपुर है। मिथिलांचल, यह राजा जनक और माता सीता की पावन भूमि है, जो भारतीय नारियों का आदर्श हैं।" उन्होंने भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद और कर्पूरी ठाकुर को इस अवसर पर याद करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता का भाव व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बिहार की धरती प्रतिभा और मेहनत का केंद्र है, जिसने विश्व को बुद्ध का संदेश दिया है।

उन्होंने पिछले 11 वर्षों में कृषि क्षेत्र में 40% उत्पादन वृद्धि, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज, और 50 हजार करोड़ रुपये के बासमती चावल निर्यात जैसे उपलब्धियों का उल्लेख किया। बिहार में मक्का, लीची और मखाना के उत्पादन में अभूतपूर्व वृद्धि की सराहना करते हुए उन्होंने मखाना बोर्ड के गठन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।

खेती में मशीनीकरण लाने की बात कही
कृषि को भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए उन्होंने कहा, “किसान भारतीय अर्थव्यवस्था की आत्मा हैं और उनकी सेवा हमारा धर्म है। हमें प्रति हेक्टेयर उत्पादन बढ़ाने, छोटी मशीनों के माध्यम से खेती में मशीनीकरण लाने और स्टार्टअप के जरिए आधुनिकता को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।”

कृषि उत्पादन बढ़ाने का रखा गया है लक्ष्य
चौहान ने प्राकृतिक खेती की महत्ता पर जोड़ देते हुए कहा कि यह धरती की सेहत के लिए जरूरी है। उन्होंने हाल ही में घोषित प्रधानमंत्री धन धान्य योजना का उल्लेख किया, जिसके तहत 100 जिलों में कृषि उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे अपने ज्ञान और अनुसंधान को व्यावहारिक उपयोग में लाएँ और भारत की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में योगदान दें।

ये भी पढ़ें - भारत में पहली तिमाही में चाय का निर्यात 17% बढ़कर 219 मिलियन डॉलर पर पहुंच गया, जून में 32% की वृद्धि

अंत में, उन्होंने विश्वविद्यालय के योगदान की सराहना की और कहा, “डॉ. राजेंद्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय भारत की कृषि को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। मैं नए विचारों को सुनने के लिए हमेशा उत्सुक हूँ।” उन्होंने सभी गुरुजनों, छात्रों और विश्वविद्यालय परिवार को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी।

2016 में हुई थी स्थापना
डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा का गठन 7 अक्टूबर 2016 को हुआ, जब बिहार सरकार द्वारा 1970 में स्थापित राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, एक राज्य कृषि विश्वविद्यालय, को केंद्रीय विश्वविद्यालय में परिवर्तित किया गया। यह आज कृषि क्षेत्र में अनुसंधान को बढ़ावा देने वाली श्रेष्ठ संस्थानों में से एक है।

इस अवसर पर कृषि मंत्री ने विक्रमशिला छात्रावास और आर्यावर्त अंतरराष्ट्रीय अतिथि गृह का उद्घाटन किया। साथ ही, उन्होंने दो महत्वपूर्ण पुस्तकों – पूसा बिहार: दी बर्थप्लेस ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च एंड एजुकेशन और टेक्स्टबुक ऑन नेचुरल फॉर्मिंग का विमोचन किया।इस दीक्षांत समारोह में रामनाथ ठाकुर, कृषि राज्य मंत्री, भारत सरकार; विजय सिन्हा, उपमुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री, बिहार सरकार; महेश्वर हजारी, सूचना जनसंपर्क मंत्री, बिहार सरकार; समस्तीपुर सांसद शाम्भवी भी उपस्थित रहे.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— पिछले 11 वर्षों में कृषि क्षेत्र के उत्पादन में 40% की वृद्धि: शिवराज सिंह चौहान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsbihar agriculture newskheti kisaniNews Potliखेती किसानीडॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालयपूसा
Jayant Mishra

About the Author

Jayant Mishra

Multimedia Journalist

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs