News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. पश्चिम बंगाल में बारिश ने किसानों को दिया करारा झटका, आलू की फसल पर पड़ा गहरा असर
एग्री बुलेटिन

पश्चिम बंगाल में बारिश ने किसानों को दिया करारा झटका, आलू की फसल पर पड़ा गहरा असर

कोलकाता (रिपोर्ट – गुरुविंदर सिंह)। पश्चिम बंगाल के हुलगी में बेमौसम बारिश से आलू के किसानों को भारी नुकसान हुआ है। इस बारिश के कारण देश में आलू की कमी हो सकती है, जिससे आलू के दामों में बढ़ोतरी की सं

NP

Thamir·Correspondent·26 Feb 2025· 3 min read

पश्चिम बंगाल में बारिश ने किसानों को दिया करारा झटका, आलू की फसल पर पड़ा गहरा असर

पश्चिम बंगाल में बारिश ने किसानों को दिया करारा झटका, आलू की फसल पर पड़ा गहरा असर

कोलकाता (रिपोर्ट – गुरुविंदर सिंह)। पश्चिम बंगाल के हुलगी में बेमौसम बारिश से आलू के किसानों को भारी नुकसान हुआ है। इस बारिश के कारण देश में आलू की कमी हो सकती है, जिससे आलू के दामों में बढ़ोतरी की संभावना है। बेमौसम बारिश के कारण किसानों को अपनी आलू की फसल की हार्वेस्टिंग 20 दिन पहले करनी पड़ी।

ये भी पढ़ें - बिहार के पान किसानों को मिलेगी 50% सब्सिडी

पश्चिम बंगाल देश का दूसरा सबसे बड़ा आलू उत्पादक राज्य है। 2023-24 में राज्य का आलू उत्पादन 1.27 करोड़ टन था। 2024-25 में इसके 1.4 करोड़ टन के उत्पादन का अनुमान था। इस साल बंगाल में बंपर आलू उत्पादन की संभावना थी, लेकिन बारिश ने किसानों को काफी नुकसान पहुंचाया है। किसानों का कहना है कि बारिश के कारण वे अपनी लागत भी नहीं निकाल पा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - ऑपरेटिव किसान क्रेडिट कार्ड की राशि 10 लाख करोड़ रुपये के पार, 7.72 करोड़ किसानों को मिल रहा लाभ

हुलगी के किसान महबूब हुसैन कहते हैं कि फसल की हार्वेस्टिंग के 20 दिन पहले ही बारिश हो गई, जिससे फसल पूरी तरह से खराब हो गई है। अब हम फसल हार्वेस्ट कर रहे हैं ताकि कुछ लागत निकल सके। मेरे परिवार को भी पालना है, इसलिए आलू निकाल रहे हैं।

ये बारिश महबूब हुसैन ही नहीं, बल्कि पूरे इलाके के किसानों के लिए भारी नुकसान का कारण बनी है। कुछ किसानों ने उम्मीद के साथ साहूकारों से कर्ज लिया था, लेकिन अब उनकी उम्मीदें पूरी तरह टूट चुकी हैं। सुमेश राय कहते हैं कि बारिश के कारण फसल खराब हो गई है। मैंने पाँच बीघा जमीन में लगभग 1.35 लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन सरकार से अब तक कोई मदद नहीं मिली है।

इस बारिश ने किसानों को नुकसान पहुंचाया है, लेकिन व्यापारियों को भी भारी नुकसान हुआ है। आलू व्यापारी गौतम भौमिक का कहना है कि इस बारिश का आलू के उत्पादन पर गहरा असर पड़ेगा, जिससे आलू के व्यापार पर भी प्रभाव डालेगा।

ये भी पढ़ें - तिलहन किसानों को राहत देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, वनस्पति तेल आयात पर ड्यूटी बढ़ेगी!

बंगाल में आई इस प्राकृतिक आपदा का असर पूरे देश में दिखाई दे सकता है। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के मुदित वर्मा कहते हैं कि बारिश के कारण आलू के दामों पर असर पड़ेगा और इसके दाम बढ़ सकते हैं।

इस मामले में पश्चिम बंगाल यूनिवर्सिटी के कृषि वैज्ञानिक अमरेन्द्र पांडे कहते हैं कि इस बार मौसम थोड़ा गर्म और ठंडा था, जो फसल के लिए अच्छा नहीं था। हार्वेस्टिंग के समय आलू में पानी लग जाता है, जिससे नावीडशा रोग हो सकता है और कई तरह के फंगस उत्पन्न हो सकते हैं, जो काफी नुकसानदायक होते हैं। इसलिए फंगस साइड का छिड़काव करना चाहिए, ताकि फसल को बचाया जा सके।

News Potli.
Clip & Share
“

— पश्चिम बंगाल में बारिश ने किसानों को दिया करारा झटका, आलू की फसल पर पड़ा गहरा असर

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
farmersHeavy rainkheti kisaniNews Potlipotato
NP

About the Author

Thamir

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs