News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. पश्चिम बंगाल में कम हुई चाय की फसल, असम में स्थिर रहीं बागानें
एग्री बुलेटिन

पश्चिम बंगाल में कम हुई चाय की फसल, असम में स्थिर रहीं बागानें

सितंबर 2025 में भारत का चाय उत्पादन 5.9% घटकर 159.92 मिलियन किलोग्राम रह गया।असम में उत्पादन लगभग स्थिर रहा (94.76 मिलियन किग्रा), जबकि पश्चिम बंगाल में भारी गिरावट आई (48.35 से घटकर 40.03 मिलियन किग्

Pooja Rai

Pooja Rai·03 Nov 2025· 2 min read

पश्चिम बंगाल में कम हुई चाय की फसल, असम में स्थिर रहीं बागानें

पश्चिम बंगाल में कम हुई चाय की फसल, असम में स्थिर रहीं बागानें

सितंबर 2025 में भारत का चाय उत्पादन 5.9% घटकर 159.92 मिलियन किलोग्राम रह गया।असम में उत्पादन लगभग स्थिर रहा (94.76 मिलियन किग्रा), जबकि पश्चिम बंगाल में भारी गिरावट आई (48.35 से घटकर 40.03 मिलियन किग्रा)।उत्तर भारत का कुल उत्पादन घटकर 138.65 मिलियन किग्रा और दक्षिण भारत का 21.27 मिलियन किग्रा रहा।

सितंबर 2025 में देश में चाय उत्पादन 5.9% घटकर 159.92 मिलियन किलोग्राम रह गया है, जबकि पिछले साल इसी महीने यह 169.93 मिलियन किलोग्राम था। यह जानकारी टी बोर्ड ऑफ इंडिया के ताज़ा आंकड़ों से सामने आई है।

असम में उत्पादन स्थिर, पश्चिम बंगाल में गिरावट
बिजनेस लाइन की रिपोर्ट के मुताबिक चाय उत्पादन में सबसे बड़ा हिस्सा रखने वाले असम में उत्पादन लगभग स्थिर रहा। सितंबर 2025 में असम में 94.76 मिलियन किलोग्राम चाय का उत्पादन हुआ, जबकि सितंबर 2024 में यह 94.03 मिलियन किलोग्राम था।वहीं पश्चिम बंगाल में उत्पादन में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सितंबर 2025 में यहाँ 40.03 मिलियन किलोग्राम चाय का उत्पादन हुआ, जो पिछले साल के 48.35 मिलियन किलोग्राम से काफी कम है।

ये भी पढ़ें - भारत में छोटे किसानों के लिए नई उम्मीद ‘Agroforestry’, मुनाफा और पर्यावरण दोनों का संतुलन

उत्तर भारत में कुल उत्पादन घटा
असम और पश्चिम बंगाल समेत उत्तर भारत के कुल चाय उत्पादन में भी कमी आई है। सितंबर 2025 में यहाँ 138.65 मिलियन किलोग्राम चाय का उत्पादन हुआ, जबकि सितंबर 2024 में यह 146.96 मिलियन किलोग्राम था।

दक्षिण भारत में भी मामूली कमी
दक्षिण भारत में भी उत्पादन में हल्की गिरावट दर्ज की गई। सितंबर 2025 में यहाँ 21.27 मिलियन किलोग्राम चाय का उत्पादन हुआ, जबकि पिछले साल इसी महीने यह 22.97 मिलियन किलोग्राम था।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— पश्चिम बंगाल में कम हुई चाय की फसल, असम में स्थिर रहीं बागानें

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agricultureagriculture newsassamkheti kisaniNews Potlitea farmingtea productionwest bengalखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs