Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. परिवार के कितने सदस्य को मिल सकती है पीएम किसान सम्मान निधि?
एग्री बुलेटिन

परिवार के कितने सदस्य को मिल सकती है पीएम किसान सम्मान निधि?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, केंद्र सरकार की वो योजना है, जिसके तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये तीन किस्त में दिए जाते हैं। सरकार ने 24 फरवरी 2019 में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी

NP

Jalish· Correspondent

3 मई 2025· 2 min read

farmerskheti kisanikisan
परिवार के कितने सदस्य को मिल सकती है पीएम किसान सम्मान निधि?

परिवार के कितने सदस्य को मिल सकती है पीएम किसान सम्मान निधि?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, केंद्र सरकार की वो योजना है, जिसके तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये तीन किस्त में दिए जाते हैं।

सरकार ने 24 फरवरी 2019 में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। तब से अब तक किसानों के खाते में 19 किस्त भेजी जा चुकी है। अब किसान अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं। कई किसानों के मन में ये सवाल रहता है कि, घर के अगर सारे सदस्य अगर किसान हैं, तो क्या सभी को किसान सम्मान निधि योजना का फायदा मिल सकता है?

दरअसल केंद्र की मोदी सरकार ने इस योजना की शुरुआत किसान परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए की थी। ऐसे में ज़ाहिर है कि, इस योजना का फायदा एक किसान परिवार को मिलेगा ना कि घर के हर किसान को। आप इसे ऐसे समझ लीजिए कि अगर आप-पत्नि और 2 बच्चे हैं। सभी खेती-बाड़ी से जुड़े हैं, तो ये रकम सिर्फ परिवार के मुखिया को मिलेगी। अगर बच्चे 18 साल से ज्यादा के हो गए हैं, और वो अलग रहते हैं। खुद से अपनी खेती करते हैं, उनके पास अपनी जमीन है तो, वो भी इस योजना के लाभार्थी बन सकते हैं।

ये भी पढ़ें: खेत की मिट्टी की होगी जांच, 05 मई को विशेष अभियान के तहत नमूने जुटाएंगे कृषि विभाग के अधिकारी

पीएम किसान योजना के नियमों के अनुसार, इस योजना का लाभ पूरे किसान परिवार को मिलता है, लेकिन राशि परिवार के सिर्फ एक सदस्य के बैंक खाते में भेजी जाती है। ये फायदा उसी परिवार को मिलता है, जिसके नाम से कृषि योग्य भूमि रजिस्टर्ड है।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का फायदा लेने के लिए केंद्र सरकार ने E-KYC और भूलेखों का सत्यापन जरूरी कर दिया है। अगर आपने ये दोनों जरूरी कार्य पूरे नहीं किए हैं, तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा।

ये भी देखें:

खेती की जापानी तकनीक से 20 लाख रुपये कमा रहा असम का किसान

News Potli.
Clip & Share
“

— परिवार के कितने सदस्य को मिल सकती है पीएम किसान सम्मान निधि?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Jalish

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs