News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. पराली से कार्बनिक खाद बना रही है Reliance Industry
एग्री बुलेटिन

पराली से कार्बनिक खाद बना रही है Reliance Industry

Reliance Industry लगभग सभी क्षेत्रों में काम कर रही है. और अब कृषि क्षेत्र में भी. देश में पराली एक बड़ी समस्या है. किसानों के लिए, सरकार के लिए और प्रदूषण की दृष्टि से आम जनता के लिए भी. हर साल पराली

Pooja Rai

Pooja Rai·10 Feb 2025· 2 min read

पराली से कार्बनिक खाद बना रही है Reliance Industry

पराली से कार्बनिक खाद बना रही है Reliance Industry

Reliance Industry लगभग सभी क्षेत्रों में काम कर रही है. और अब कृषि क्षेत्र में भी. देश में पराली एक बड़ी समस्या है. किसानों के लिए, सरकार के लिए और प्रदूषण की दृष्टि से आम जनता के लिए भी. हर साल पराली जालने से तेज़ी से प्रदूषण बढ़ने की समस्या होती है. हालांकि सरकार ने भी इससे निपटने के लिए कई कदम उठाये हैं. लेकिन अभी पूरी तरह कारगर साबित नहीं हो पाया.

उत्तरी राज्यों पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के एनसीआर जिलों और एनसीआर के अन्य क्षेत्रों में धान की पराली जलाने की घटनाएं चिंता का विषय हैं और इससे एनसीआर में वायु की गुणवत्ता पर असर पड़ता है, खासकर अक्टूबर और नवंबर के बीच की अवधि में. पीआईबी के मुताबिक़ पिछले तीन सालों में पंजाब और यूपी में पराली जलाने की घटना बढ़ी है जबकि हरियाणा में कम हुई है.

धान अवशेष जलाने की घटनाएं (अवधि: 15 सितंबर- 18 नवंबर)

पंजाबहरियाणाउत्तर प्रदेश
(एनसीआर )

2022 20232024202220232024202220232024

4848933719965533802052111872108192

ये भी पढ़ें - जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार क्या कर रही है?

खाद में कार्बन तत्व की मात्रा 30% तक
Reliance Industry ने इस क्षेत्र में सराहनीय पहल की है. इस इंडस्ट्री में काम कर रहे अधिकारियों का कहना है कि हमारा मिशन ग्रीन एनर्जी को लेकर है. हम पराली से bio compress gas(BCG) बनाते हैं इसके अलावा कार्बन रिच खाद भी बनाते हैं.
उनका दावा है कि इस खाद में कार्बन तत्व की मात्रा 30% तक होती है, जो खेत की उपजाऊ शक्ति बढ़ा देगी. पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के साथ भारत के कई राज्यों में पराली बड़ा मुद्दा है, इससे न सिर्फ वायु प्रदूषण होता है बल्कि इसको जलाने से खेत में बहुत से उपयोगी सूक्ष्म जीवाणु मर जाते हैं, लेकिन अगर इससे खाद तैयार की जाए तो ये आपके खेत को और बेहतर बना देती है. पराली प्रबंधन की दिशा में हर साल करोड़ों रुपए खर्च होते. ऐसे में इससे दमदार खाद तैयार करना एक बड़ा कदम मन जा रहा है.
वीडियो देखिए -

News Potli.
Clip & Share
“

— पराली से कार्बनिक खाद बना रही है Reliance Industry

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agricultureagriculture newsbio compress gaskheti kisaniNews PotliReliance Industrystubble burninguttar pradeshखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs