News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. पराली जलाने के सीजन की शुरुआत: पहले हफ्ते में 64 मामले दर्ज, पंजाब सबसे आगे
एग्री बुलेटिन

पराली जलाने के सीजन की शुरुआत: पहले हफ्ते में 64 मामले दर्ज, पंजाब सबसे आगे

पराली जलाने के सीज़न के पहले हफ़्ते में 64 मामले दर्ज हुए, जो पिछले साल से 15% कम हैं। इनमें सबसे ज्यादा 56 मामले पंजाब से आए। पिछले पूरे सीज़न में घटनाएं 34% घटी थीं। सरकार जागरूकता अभियान और मशीनरी

Pooja Rai

Pooja Rai·24 Sep 2025· 3 min read

पराली जलाने के सीजन की शुरुआत: पहले हफ्ते में 64 मामले दर्ज, पंजाब सबसे आगे

पराली जलाने के सीजन की शुरुआत: पहले हफ्ते में 64 मामले दर्ज, पंजाब सबसे आगे

पराली जलाने के सीज़न के पहले हफ़्ते में 64 मामले दर्ज हुए, जो पिछले साल से 15% कम हैं। इनमें सबसे ज्यादा 56 मामले पंजाब से आए। पिछले पूरे सीज़न में घटनाएं 34% घटी थीं। सरकार जागरूकता अभियान और मशीनरी उपलब्ध करा रही है, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने किसानों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

धान की कटाई के साथ ही पराली जलाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इस सीज़न (15 सितंबर से 30 नवंबर) के पहले हफ़्ते में 64 मामले दर्ज किए गए हैं, जो पिछले साल के 75 मामलों से लगभग 15% कम हैं।

किस राज्य में कितने मामले?
IARI के तहत काम कर रहे CREAMS (Consortium for Research on Agroecosystem Monitoring and Modeling from Space) के अनुसार, इस साल पंजाब से 56 मामले सामने आए हैं (पिछले साल 52), हरियाणा में 3 (पिछले साल 16), उत्तर प्रदेश में 4 (पिछले साल 3), राजस्थान में 1 (पिछले साल 0), जबकि दिल्ली में कोई मामला नहीं मिला। मध्यप्रदेश में भी इस बार कोई घटना नहीं हुई, जबकि पिछले साल 4 मामले थे।

सबसे ज्यादा मामले पंजाब से
पिछले पूरे सीज़न (2024) में पराली जलाने की कुल घटनाएं 37,602 रहीं, जो 2023 के मुकाबले 34% कम थीं। इनमें सबसे ज्यादा मामले पंजाब (10,909) से आए थे। इसके अलावा हरियाणा (1,406), उत्तर प्रदेश (6,142), दिल्ली (13), राजस्थान (2,772) और मध्यप्रदेश (16,360) में पराली जलाने के मामले दर्ज हुए थे। इन सभी घटनाओं की निगरानी सैटेलाइट रिमोट सेंसिंग और CAQM (Commission for Air Quality Management) के तय प्रोटोकॉल से की गई।

ये भी पढ़ें - उपज खरीद को लेकर बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश और गुजरात में उड़द, तूर, मूंग, मूंगफली, तिल और सोयाबीन की खरीद को मंजूरी

गेहूं की बुवाई के लिए समय पर्याप्त
विशेषज्ञों का मानना है कि किसानों के पास गेहूं की बुवाई (जो आमतौर पर नवंबर के पहले हफ़्ते से शुरू होती है) से पहले पर्याप्त समय है, इसलिए अभी पराली जलाने की कोई ज़रूरत नहीं है। सरकार ने भी भरोसा दिलाया है कि खेत समय पर गेहूं की बुवाई के लिए तैयार कर दिए जाएंगे। बाढ़ प्रभावित इलाकों में किसान पहले से ही खेतों से रेत हटाने का काम कर रहे हैं।
आमतौर पर यह तर्क दिया जाता है कि धान की कटाई और गेहूं की बुवाई के बीच कम समय मिलने के कारण किसान पराली जलाने को मजबूर होते हैं। पंजाब और हरियाणा में पराली जलाना दिल्ली-एनसीआर की वायु प्रदूषण समस्या का एक बड़ा कारण माना जाता है।

पंजाब में क्या हो रहा?
इस बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि राज्य सरकार किसानों के बीच जागरूकता अभियान चला रही है और उन्हें फसल अवशेष प्रबंधन (CRM) मशीनरी उपलब्ध करा रही है। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में पंजाब सरकार से पूछा था कि पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई क्यों न की जाए। इस पर मान ने उम्मीद जताई कि ऐसी नौबत नहीं आएगी कि अन्नदाता पर एफआईआर दर्ज करनी पड़े, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि सभी को अदालत के फैसले का पालन करना होगा।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— पराली जलाने के सीजन की शुरुआत: पहले हफ्ते में 64 मामले दर्ज, पंजाब सबसे आगे

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsCAQM (Commission for Air Quality Management)CREAMS (Consortium for Research on Agroecosystem Monitoring and Modeling from Space)CRMIARIkheti kisaniNews Potlipunjabstubble burningstubble managementखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs