News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. पक्का थ्रेसिंग फ्लोर क्या है? जिसे बनवाने के लिए 50 हजार रुपये सब्सिडी दे रही है ये राज्य सरकार
एग्री बुलेटिन

पक्का थ्रेसिंग फ्लोर क्या है? जिसे बनवाने के लिए 50 हजार रुपये सब्सिडी दे रही है ये राज्य सरकार

पक्का थ्रेसिंग फ्लोर मतलब एक साफ-सुथरा और सूखा स्थान, जहाँ फसल की कटाई के बाद अनाज या दूसरे उत्पादों को आसानी से सुखाया जा सके, जिससे अनाज में नमी ना रहे और किसानों का नुकसान ना हो. किसानों की फसल ही

Pooja Rai

Pooja Rai·09 Jul 2025· 3 min read

पक्का थ्रेसिंग फ्लोर क्या है? जिसे बनवाने के लिए 50 हजार रुपये सब्सिडी दे रही है ये राज्य सरकार

पक्का थ्रेसिंग फ्लोर क्या है? जिसे बनवाने के लिए 50 हजार रुपये सब्सिडी दे रही है ये राज्य सरकार

पक्का थ्रेसिंग फ्लोर मतलब एक साफ-सुथरा और सूखा स्थान, जहाँ फसल की कटाई के बाद अनाज या दूसरे उत्पादों को आसानी से सुखाया जा सके, जिससे अनाज में नमी ना रहे और किसानों का नुकसान ना हो.

किसानों की फसल ही उनकी मेहनत की असली कमाई होती है, जिसके लिए किसान खूब मेहनत करते हैं. लेकिन कई बार किसानों की फसल थ्रेसिंग करने के बाद अच्छी तरह से नहीं सुख पाती जिसकी वजह से उनको नुकसान होता है. किसानों की इन्हीं परेशानियों को देखते हुए बिहार सरकार एक योजना लाई है, जिसके तहत सरकार किसानों को पक्का थ्रेसिंग फ्लोर बनाने पर सब्सिडी दे रही है.

उद्देश्य क्या है?
पक्का थ्रेसिंग फ्लोर बनाने की योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी उपज सुखाने के लिए साफ-सुथरी जगह मुहैया कराना और गुणवत्ता और बाजार मूल्य को बढ़ाना है. इससे सुखाने की प्रक्रिया के दौरान होने वाला नुकसान कम होगा और किसानों को उपज का उचित दाम मिल सके. इसे बनवाने के लिए अनुमानित लागत 1,26,200 रुपये ताऊ की गई है, जो विभिन्न प्रमंडलो और जिलों में अलग-अलग हो सकता है. ऐसे में सरकार वास्तविक लागत का 50 प्रतिशत यानी अलग-अलग जिले के हिसाब से अधिकतम 50,000 रुपये की सब्सिडी राशि देगी. ये राशि लाभार्थी किसान के बैंक खाते में निर्माण कार्य यानी पक्का थ्रेसिंग फ्लोर पूरी तरह से बन जाने के बाद दिया जाएगा.

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि
इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने की 5 जुलाई से लेकर 5 अगस्त 2025 तक है. वहीं, ऑनलाइन लॉटरी का तारीख 8 अगस्त है. इसके अलावा सत्यापन की तारीख 9 जुलाई से 18 जुलाई 2025 तक है. साथ ही अंतिम चयन और करने की तारीख 22 अगस्त 2025 है. ऐसे में किसानों के पास अब इस योजना का लाभ लेने के लिए 1 महीने का समय है. इन तारीखों को ध्यान में रख कर किसान इस योजना का लाभ ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें - बेकार खाली पड़ी जमीन से कमायें करोड़ों.. ऐसे शुरू करें मछली पालन, सरकार भी करेगी मदद

कैसे करें आवेदन?
पंजीकरण से लेकर आवेदन सत्यापन और सब्सिडी मिलने की प्रक्रिया को SMS से जोड़ा गया है जिसकी मदद से आवेदक मिलेगा.
इस योजना के लिए पंजीकृत किसान dbtagriculture.bihar.gov.in पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं.
DBT पोर्टल पर (पक्का थ्रेसिंग फ्लोर निर्माण के लिए आवेदन 2025-26) लिंक को Click कर आवेदन किया जा सकेगा.
आवेदन में आवश्यक सूचना और मांगे गए सभी कागजात देने होंगे.
आवेदन के लिए लाभार्थी किसान के नाम से LPC/जमाबंदी/लगान रसीद होना जरूरी होगा
आवेदन के बाद लाभार्थी किसानों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जायेगा.
कोटेवार लक्ष्य के अनुरूप प्रतीक्षा सूची भी तैयार की जाएगी.
चयन के बाद सत्यापन कराया जाएगा. सत्यापन में अयोग्य पाए जाने के स्थिति में प्रतीक्षा सूची से अगले किसान का चयन किया जाएगा.

इस सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए किसान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं. इसके अलावा किसान अधिक जानकारी के लिए अपने जिले के कृषि या बागवानी विभाग के कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— पक्का थ्रेसिंग फ्लोर क्या है? जिसे बनवाने के लिए 50 हजार रुपये सब्सिडी दे रही है ये राज्य सरकार

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs