News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. पंजाब सरकार ने किसानों से की इस तकनीक से धान बोने की अपील, मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि
एग्री बुलेटिन

पंजाब सरकार ने किसानों से की इस तकनीक से धान बोने की अपील, मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि

देशभर में अब खरीफ फसल की बुवाई की शुरुआत होने वाली है. किसान खरीफ की मुख्य फसल धान की बुवाई की तैयारी में जुट गये हैं. इसी बीच पंजाब सरकार ने धान की बुवाई को लेकर किसानों से अपील की है कि वे डीएसआर तक

Pooja Rai

Pooja Rai·17 May 2025· 2 min read

पंजाब सरकार ने किसानों से की इस तकनीक से धान बोने की अपील, मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि

पंजाब सरकार ने किसानों से की इस तकनीक से धान बोने की अपील, मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि

देशभर में अब खरीफ फसल की बुवाई की शुरुआत होने वाली है. किसान खरीफ की मुख्य फसल धान की बुवाई की तैयारी में जुट गये हैं. इसी बीच पंजाब सरकार ने धान की बुवाई को लेकर किसानों से अपील की है कि वे डीएसआर तकनीक से सीधी बुवाई करें. इससे ग्राउंडवाटर बचेगा और फसल की लागत भी कम होगी. आपको बता दें कि इस साल राज्‍य सरकार ने 5 लाख एकड़ में सीधी बुवाई का लक्ष्‍य रखा है. और इस तकनीक से बुवाई करने वाले किसानों को 1500 रुपये प्रति एकड़ की राशि देने की योजना भी बनायी है.

अपने एक बयान में सीएम मान ने कहा कि उनके पद का कार्यभार संभालने के बाद उनकी सरकार ने किसानों के हितों की रक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिये हैं. मान ने कहा कि इसी प्रयास के तहत राज्य सरकार ने धान की खेती की डीएसआर तकनीक को प्रोत्साहित किया है, जिसके तहत गुरुवार को इस योजना के तहत बुवाई शुरू कर दी गई है. मान ने कहा कि उनकी सरकार ने इस खरीफ सीजन के दौरान पांच लाख एकड़ जमीन को डीएसआर तकनीक के तहत लाने का लक्ष्य रखा है.

ये भी पढ़ें - गेहूं की खरीद पिछले वर्ष के स्तर से आगे बढ़कर 28.66 मिलियन टन पर पहुंची

इसके दो उद्देश्य
किसानों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह करते हुए सीएम ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य एक तरफ टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देना है और दूसरी तरफ भूजल का संरक्षण करना है. मान ने आगे कहा कि राज्य सरकार डीएसआर अपनाने के लिए प्रत्येक किसान को 1,500 रुपये प्रति एकड़ की वित्तीय सहायता दे रही है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में इस उद्देश्य के लिए 40 करोड़ रुपये का बजटीय आवंटन भी रखा है.

30 जून तक होंगे रजिस्‍ट्रेशन
उन्होंने कहा कि इसमें रुचि रखने वाले किसान 10 मई से 30 जून तक ऑनलाइन पोर्टल पर डीएसआर योजना के लिए पंजीकरण करा सकते हैं. सीएम ने कहा कि इस योजना से राज्य में 15-20 प्रतिशत भूजल की बचत होगी, साथ ही कृषि पर अतिरिक्त खर्च भी बचेगा. मान ने कहा कि डीएसआर तकनीक भूजल स्तर को कम करने में मदद करने के अलावा प्रति एकड़ लगभग 3,500 रुपये की मजदूरी लागत भी कम करती है.

धान बुवाई का डीएसआर विधि क्या है देखिए

News Potli.
Clip & Share
“

— पंजाब सरकार ने किसानों से की इस तकनीक से धान बोने की अपील, मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsDSRkharif cropkheti kisaniNews Potlipaddy farmingpunjabखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs