Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. पंजाब में पराली जलाने पर होगी कड़ी कारवाई, राज्य सरकार ने नियुक्त किए 8 हजार से ज्यादा नोडल अधिकारी
एग्री बुलेटिन

पंजाब में पराली जलाने पर होगी कड़ी कारवाई, राज्य सरकार ने नियुक्त किए 8 हजार से ज्यादा नोडल अधिकारी

पंजाब सरकार ने राज्य में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने और पराली के सुचारू प्रबंधन के लिए 8045 नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है।पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने धान की कट

NP

Pooja Rai· Correspondent

2 अक्टूबर 2024· 3 min read

agriculture newskheti kisaniNews Potli
पंजाब में पराली जलाने पर होगी कड़ी कारवाई, राज्य सरकार ने नियुक्त किए 8 हजार से ज्यादा नोडल अधिकारी

पंजाब में पराली जलाने पर होगी कड़ी कारवाई, राज्य सरकार ने नियुक्त किए 8 हजार से ज्यादा नोडल अधिकारी

पंजाब : पंजाब सरकार ने राज्य में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने और पराली के सुचारू प्रबंधन के लिए 8045 नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है।पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने धान की कटाई के मौसम में पराली जलने की घटनाओं को रोकने के लिए 79 एसडीएम, 108 तहसीलदार, 108 डीएसपी, 1140 क्लस्टर अधिकारियों और अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है।

पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने को लेकर राज्य सरकार सख़्त हो गई है। इसको रोकने के लिए राज्य सरकार ने 8045 नोडल अधिकारियों को उन क्षेत्रों में निगरानी रखने के लिए नियुक्त किया है जहां धान की पराली जलाना एक पारंपरिक प्रथा रही है। पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि धान की कटाई के मौसम में पराली जलने से निपटने के लिए 79 एसडीएम, 108 तहसीलदारों, 108 डीएसपी, 1140 क्लस्टर अधिकारियों और अतिरिक्त कर्मचारियों को जुटाया गया है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग ने सब्सिडी वाली पराली प्रबंधन मशीनों की खरीद के लिए 16,205 स्वीकृति पत्र जारी किये हैं। किसानों ने अब तक 8,635 सीआरएम मशीनें खरीदीं हैं।

किसानों को किया जाए जागरूक

मंत्री ने राज्य के उपायुक्तों को पराली जलाने की घटनाओं में कमी लाने और किसानों को पराली प्रबंधन के बारे में जागरूक करने के लिए एक स्थायी अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही किसानों को पराली प्रबंधन मशीनों पर मिलने वाली सब्सिडी की जानकारी भी दी जाए ताकि अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठा सकें और पराली जलाने की बजाय पराली प्रबंधन को अपनाएं।

किसानों से की अपील

मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने पराली समस्या और इसके प्रबंधन को लेकर राज्य के किसानों से भी अपील की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ‘उन्नत किसान’ मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जिससे धान फसल सीजन-2024 से पहले किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) मशीनें आसानी से मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि इस ऐप पर भी किसानों के लिए 1.30 लाख से अधिक सीआरएम मशीनों की मैपिंग की गई है। जिन्हें किसान आसानी से बुक कर सकते हैं। इस ऐप के साथ किसान अपने आसपास उपलब्ध कस्टम हायरिंग सेंटर (सीएचसी) से आसानी से मशीनें बुक कर सकते हैं और अधिक सुविधा के लिए ग्राम स्तर के नोडल अधिकारी, क्लस्टर प्रमुख से भी संपर्क कर सकते हैं।

2024 के लिए अनुमानित पराली प्रबंधन

पंजाब में इस मौसम में करीब 20 मिलियन टन पराली पैदा होने की उम्मीद है। राज्य का लक्ष्य 12.70 मिलियन टन पराली को इन-सीटू तरीकों से प्रबंधित करना है, जिसमें पराली को मिट्टी में मिला दिया जाता है। बाकी का छह मिलियन टन पराली को एक्स-सीटू में ही प्रबंधित किया जाएगा, जिसमें पराली को इकट्ठा करके बिजली संयंत्रों, गैस संयंत्रों और बॉयलरों में इस्तेमाल किया जाएगा। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ राज्य में लगभग 55,000 सुपर सीडर और स्मार्ट सीडर धान के लगभग 80 प्रतिशत क्षेत्र को कवर करने के लिए उपलब्ध हैं, जो गेहूं की बुवाई के लिए आदर्श समय 1 से 20 नवंबर तक 20 दिनों की अवधि के भीतर 65 प्रतिशत पराली को इन-सीटू में प्रबंधित करने के सरकार के लक्ष्य के अनुरूप है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— पंजाब में पराली जलाने पर होगी कड़ी कारवाई, राज्य सरकार ने नियुक्त किए 8 हजार से ज्यादा नोडल अधिकारी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs