News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. पंजाब में गन्ना किसानों को बड़ी राहत, SAP पर 68.50 रुपये प्रति क्विंटल सब्सिडी मंजूर
एग्री बुलेटिन

पंजाब में गन्ना किसानों को बड़ी राहत, SAP पर 68.50 रुपये प्रति क्विंटल सब्सिडी मंजूर

पंजाब मंत्रिमंडल ने गन्ना किसानों के लिए एसएपी पर 68.50 रुपये प्रति क्विंटल की सीधी सब्सिडी को मंजूरी दी है, जिससे राज्य देश में गन्ने की सबसे ऊंची कीमत देने वाला बन गया है। इसके साथ ही, फसल विविधीकरण

Pooja Rai

Pooja Rai·22 Jan 2026· 3 min read

पंजाब में गन्ना किसानों को बड़ी राहत, SAP पर 68.50 रुपये प्रति क्विंटल सब्सिडी मंजूर

पंजाब में गन्ना किसानों को बड़ी राहत, SAP पर 68.50 रुपये प्रति क्विंटल सब्सिडी मंजूर

पंजाब मंत्रिमंडल ने गन्ना किसानों के लिए एसएपी पर 68.50 रुपये प्रति क्विंटल की सीधी सब्सिडी को मंजूरी दी है, जिससे राज्य देश में गन्ने की सबसे ऊंची कीमत देने वाला बन गया है। इसके साथ ही, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (JICA) के साथ मिलकर बागवानी क्षेत्र को मजबूत करने का फैसला किया है, ताकि किसानों की आय बढ़ाई जा सके।

चंडीगढ़।पंजाब मंत्रिमंडल ने गन्ना किसानों को बड़ी राहत देते हुए राज्य द्वारा निर्धारित मूल्य (एसएपी) पर 68.50 रुपये प्रति क्विंटल की प्रत्यक्ष सब्सिडी को मंजूरी दे दी। इस फैसले के साथ ही पंजाब देश में गन्ने की सबसे ऊंची कीमत देने वाला राज्य बन गया है।

68.50 रुपये प्रति क्विंटल की सब्सिडी
वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार का यह फैसला फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि 2025–26 के पेराई सत्र के दौरान यह 68.50 रुपये प्रति क्विंटल की सब्सिडी निजी चीनी मिलों के जरिए सीधे गन्ना किसानों को दी जाएगी।

गन्ने का SAP अब 416 रुपये प्रति क्विंटल
सरकार के अनुसार, पंजाब में गन्ने का एसएपी अब 416 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, जो पिछले वर्ष के 401 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक है। सरकार का कहना है कि इस बढ़ोतरी से राज्य के गन्ना किसानों को देश में सबसे बेहतर मुआवजा मिलता रहेगा और उनकी आय सुरक्षा और मजबूत होगी।

ये भी पढ़ें - नकली कीटनाशकों की ऑनलाइन बिक्री पर लगाम की मांग, सरकार से उद्योग की अपील

क्या है SAP?
State Agreed Price (SAP) वह न्यूनतम कीमत होती है, जो राज्य सरकार किसानों की फसल, खासकर गन्ने के लिए तय करती है। इस कीमत से कम पर किसानों से फसल नहीं खरीदी जा सकती। आमतौर पर यह केंद्र सरकार द्वारा तय FRP से अधिक होती है, ताकि किसानों को उनकी उपज का सुरक्षित और बेहतर दाम मिल सके और उनकी आय सुरक्षित रहे।

बागवानी क्षेत्र को मजबूत करने की पहल
इस बीच, फसल विविधता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंत्रिमंडल ने एक और अहम फैसला लिया है। पंजाब के बागवानी क्षेत्र को मजबूत करने के लिए जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (JICA) के साथ सहयोग को मंजूरी दी गई है। इस सहयोग के तहत जापानी तकनीक को अपनाया जाएगा, जिससे बागवानी विकास, कोल्ड चेन इंफ्रास्ट्रक्चर, जल प्रबंधन और कौशल विकास को मजबूती मिलेगी।सरकार का लक्ष्य इस पहल के जरिए पंजाब की अर्थव्यवस्था में बागवानी की हिस्सेदारी को दोगुना करना है। यह कदम किसानों की आमदनी बढ़ाने और खेती को ज्यादा लाभकारी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— पंजाब में गन्ना किसानों को बड़ी राहत, SAP पर 68.50 रुपये प्रति क्विंटल सब्सिडी मंजूर

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews Potlipunjab farmerState Agreed Pricesugar caneखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs