News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. पंजाब बेबी कॉर्न 3 समेत मक्के की कुल तीन हाइब्रिड किस्में राष्ट्रीय स्तर पर होंगी जारी
एग्री बुलेटिन

पंजाब बेबी कॉर्न 3 समेत मक्के की कुल तीन हाइब्रिड किस्में राष्ट्रीय स्तर पर होंगी जारी

देश में मक्के के उत्पादन को बढ़ाने के लिए पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (PAU) द्वारा विकसित मक्के की तीन हाइब्रिड किस्मों को राष्ट्रीय स्तर पर जल्द ही जारी किया जाएगा। मक्के की इन हाइब्रिड किस्मों को आईसीए

Pooja Rai

Pooja Rai·21 Apr 2025· 2 min read

पंजाब बेबी कॉर्न 3 समेत मक्के की कुल तीन हाइब्रिड किस्में राष्ट्रीय स्तर पर होंगी जारी

पंजाब बेबी कॉर्न 3 समेत मक्के की कुल तीन हाइब्रिड किस्में राष्ट्रीय स्तर पर होंगी जारी

देश में मक्का उत्पादन बढ़ाने के लिए पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) द्वारा विकसित मक्का की तीन हाइब्रिड किस्में जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर जारी की जाएंगी। मक्के की इन हाइब्रिड किस्मों को आईसीएआर की वैराइटल आइडेंटिफिकेशन कमेटी (VIC) ने चुना है। इन किस्मों में पीएमएच 19, पंजाब बेबी कॉर्न 3 और पीएमएच 18 शामिल हैं। वैराइटल आइडेंटिफिकेशन कमेटी फसलों की नई किस्मों की पहचान और राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें जारी करने के लिए जिम्मेदार होती है।

आईसीएआर की वैराइटल आइडेंटिफिकेशन कमेटी द्वारा पीएमएच 19 को वसंत मक्का हाइब्रिड किस्म के तौर पर नॉर्थ वेस्टर्न प्लेन्स जोन (NWPZ) के लिए चुना गया है, जिसमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड (मैदानी क्षेत्र) और पश्चिमी उत्तर प्रदेश शामिल हैं। यह किस्म 10,441 किलो प्रति हेक्टेयर की औसत उपज देती है और मौजूदा मानक किस्मों BIO 9544 और DHM 117 की तुलना में क्रमशः 6.4% और 17.1% अधिक उत्पादन देती है।

ये भी पढ़ें - पोषण और स्वाद से भरपूर लीची की बागवानी करें किसान, बिहार सरकार दे रही है 50 फीसदी की सब्सिडी

पीएमएच 18 (PMH 18)
वहीं पीएमएच 18 एक मध्यम समय में पकने वाली खरीफ हाइब्रिड किस्म है। इस किस्म की पहचान गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत मध्य पश्चिमी क्षेत्र (सीडब्ल्यूजेड) के लिए की गई है। इस किस्म ने प्रति हेक्टेयर के हिसाब से 8 हजार 068 किलो की औसत मक्का उपज दर्ज की है। इस किस्म के उत्पादन का आंकड़ा मक्का की BIO 9544 किस्म से 9.6 फीसदी, सीएमएच08-292 किस्म से 11.08 फीसदी और एलजी 34.05 किस्म से 14.4 फीसदी अधिक है।

पंजाब बेबी कॉर्न 3 (JH 32484)
जबकि पंजाब बेबी कॉर्न 3 (जेएच 32484) की पहचान पांच एआईसीआरपी मक्का क्षेत्रों में से चार में जारी करने के लिए की गई है। इन क्षेत्रों में जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड (पहाड़ी), पूर्वोत्तर पहाड़ी क्षेत्र, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्य शामिल हैं। पंजाब बेबी कॉर्न 3 किस्म ने वर्तमान किस्मों की तुलना में 36.69 प्रतिशत अधिक बेबी कॉर्न उत्पादन करने की क्षमता है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ इन किस्मों की पहचान हाल ही में कोयंबटूर स्थित तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय में मक्का पर अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान कार्यक्रम (एआईसीआरपी) की 68वीं वार्षिक बैठक के दौरान आईसीएआर के उप महानिदेशक (फसल विज्ञान) डीके यादव की अध्यक्षता में की गई है।
ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— पंजाब बेबी कॉर्न 3 समेत मक्के की कुल तीन हाइब्रिड किस्में राष्ट्रीय स्तर पर होंगी जारी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsHYBRID MAKKAkheti kisaniMaize cropNews PotliPAUpunjabखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs