Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. पंजाब के कपास किसानों की मुश्किलें बढ़ीं, CCI से तुरंत खरीद की मांग
एग्री बुलेटिन

पंजाब के कपास किसानों की मुश्किलें बढ़ीं, CCI से तुरंत खरीद की मांग

पंजाब के कपास किसानों को CCI की खरीद शुरू न होने से MSP से कम दाम में फसल बेचने की मजबूरी है। कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि केंद्र के वादे खोखले साबित हो रहे हैं। इस साल पंजाब में कपास क

NP

Pooja Rai· Correspondent

26 सितंबर 2025· 2 min read

agriculture newscotton procurementkheti kisani
पंजाब के कपास किसानों की मुश्किलें बढ़ीं, CCI से तुरंत खरीद की मांग

पंजाब के कपास किसानों की मुश्किलें बढ़ीं, CCI से तुरंत खरीद की मांग

पंजाब के कपास किसानों को CCI की खरीद शुरू न होने से MSP से कम दाम में फसल बेचने की मजबूरी है। कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि केंद्र के वादे खोखले साबित हो रहे हैं। इस साल पंजाब में कपास का क्षेत्रफल 20% बढ़ा है। मंत्री ने CCI से तुरंत मंडियों में खरीद शुरू करने और किसानों का भरोसा बनाए रखने की मांग की है।

पंजाब के कपास किसानों को इस साल फसल का सही दाम नहीं मिल रहा है। राज्य में कपास की आमद मंडियों में शुरू हो गई है, लेकिन कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) की खरीद शुरू न होने से किसान निजी व्यापारियों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से कम दाम पर बेचने को मजबूर हैं।

केंद्र के वादे पर उठाए सवाल
कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि केंद्र ने MSP ₹7,710 प्रति क्विंटल घोषित किया था, लेकिन खरीद न होने से किसान नाराज और निराश हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि केंद्र के वादे खोखले साबित हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें - कपास किसानों के लिए बड़ी राहत: 550 केंद्रों पर MSP पर खरीद, पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

पंजाब में कपास का क्षेत्रफल बढ़ा
मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में फसल विविधिकरण को बढ़ावा देने के कारण इस साल पंजाब में कपास की खेती का क्षेत्रफल करीब 20% बढ़ा। 2024 में 99,000 हेक्टेयर में बोई गई कपास अब 1.19 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गई है। किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए हाइब्रिड बीज पर 33% सब्सिडी और अन्य सहूलियतें दी गई हैं।

CCI से तत्काल खरीद की मांग
खुड्डियां ने कहा कि किसानों ने MSP की गारंटी पर कपास बोने का जोखिम उठाया, लेकिन खरीद न होने से वे आर्थिक तंगी और कर्ज के कारण उपज कम दाम में बेचने को मजबूर हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर फसल का भी छोटा हिस्सा MSP से कम दाम पर बिका तो किसानों का भरोसा टूट जाएगा। उन्होंने कहा कि CCI की खरीद में देरी से उत्पन्न संकट का तुरंत समाधान होना चाहिए।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— पंजाब के कपास किसानों की मुश्किलें बढ़ीं, CCI से तुरंत खरीद की मांग

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs