News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. 'नैनो यूरिया ही टिकाऊ खेती का भविष्य', बाराबंकी किसान पाठशाला में बोले IFFCO चेयरमैन दिलीप संघाणी
एग्री बुलेटिन

'नैनो यूरिया ही टिकाऊ खेती का भविष्य', बाराबंकी किसान पाठशाला में बोले IFFCO चेयरमैन दिलीप संघाणी

IFFCO चेयरमैन दिलीप संघाणी ने बाराबंकी की किसान पाठशाला में नैनो यूरिया को खेती का भविष्य बताया। संघानी ने बताया कि यूरिया के दुष्प्रभाव से बचने और सब्सिडी खर्च कम करने के लिए इफको ने नैनो यूरिया विकस

Pooja Rai

Pooja Rai·12 Dec 2025· 2 min read

'नैनो यूरिया ही टिकाऊ खेती का भविष्य', बाराबंकी किसान पाठशाला में बोले IFFCO चेयरमैन दिलीप संघाणी

'नैनो यूरिया ही टिकाऊ खेती का भविष्य', बाराबंकी किसान पाठशाला में बोले IFFCO चेयरमैन दिलीप संघाणी

IFFCO चेयरमैन दिलीप संघाणी ने बाराबंकी की किसान पाठशाला में नैनो यूरिया को खेती का भविष्य बताया। संघाणी ने बताया कि यूरिया के दुष्प्रभाव से बचने और सब्सिडी खर्च कम करने के लिए इफको ने नैनो यूरिया विकसित किया, जो अब किसानों और मिट्टी के स्वास्थ्य के लिए बेहतर विकल्प है।

IFFCO के चेयरमैन दिलीप संघाणी ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में आयोजित किसान पाठशाला के दौरान किसानों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “सहकार से समृद्धि” का नारा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘खेत की बात—खेत पर’ कार्यक्रम के उद्देश्यों को और मजबूत करता है। संघाणी ने कार्यक्रम में बाराबंकी के पद्मश्री किसान रामशरण वर्मा और मुख्यमंत्री योगी की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि दोनों मिलकर किसानों को आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।

नैनो यूरिया का इस्तेमाल
दिलीप संघाणी ने कहा कि वे हमेशा इस बात पर विचार करते हैं कि सहकारिता और कृषि के माध्यम से गाँवों को कैसे अधिक समृद्ध बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने जब किसानों से रासायनिक खाद, विशेषकर यूरिया, का कम उपयोग करने की अपील की थी, तभी इफको ने इस समस्या का स्थायी समाधान खोजने पर काम शुरू किया।
उन्होंने कहा कि यूरिया के अत्यधिक उपयोग से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए इफको ने नैनो यूरिया पर शोध शुरू किया और इसे सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया। सरकार ने लगभग दो वर्षों तक अलग–अलग मौसम और फसलों पर सफल परीक्षणों के बाद नैनो यूरिया को मंजूरी दी।

ये भी पढ़ें - बाराबंकी से शुरू हुई योगी सरकार की किसान पाठशाला, सीएम बोले लागत घटाओ, उत्पादन बढ़ाओ

IFFCO चेयरमैन ने कहा—
“आज नैनो यूरिया देश के हित में है। इससे न सिर्फ खाद पर सरकार का भारी सब्सिडी खर्च बचेगा, बल्कि मिट्टी और हम सबके स्वास्थ्य के लिए भी यह बेहद महत्वपूर्ण है।”

नैनो यूरिया कृषि का आधार
उन्होंने बताया कि नैनो यूरिया कम मात्रा में अधिक प्रभाव देता है, मिट्टी की गुणवत्ता सुधारता है और पर्यावरण–अनुकूल खेती को बढ़ावा देता है। संघाणी ने किसानों से नैनो उर्वरक अपनाने की अपील की और कहा कि यह भविष्य की टिकाऊ कृषि का आधार बनेगा।

ये देखें-

News Potli.
Clip & Share
“

— 'नैनो यूरिया ही टिकाऊ खेती का भविष्य', बाराबंकी किसान पाठशाला में बोले IFFCO चेयरमैन दिलीप संघाणी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsbarabankiIFFCOiffco nano ureakheti kisaniKisan PathshalaNews Potliuttar pradeshखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs