News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. नवजोत सिंह सिद्धू के हल्दी और डाइट से कैंसर को हराने पर क्या बोले डॉक्टर और एक्सपर्ट?
एग्री बुलेटिन

नवजोत सिंह सिद्धू के हल्दी और डाइट से कैंसर को हराने पर क्या बोले डॉक्टर और एक्सपर्ट?

क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जब से लोगों को ये बताया है कि कैंसर से पीड़ित उनकी पत्नी नवजोत कौर पूरी तरह से ठीक हो गई हैं। उन्होंने स्टेज 4 कैंसर को हरा दिया है और उनके इलाज में

NP

Jalish·Reporter·23 Nov 2024· 3 min read

नवजोत सिंह सिद्धू के हल्दी और डाइट से कैंसर को हराने पर क्या बोले डॉक्टर और एक्सपर्ट?

नवजोत सिंह सिद्धू के हल्दी और डाइट से कैंसर को हराने पर क्या बोले डॉक्टर और एक्सपर्ट?

क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जब से लोगों को ये बताया है कि कैंसर से पीड़ित उनकी पत्नी नवजोत कौर पूरी तरह से ठीक हो गई हैं। उन्होंने स्टेज 4 कैंसर को हरा दिया है और उनके इलाज में बहुत अहम भूमिका आयुर्वेद की रही है, तभी से ये बहस तेज हो गई है कि, क्या कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज आयुर्वेद या होम रेमेडीज से संभव है? डॉक्टर्स का कहना है कि हल्दी और तुलसी से कैंसर जैसी घातक बीमारी का इलाज मुमकिन नहीं है। इसको लेकर कैंसर की बड़ी अस्पताल टाटा ने भी एक प्रेस रिलीज जारी की है। टाटा अस्पताल ने लोगों से इस तरह से ट्रीटमेंट नहीं करने की अपील की है। साथ ही ये भी कहा है कि, जिस किसी को भी कैंसर है उसे फौरन डॉक्टर मिलकर उसकी सलाह पर इलाज शुरू कर देना चाहिए।

अस्पताल ने सिद्धू के दावे को खारिज करते हुए कहा है कि हल्दी से ब्रेस्ट कैंसर के ठीक होने का कोई क्लीनिकल प्रूवेन डेटा नहीं है। दूसरे डॉक्टर्स का भी यही कहना है कि कैंसर का सही इलाज सर्जरी, रेडिएशन और कीमोथेरेपी ही है।

नवजोत सिंह सिद्ध का दावा

नवजोत सिंह सिद्धू ने 21 नवंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि उनकी पत्नी नवजोत कौर ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को हरा दिया है। वो पूरी तरह से कैंसर से ठीक हो गई हैं। सिद्धू ने दावा किया कि जब डॉक्टर्स की जमात ने ये कह दिया था कि उनकी पत्नी के स्टेज 4 कैंसर से जीतने के महज 3 फीसदी उम्मीद है, तब उन्होंने आयुर्वेद से इलाज शुरू किया। महज 40 दिन में कैंसर के खिलाफ लड़ाई उनकी पत्नी ने जीत ली। सिद्धू ने बकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस में डाइट चार्ट भी बताया। सिद्धू के मुताबिक नवजोत कौर शाम 6 के करीब दिन का आखिरी मील खत्म कर लेती थीं। इसके बाद अगले दिन सुबह 10 बजे नीबू पानी से उनके खाने-पीने की शुरुआत होती थी। उसके आधे घंटे के बाद 10-12 नीम के पत्ते और फिर दूसरी रेमेडीज वो खाने के लिए पत्नी को देते थे।

सिद्धू के इस दावे की ना सिर्फ अस्पतालों और डॉक्टर्स ने आलोचना की है, बल्कि कई और बड़ी हस्तियों ने भी कहा है कि सिद्धू को इस तरह का स्टेटमेंट देने से बचना चाहिए था।

भारत में कैंसर के मरीज

भारत में कैंसर के मरीजों की संख्या में पिछले कुछ सालों में तेजी से इजाफा हुआ है। चीन और भारत के बाद तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा कैंसर मरीज भारत में ही हैं। who की रिपोर्ट कहती है कि साल 2022 में भारत में करीब 14 लाख कैंसर के मामले थे। वहीं कैंसर की वजह से मरने वालों की संख्या 9.1 लाख थी। चौंकाने वाली बात ये कि इसमें भी सबसे ज्यादा कॉमन मामले ब्रेस्ट कैंसर के थे। नवजोत सिं सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर भी ब्रेस्ट कैंसर से ही पीड़ित थीं। पूरी दुनिया की बात करें तो साल 2022 में 2 करोड़ से ज्यादा कैंसर के नए मामले सामने आए। जबकि 97 लाख लोगों की इस गंभी बीमारी की वजह से जान चली गई।

पूरे भारत में कैंसर बहुत तेजी से बढ़ती हुई बीमारी है, गांवों में भी अब ये बीमारी आम हो चली है, इसका इलाज भी बहुत महंगा। ऐसे में कई लोग सिद्धू के दावे को सच मान कर घरे इलाज शुरू कर सकते हैं, जिससे मरीज के जान जाने का खतरा और बढ़ जाता है। न्यूज पोटली की भी उसके पाठकों से यही अपील है कि कैंसर होने पर सबसे पहले पहले आज डॉक्टर्स से परामर्श करें और उसके बताए तरीके से ही इलाज शुरू करें।

News Potli.
Clip & Share
“

— नवजोत सिंह सिद्धू के हल्दी और डाइट से कैंसर को हराने पर क्या बोले डॉक्टर और एक्सपर्ट?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
breast cancercancernavjot kaurNavjot singh sidhuNews Potli
NP

About the Author

Jalish

Reporter

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs