News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. नमी के कारण दलहनी फसलों पर बढ़ सकता है कातरा कीट का खतरा, राजस्थान कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी
एग्री बुलेटिन

नमी के कारण दलहनी फसलों पर बढ़ सकता है कातरा कीट का खतरा, राजस्थान कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी

कातरा कीट, जिसे लाल बालों वाली कैटरपिलर भी कहा जाता है, एक प्रकार का कीट है जो खरीफ फसलों को नुकसान पहुंचाता है. यह कीट, विशेष रूप से, ज्वार, बाजरा, मूंग, मोठ, तिल, ग्वार और सनई जैसी फसलों को प्रभावित

Pooja Rai

Pooja Rai·19 Jul 2025· 3 min read

नमी के कारण दलहनी फसलों पर बढ़ सकता है कातरा कीट का खतरा, राजस्थान कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी

नमी के कारण दलहनी फसलों पर बढ़ सकता है कातरा कीट का खतरा, राजस्थान कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी

कातरा कीट, जिसे लाल बालों वाली कैटरपिलर भी कहा जाता है, एक प्रकार का कीट है जो खरीफ फसलों को नुकसान पहुंचाता है. यह कीट, विशेष रूप से, ज्वार, बाजरा, मूंग, मोठ, तिल, ग्वार और सनई जैसी फसलों को प्रभावित करता है. वर्तमान में मौसम में नमी के कारण फसलों में इसके प्रकोप की आशंका बनी हुई है. इसे लेकर राजस्थान कृषि विभाग ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है.

देश भर में खरीफ फसलों की बुवाई लगभग पूरी हो चुकी है. इस समय मानसून के कारण मौसम में नमी बनी हुई है, जिससे कुछ फसलों में रोग और कीट प्रकोप की संभावना बनी हुई है. इसमें मुख्य रूप से खाद्यान्न और दलहनी फसलों में कटारा कीट का प्रकोप हो सकता है. राजस्थान कृषि विभाग के मुताबिक इस मौसम में ये कीट जमीन से निकलना शुरू हो जाते हैं. कातरा कीट शिशु अवस्था में पत्ती की निचली सतह को खुरेचते हैं. पूरी तरह से विकसित लार्वा पुरे पत्ते, फूल और बढ़ाते फलो को खा जाते हैं.

कातरा कीट के नियंत्रण के उपाय
इस कीट के नियंत्रण के उपाय की यांत्रिक विधि में अंडों को संग्रह कर और लार्वा को हाथ से चुनकर और लाइट ट्रैप का प्रयोग करके व्यस्क पतंगों को नष्ट किया जाता है. बंजर जमीन या चारागाह में उगे जंगली पौधों अथवा खरपतवारों से खेतों की फसलों में लट के आगमन को रोकने के लिए उनके गमन की दिशा में खाइयां खोदकर इनके प्रकोप को रोका जा सकता है.

ये भी पढ़ें - भारत में अफीम की खेती कहाँ होती है?

इन दवाओं का करें इस्तेमाल
इसी प्रकार रासायनिक विधि में कीट का प्रकोप आर्थिक क्षति स्तर ईटीएल से अधिक होने पर रासायनिक दवाओं का प्रयोग किया जा सकता है. इनकी पहली और दूसरी अवस्था के नियंत्रण के लिए क्यूनालफॉस 1.5 प्रतिशत चूर्ण 25 किलो प्रति हेक्टर की दर से भुरकाव करना होता है. पानी की उपलब्धता होने पर क्यूनालफॉस 25 ई.सी. 625 मिलीलीटर या क्लोरोपायरीफॉस 20 ई.सी. एक लीटर प्रति हेक्टर की दर से छिड़काव कर किसान कीट के प्रकोप से फसलों को बचा सकते हैं.

3.77 लाख हेक्टेयर में हुई है बुवाई
आपको बता दने की राजस्थान में लगभग 3.77 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में अलग-अलग फसलों की बुवाई काम किया जा चुका है. इसमें से मुख्य फसलें ज्वार 1,42,368 हेक्टेयर, बाजरा 62,159 हेक्टेयर, मक्का 10,779 हेक्टेयर, मूंग 92838 हेक्टेयर, उड़द 28,048 हेक्टेयर, तिल 5,105 हेक्टेयर, मूंगफली 2,545 हेक्टेयर, ग्वार 16,277 हेक्टेयर, कपास 4,679 हेक्टेयर और हरा चारा 3,011 हेक्टेयर क्षेत्र में इन फसलों की बुवाई काम होने के साथ-साथ फसलों की बढ़वार भी होने लगी है.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— नमी के कारण दलहनी फसलों पर बढ़ सकता है कातरा कीट का खतरा, राजस्थान कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
AGRI ADVISIORYagriculture newskheti kisaniNews PotliRAJSATHANखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs