News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. नकली खाद के बाद अब नकली बीज का भंडाफोड़, मंत्री किरोड़ीलाल मीणा की छापेमारी में कई गोदाम सीज
एग्री बुलेटिन

नकली खाद के बाद अब नकली बीज का भंडाफोड़, मंत्री किरोड़ीलाल मीणा की छापेमारी में कई गोदाम सीज

राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने श्रीगंगानगर के RIICO औद्योगिक क्षेत्र में अधिकारियों की टीम के साथ बीज भंडारों पर औचक छापेमारी की. इस छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकली बीज बरामद होने क

Pooja Rai

Pooja Rai·04 Jun 2025· 3 min read

नकली खाद के बाद अब नकली बीज का भंडाफोड़, मंत्री किरोड़ीलाल मीणा की छापेमारी में कई गोदाम सीज

नकली खाद के बाद अब नकली बीज का भंडाफोड़, मंत्री किरोड़ीलाल मीणा की छापेमारी में कई गोदाम सीज

राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने श्रीगंगानगर के RIICO औद्योगिक क्षेत्र में अधिकारियों की टीम के साथ बीज भंडारों पर औचक छापेमारी की. इस छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकली बीज बरामद की गई है.

राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा पिछले कुछ समय से खेती के कामों में नकली और मिलावटी सामान बेचनेवाले माफिया के खिलाफ लगातार एक्शन में हैं. उन्होंने पिछले महीने अजमेर जिले के किशनढ़ में 12 जगहों पर छापेमारी कर नकली खाद को ज़ब्त किया था. कृषि मंत्री ने मिलावटी खाद के बाद अब नकली बीज माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. मंगलवार को उन्होंने अधिकारियों की एक टीम के साथ पंजाब से सटे श्रीगंगानगर जिले में कई बीज भंडारों पर छापेमारी की थी.

भारी मात्रा में नकली बीज बरामद
खबर के मुताबिक किरोड़ीलाल मीणा ने मंगलवार 3 जून को श्रीगंगानगर के RIICO औद्योगिक क्षेत्र में अधिकारियों की टीम के साथ बीज भंडारों पर औचक छापेमारी की थी. इस छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकली बीज बरामद की गई है .

ये भी पढ़ें - धान की नर्सरी तैयार करने का उन्नत तरीका क्या है? IARI ने जारी की एडवाइजरी

मंत्री मीणा ने कही ये बात
मंत्री मीणा ने कहा कि राज्य सरकार नकली बीज, खाद और उर्वरक के कारोबार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसानों की मेहनत पर मुनाफा कमाने वाले किसी भी व्यापारी या संस्थान को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब से सटे इस इलाके में नकली बीज सप्लाई हो रहा है. हम किसानों के साथ धोखा नहीं होने देंगे. नकली खाद और नकली बीज बेचने वाले माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा. किसानों की मेहनत और उनकी फसल के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही या धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

फैक्ट्री के मैनेजर ने स्वीकारी ये बात
राज्य कृषि विभाग के मुताबिक बीज रंगने के लिए जिन रंगों का इस्तेमाल किया जा रहा था, वे कैंसरकारी थे. इन बीजों की आपूर्ति बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों में की जा रही थी। कहा जा रहा है कि मूंग के बीजों को रंगने के लिए हरे रंग का इस्तेमाल किया जा रहा था, जौ और ग्वार के बीजों को रंगने के लिए लाल रंग का इस्तेमाल किया जा रहा था. इतना ही नहीं कार्रवाई के दौरान श्री राम सीड्स नामक एक फैक्ट्री के मैनेजर ने स्वीकार किया कि बीजों को एसेंस देने के लिए रंग का इस्तेमाल किया जा रहा था.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— नकली खाद के बाद अब नकली बीज का भंडाफोड़, मंत्री किरोड़ीलाल मीणा की छापेमारी में कई गोदाम सीज

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsfake fertilizerfake seedskheti kisaniNews Potlirajasthan newsखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs