News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. धान समेत दलहन, तिलहन और गन्ना की बुआई बढ़ी लेकिन कपास और जूट में गिरावट
एग्री बुलेटिन

धान समेत दलहन, तिलहन और गन्ना की बुआई बढ़ी लेकिन कपास और जूट में गिरावट

ख़रीफ़ फसलों की बुआई इस साल 2 अगस्त तक पिछले साल के मुक़ाबले 25.38 लाख हेक्टेयर अधिक क्षेत्र में हुई है। दलहन, तिलहन, गन्ना, मूंगफली, सोयाबीन और मक्के की बुआई में वृद्धि देखी गयी है वहीं कपास, जूट, बा

Pooja Rai

Pooja Rai·03 Aug 2024· 3 min read

धान समेत दलहन, तिलहन और गन्ना की बुआई बढ़ी लेकिन कपास और जूट में गिरावट

धान समेत दलहन, तिलहन और गन्ना की बुआई बढ़ी लेकिन कपास और जूट में गिरावट

ख़रीफ़ फसलों की बुआई इस साल 2 अगस्त तक पिछले साल के मुक़ाबले 25.38 लाख हेक्टेयर अधिक क्षेत्र में हुई है। दलहन, तिलहन, गन्ना, मूंगफली, सोयाबीन और मक्के की बुआई में वृद्धि देखी गयी है वहीं कपास, जूट, बाजरा और रागी फसल की बुआई में कमी आई है।

कृषि मंत्रालय ने 2 अगस्त तक देश में खरीफ फसलों की कुल बुआई का आंकड़ा जारी किया है।इसके अनुसार अब तक कुल खरीफ फसल एरिया का 82.54 फीसदी बोया जा चुका है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अनुसार 2018-19 से 2022-23 के बीच देश में खरीफ फसलों की बुआई का क्षेत्र 1095.84 लाख हेक्टेयर था। इस साल 2 अगस्त तक इसमें से 904.60 लाख हेक्टेयर एरिया कवर हो चुका है। पिछले साल इस अवधि तक 879.22 लाख हेक्टेयर में ही खरीफ फसलों की बुआई हुई थी। यानी इस बार पिछले साल के मुकाबले 25.38 लाख हेक्टेयर अधिक क्षेत्र में खरीफ फसलों की बुआई हो चुकी है।

दलहनी फसलों की बुआई बढ़ी
आंकड़ों के अनुसार इस साल अब तक खरीफ सीजन की दलहन फसलों की बुआई 110.61 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जो पिछले साल से 10.90 लाख हेक्टेयर अधिक है। पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 99.71 लाख हेक्टेयर में ही दलहन फसलों की बुआई हो सकी थी। अरहर की बुआई की बात करें तो अभी तक 41.89 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जो प‍िछले वर्ष के मुकाबले 8.63 लाख हेक्टेयर ज्यादा
है। इसी तरह मूंग की बुआई 31.62 लाख हेक्टेयर में हुई है, जो प‍िछले वर्ष से 3.48 लाख हेक्टेयर ज्यादा है।

ये भी पढ़ें -मिलेट्स प्रोडक्शन करने वाले देशों की सूची में भारत ‘किंग’, PM मोदी ने भी किया ज़िक्र

तिलहन की बुआई 5.16 लाख हेक्टेयर ज़्यादा
कृषि मंत्रालय के मुताबिक इस साल अब तक खरीफ सीजन की तिलहन फसलों की लगभग 179.69 लाख हेक्टेयर क्षेत्र बुआई हो गयी है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 174.53 लाख हेक्टेयर बुआई हुई थी। यानी इस साल त‍िलहन फसलों के रकबे में 5.16 लाख हेक्टेयर की वृद्ध‍ि द‍िखाई दे रही है।
मूंगफली के एर‍िया में प‍िछले साल के मुकाबले 4.82 लाख हेक्टेयर का इजाफा द‍िख रहा है। इस साल अब तक 44.06 लाख हेक्टेयर में इसकी बुआई हो चुकी है। इसी तरह सोयाबीन की बुआई 123.77 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जो प‍िछले वर्ष से 3.26 लाख हेक्टेयर अध‍िक है।

कपास की बुआई में कमी
देश में अभी तक कपास की बुआई 108.43 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जो क‍ि प‍िछले साल से 9.76 लाख हेक्टेयर कम है। प‍िछले वर्ष 2 अगस्त तक 118.19 लाख हेक्टेयर में कॉटन बोया जा चुका था।
वहीं गन्ने की बुआई में वृद्धि देखने को मिली है। इसकी बुआई 57.68 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जो क‍ि प‍िछले साल के मुकाबले 0.57 लाख हेक्टेयर ज्यादा है। लेक‍िन जूट की बुआई में 0.60 लाख हेक्टेयर की कमी दर्ज की गई है।

श्री अन्न की बुआई भी बढ़ी
श्री अन्न यानी मोटे अनाजों की बुआई 2 अगस्त तक 165.59 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हुई है, जो प‍िछले वर्ष की इसी अवध‍ि के मुकाबले 5.22 लाख हेक्टेयर ज्यादा है। इस साल बाजरा की बुआई 62.70 लाख हेक्टेयर में हुई है जो प‍िछले साल के मुकाबले 3.29 लाख हेक्टेयर कम है। रागी का एर‍िया भी घटा है, लेक‍िन मक्के की बुवाई प‍िछले वर्ष के मुकाबले इस बार 7.69 लाख हेक्टेयर ज्यादा हुई है। इस साल देश में 2 अगस्त तक 82.25 लाख हेक्टेयर में मक्का बोया जा चुका है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— धान समेत दलहन, तिलहन और गन्ना की बुआई बढ़ी लेकिन कपास और जूट में गिरावट

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newscottonkharif cropmilletsNews Potlioilseedspaddy farmingpulsessugarcane
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs