News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. धान फसल को झोंका रोग और भूरा फुदका कीट से ऐसे करें बचाव, कृषि विभाग ने दी सलाह
एग्री बुलेटिन

धान फसल को झोंका रोग और भूरा फुदका कीट से ऐसे करें बचाव, कृषि विभाग ने दी सलाह

उत्तर प्रदेश के किसानों को राज्य के कृषि विभाग ने धान की फसल में झोंका रोग और भूरा फुदका कीट के प्रकोप से सतर्क रहने को कहा है। कृषि एक्सपर्ट्स ने इन कीटों से फसल को बचाने के लिए रोगनाशक दवाओं और उनके

Pooja Rai

Pooja Rai·10 Sep 2024· 3 min read

धान फसल को झोंका रोग और भूरा फुदका कीट से ऐसे करें बचाव, कृषि विभाग ने दी सलाह

धान फसल को झोंका रोग और भूरा फुदका कीट से ऐसे करें बचाव, कृषि विभाग ने दी सलाह

उत्तर प्रदेश के किसानों को राज्य के कृषि विभाग ने धान की फसल में झोंका रोग और भूरा फुदका कीट के प्रकोप से सतर्क रहने को कहा है। कृषि एक्सपर्ट्स ने इन कीटों से फसल को बचाने के लिए रोगनाशक दवाओं और उनके छिड़काव का तरीका बताया है।

इस समय लगभग पूरे देश में खरीफ सीजन की मुख्य फसल धान खेतों में लहलहा रही है।अभी एक दिन पहले ही कृषि मंत्रालय ने ख़रीफ़ फसलों की बुवाई के आंकड़ें जारी किये हैं, जिसके मुताबिक़ अभी तक खरीफ फसलों की 1092 लाख हेक्टेयर में बुवाई हो चुकी है जो की समान्य से अधिक है।वहीं धान फसल की बात करें तो पूरे देश में अब तक 409.50 लाख हेक्टेयर की बुवाई हो चुकी है जो पिछले साल के मुक़ाबले 15 लाख हेक्टेयर अधिक है।
हालांकि, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड समेत प्रमुख धान उत्पादक राज्यों में धान फसल में झोंका रोग और भूरा फुदका कीट का प्रकोप देखा जा रहा है। इससे फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका से किसान परेशान है। ऐसे में फसल को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश कृषि विभाग ने किसानों को सलाह जारी करते हुए रोगनाशक दवाएं और उनके इस्तेमाल का तरीका बताया है।

भूरा फुदका कीट के लक्षण और बचाव

उत्तर प्रदेश कृषि विभाग के प्रसार शिक्षा एवं प्रशिक्षण ब्यूरो की ओर से धान किसानों को झोंका रोग और भूरा फुदका कीट के प्रकोप से सतर्क किया गया है। कृषि एक्सपर्ट ने कहा है कि धान में भूरा फुदका कीट (brown planthopper) से फसल का बचाव करना जरूरी है। यह कीट पत्तियों और नई फूटने वाले अंकुरों का रस चूसकर पौधे को नुकसान पहुंचाते हैं। इसके प्रकोप से गोलाई में पौधे काले होकर सूखने लगते हैं। इस कीट को हॉपर बर्न भी कहा जाता है।
जब भूरा फुदका की संख्या 15 से 20 कीट दिखे तो फसल के बचाव के लिए किसान कार्बोफ्यूरान 3 CG 25 KG प्रति हेक्टेयर या फिर क्लोरपाइरीफास 20% EC 1.50 लीटर प्रति हेक्टेयर को 500 से 600 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें।

झोंका रोग के लक्षण और बचाव

झोंका रोग (Rice Blast) से धान की पत्तियों पर आंख की आकृति के धब्बे बनते हैं जो बीच में राख के रंग के और किनारे गहरे कत्थई रंग के होते हैं। पत्तियों के अलावा बालियों, डंठलों, फूल, शाखाओं और पौधे की गांठों पर काले-भूरे धब्बे बनते हैं। इससे पौधे की पोषकता खत्म होने लगती है और उसका विकास रुक जाता है।

झोंका रोग की रोकथाम के लिए किसान फसल में कार्बेडाजिम 50% WP 500 ग्राम या फिर मैंकोजेब या जिनेब 75% WP 2 किलो ग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से 500-700 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें।
ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— धान फसल को झोंका रोग और भूरा फुदका कीट से ऐसे करें बचाव, कृषि विभाग ने दी सलाह

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agricultureagriculture newsdisease in paddykharif cropkheti kisaniNews Potlipaddyuttar pradesh
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs