News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. धान के बदले इन फसलों की खेती करने पर किसानों को मिलेगा कृषक उन्नति योजना का लाभ, छत्तीसगढ़ सरकार का फैसला
एग्री बुलेटिन

धान के बदले इन फसलों की खेती करने पर किसानों को मिलेगा कृषक उन्नति योजना का लाभ, छत्तीसगढ़ सरकार का फैसला

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में दलहन, तिलहन, मक्का आदि की फसल उगाने वाले किसानों को कृषक उन्नति योजना (Krishak Unnati Yojana) का फायदा देने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में म

NP

Pooja Rai·Correspondent·02 Jul 2025· 2 min read

धान के बदले इन फसलों की खेती करने पर किसानों को मिलेगा कृषक उन्नति योजना का लाभ, छत्तीसगढ़ सरकार का फैसला

धान के बदले इन फसलों की खेती करने पर किसानों को मिलेगा कृषक उन्नति योजना का लाभ, छत्तीसगढ़ सरकार का फैसला

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में दलहन, तिलहन, मक्का आदि की फसल उगाने वाले किसानों को कृषक उन्नति योजना (Krishak Unnati Yojana) का फायदा देने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक में और भी कई फैसले लिए गए.

मंत्रिपरिषद ने किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है. खरीफ 2024 में पंजीकृत किसान जिन्होंने धान की फसल लगाई थी और समर्थन मूल्य पर धान बेचा था और उनके द्वारा खरीफ 2025 में धान फसल के स्थान पर दलहन, तिलहन, मक्का आदि फसल की खेती की जाती है, तब उन्हें भी अब कृषक उन्नति योजना के तहत आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी. राज्य के किसानों की आय, फसल उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ाने और फसल की लागत में कमी करने के उद्देश्य से यह योजना लागू की गई है.

ये भी पढ़ें - किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए एग्रोफॉरेस्ट्री को बढ़ावा देने जा रही सरकार

‘लॉजिस्टिक हब’ के लिए निवेश बढ़ाया जाएगा
राज्य की भौगोलिक स्थिति का फायदा लेते हुए लॉजिस्टिक क्षेत्र और ई-कॉमर्स की राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों को ‘लॉजिस्टिक हब’ की स्थापना के लिए निवेश के लिए आकर्षित किया जाएगा. राज्य की भंडारण क्षमता में बढ़ोतरी होगी, जिससे राज्य के उद्योगों, व्यापारियों और किसानों को सस्ती भंडारण सुविधा मिलेगी. प्रदेश में लॉजिस्टिक में लगने वाले लागत कम होने से व्यापार, निवेश और इकोनॉकि ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— धान के बदले इन फसलों की खेती करने पर किसानों को मिलेगा कृषक उन्नति योजना का लाभ, छत्तीसगढ़ सरकार का फैसला

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newschhattisgarhkheti kisaniNews Potliखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs