News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. धान की फसल को भूरा फुदका कीट से कैसे बचायें? पूसा ने किसानों के लिए जारी की एडवाइजरी
एग्री बुलेटिन

धान की फसल को भूरा फुदका कीट से कैसे बचायें? पूसा ने किसानों के लिए जारी की एडवाइजरी

मानसूनी बारिश को देखते हुए पूसा ने किसानों के लिए फसल एडवाइजरी जारी की है. इसमें बताया गया है कि अभी धान पर ब्राउन प्लांट हॉपर कीट यानी भूरा फुदका कीट का अटैक हो सकता है. एडवाइजरी में फसल की लगातार नि

Pooja Rai

Pooja Rai·22 Aug 2025· 3 min read

धान की फसल को भूरा फुदका कीट से कैसे बचायें? पूसा ने किसानों के लिए जारी की एडवाइजरी

धान की फसल को भूरा फुदका कीट से कैसे बचायें? पूसा ने किसानों के लिए जारी की एडवाइजरी

मानसूनी बारिश को देखते हुए पूसा ने किसानों के लिए फसल एडवाइजरी जारी की है. इसमें बताया गया है कि अभी धान पर ब्राउन प्लांट हॉपर कीट यानी भूरा फुदका कीट का अटैक हो सकता है. एडवाइजरी में फसल की लगातार निगरानी करने की सलाह दी गई है ताकि फसल को बर्बाद होने से बचाया जा सके.

मानसूनी बारिश को देखते हुए सभी किसानों को आईसीएआर, पूसा ने कहा है की इस मौसम में धान की फसल को नष्ट करने वाली ब्राउन प्लांट हॉपर (भूरा फुदका) का आक्रमण हो सकता है. इसलिए किसान खेत के अंदर जाकर पौध के निचली भाग के स्थान पर मच्छरनुमा कीट की निगरानी करें. इस समय धान की फसल मुख्य रूप से बढ़वार की स्थिति में है. इसलिए फसल में कीटों की निगरानी करें. तना छेदक कीट की निगरानी के लिए फेरोमोन प्रपंच @ 3-4/एकड़ लगाएं. यदि पत्ता मरोड़ या तना छेदक कीट का प्रकोप अधिक हो तो करटाप दवाई 4% दाने 10 किलोग्राम/एकड़ का छिड़काव करें. खड़ी फसलों और सब्जी नर्सरियों में उचित प्रबंधन रखें.

इन फसलों की करें बुवाई
वैज्ञानिकों ने कहा है कि इस मौसम में किसान स्वीट कॉर्न (माधुरी, विन ओरेंज) और बेबी क़र्न (एच एम-4) की बुवाई मेड़ों पर करें. इस मौसम में किसानों को सलाह है कि गाजर (उन्नत किस्म- पूसा वृष्टि) की बुवाई मेड़ों पर करें. बीज दर 4.0-6.0 किग्रा प्रति एकड़ रखें. बुवाई से पहले बीज को केप्टान @ 2 ग्रा. प्रति किग्रा बीज की दर से उपचार करें और खेत तैयार करते समय खेत में देसी खाद और फास्फोरस उर्वरक जरूर डालें.

ये भी पढ़ें - सुपारी विकास पर उच्चस्तरीय बैठक, वायरस अटैक के कारण सुपारी उत्पादक किसानों के नुकसान की होगी भरपाई

फूलगोभी और खरीफ प्याज की बुवाई करें
पूसा ने अपने एडवाइजरी में कहा है कि यदि टमाटर, मिर्च, बैंगन फूलगोभी और पत्तागोभी की पौध तैयार है तो मौसम को देखते हुए रोपाई मेड़ों (उथली क्यारियों) पर करें. इस मौसम में किसानों को सलाह है कि फूलगोभी की पूसा शरद, पूसा हाइब्रिड-2 पंत शुभ्रा (नवंबर-दिसंबर) की रोपाई के लिए पौध तैयार करना शुरू करें. खरीफ प्याज की तैयार पौध की रोपाई मेड़ों (उथली क्यारियों) पर करें. इसके अलावा सरसों साग-पूसा साग-1, मूली-वर्षा की रानी, समर लोंग, लोंग चेतकी, पालक- आल ग्रीन और धनिया-पंत हरितमा या संकर किस्मों की बुवाई मेड़ों (उथली क्यारियों) पर करें. इसके साथ ही कद्दूवर्गीय सब्जियों को ऊपर चढ़ाने की व्यवस्था करें ताकि बारिश से सब्जियों की लताओं को गलने से बचाया जा सके.

जानकारी लेने के बाद ही दवाइयों का करें प्रयोग
कद्दूवर्गीय और अन्य सब्जियों में मघुमक्खियों का बड़ा योगदान है क्योंकि, वे परागण में सहायता करती हैं. इसलिए जितना संभव हो मधुमक्खियों के पालन को बढ़ावा दें. कीड़ों और बीमारियों की लगातार निगरानी करते रहें, कृषि विज्ञान केंद्र से संपर्क रखें और सही जानकारी लेने के बाद ही दवाइयों का प्रयोग करें. फल मक्खी से प्रभावित फलों को तोड़कर गहरे गड्डे में दबा दें, फल मक्खी के बचाव के लिए खेत में अलग-अलग जगहों पर गुड़ या चीनी के साथ (कीटनाशी) का घोल बनाकर छोटे कप या किसी और बरतन में रख दें ताकि फल मक्खी का नियंत्रण हो सके.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— धान की फसल को भूरा फुदका कीट से कैसे बचायें? पूसा ने किसानों के लिए जारी की एडवाइजरी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskharif cropkheti kisaniNews Potlipaddy farmingpusa advisioryखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs