News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. धान की खेती पर संकट: क्षेत्रफल बढ़ा, लेकिन पैदावार में गिरावट की आशंका
एग्री बुलेटिन

धान की खेती पर संकट: क्षेत्रफल बढ़ा, लेकिन पैदावार में गिरावट की आशंका

इस साल खरीफ सीजन में धान उत्पादन घटकर 120-121 मिलियन टन रहने का अनुमान है, जबकि पिछले साल यह 121.85 मिलियन टन था। ज्यादा बारिश, बाढ़ और यूरिया की कमी से नुकसान हुआ है। क्षेत्रफल 5% बढ़ने के बावजूद पंज

NP

Pooja Rai·Correspondent·11 Sep 2025· 2 min read

धान की खेती पर संकट: क्षेत्रफल बढ़ा, लेकिन पैदावार में गिरावट की आशंका

धान की खेती पर संकट: क्षेत्रफल बढ़ा, लेकिन पैदावार में गिरावट की आशंका

इस साल खरीफ सीजन में धान उत्पादन घटकर 120-121 मिलियन टन रहने का अनुमान है, जबकि पिछले साल यह 121.85 मिलियन टन था। ज्यादा बारिश, बाढ़ और यूरिया की कमी से नुकसान हुआ है। क्षेत्रफल 5% बढ़ने के बावजूद पंजाब और तेलंगाना जैसे राज्यों में गिरावट की आशंका है, हालांकि यूपी और पश्चिम बंगाल में अच्छी पैदावार की उम्मीद है।

इस खरीफ सीजन में देश का धान उत्पादन पिछले साल से कम रहने की संभावना जताई जा रही है। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, 2025 में धान की पैदावार 120-121 मिलियन टन रह सकती है, जबकि 2024 में यह 121.85 मिलियन टन थी। अत्यधिक बारिश, बाढ़ और अगस्त में यूरिया की कमी को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है।

खेती का क्षेत्र बढ़ा, पर पंजाब में भारी नुकसान
धान का रकबा इस बार 5% बढ़कर 434.13 लाख हेक्टेयर हो गया है। उत्तर प्रदेश में बुवाई 13.5% बढ़ी है और उत्पादन 21 मिलियन टन तक पहुँचने का अनुमान है, जो पिछले साल से ज्यादा है। वहीं पंजाब में हालात गंभीर हैं। बाढ़ की वजह से उत्पादन में कम से कम 20% गिरावट की आशंका है। विशेषज्ञ मानते हैं कि यहाँ नुकसान 1-1.5 मिलियन टन से लेकर 6 मिलियन टन तक हो सकता है।

दक्षिण भारत और बंगाल से उम्मीदें
आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में धान की स्थिति बेहतर है। कर्नाटक ने इस बार 4.64 मिलियन टन का लक्ष्य रखा है। पश्चिम बंगाल, जो देश का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक है, रिकॉर्ड पैदावार की ओर बढ़ रहा है। यहाँ 43 लाख हेक्टेयर में बुवाई हो चुकी है, जो लक्ष्य से ज्यादा है।

ये भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश में खरीफ सीजन में बंपर पैदावार की उम्मीद, खेती का क्षेत्र 14 लाख हेक्टेयर बढ़ा

तेलंगाना, महाराष्ट्र और बासमती की चुनौती
तेलंगाना में बारिश और यूरिया की कमी से 10-15% नुकसान की आशंका है। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भी बाढ़ ने असर डाला है। पंजाब और हरियाणा में बासमती धान प्रभावित होने से निर्यात पर भी असर पड़ सकता है।

कुल उत्पादन का अनुमान
अमेरिकी कृषि विभाग (USDA) का अनुमान है कि भारत का कुल धान उत्पादन (खरीफ, रबी और ग्रीष्म मिलाकर) 2025-26 में 151 मिलियन टन तक रह सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर मौसम सामान्य रहा, तो यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— धान की खेती पर संकट: क्षेत्रफल बढ़ा, लेकिन पैदावार में गिरावट की आशंका

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews Potlipaddy farmingpunjabricerice productionuttar pradeshwest bengalखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs