News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. देश में चीनी उत्पादन 10.50 लाख टन, जानिए क्या है वजह?
एग्री बुलेटिन

देश में चीनी उत्पादन 10.50 लाख टन, जानिए क्या है वजह?

इस साल चीनी उत्पादन तेज शुरुआत के साथ 10.50 लाख टन पहुंच गया है, क्योंकि ज्यादा मिलों ने जल्दी क्रशिंग शुरू की। 2025-26 में कुल 350 लाख टन उत्पादन का अनुमान है। घरेलू जरूरत पूरी करने के बाद 20–25 लाख

Pooja Rai

Pooja Rai·18 Nov 2025· 3 min read

देश में चीनी उत्पादन 10.50 लाख टन, जानिए क्या है वजह?

देश में चीनी उत्पादन 10.50 लाख टन, जानिए क्या है वजह?

इस साल चीनी उत्पादन तेज शुरुआत के साथ 10.50 लाख टन पहुंच गया है, क्योंकि ज्यादा मिलों ने जल्दी क्रशिंग शुरू की। 2025-26 में कुल 350 लाख टन उत्पादन का अनुमान है। घरेलू जरूरत पूरी करने के बाद 20–25 लाख टन अतिरिक्त चीनी बचेगी जिसे निर्यात किया जा सकता है। मिलें MSP और एथेनॉल की कीमत बढ़ाने की मांग कर रही हैं, जबकि किसानों को AI आधारित गन्ना खेती अपनाने की सलाह दी जा रही है।

भारत में इस साल चीनी उत्पादन की शुरुआत अच्छी रही है। 1 अक्टूबर से शुरू हुए मौजूदा शुगर सीजन में 15 नवंबर तक देश में 10.50 लाख टन चीनी का उत्पादन हो चुका है, जबकि पिछले साल इसी समय तक यह 7.1 लाख टन था। इसका कारण है कि इस बार ज्यादा शुगर मिलों ने जल्दी क्रशिंग शुरू कर दी और गन्ने से रस निकलने की रिकवरी दर भी बेहतर रही।

औसत रिकवरी 8.2% रही
हालांकि, महाराष्ट्र में बारिश और कर्नाटक–महाराष्ट्र में गन्ने के दाम को लेकर विरोध के चलते कुछ जगहों पर क्रशिंग की रफ्तार धीमी हुई है। नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फ़ैक्ट्रीज़ (NFCSF) के मुताबिक, इस बार 325 मिलें क्रशिंग शुरू कर चुकी हैं, जबकि पिछले साल इसी दौरान केवल 144 मिलें चल रही थीं। अब तक 128 लाख टन गन्ना पेरा जा चुका है, और औसत रिकवरी 8.2% रही है, जो पिछले साल के 7.8% से अधिक है।

कुल चीनी उत्पादन 350 लाख टन तक
पिछले साल महाराष्ट्र में चुनावों के कारण क्रशिंग नवंबर के आखिरी सप्ताह में शुरू हुई थी, इस वजह से उत्पादन भी कम था।NFCSF का अनुमान है कि 2025-26 सीज़न में कुल चीनी उत्पादन 350 लाख टन तक पहुंच सकता है। इसमें महाराष्ट्र से 125 lt, उत्तर प्रदेश से 110 lt और कर्नाटक से 70 lt उत्पादन आने की उम्मीद है। ये तीनों राज्य मिलकर देश की 75–80% चीनी देते हैं।

ये भी पढ़ें - रबी फसलों की बुवाई में तेजी, इस बार बेहतर पैदावार की उम्मीद

15 lt चीनी के निर्यात की मंजूरी
देश के पास पिछले सीजन से 50 lt स्टॉक बचा हुआ है। इसमें से लगभग 35 lt चीनी एथेनॉल उत्पादन में जाएगी और 290 lt चीनी घरेलू खपत में चलेगी। इसके बाद भी भारत के पास 20-25 lt का ट्रेडेबल सरप्लस रहेगा। सरकार ने अभी तक 15 lt चीनी के निर्यात की मंजूरी दे दी है। आगे सीजन के अंत में 10 lt अतिरिक्त निर्यात की अनुमति भी मिल सकती है। समय पर घोषणा से बाज़ार में स्थिरता आएगी और मिलों को राहत मिलेगी।

हालांकि चीनी मिलें MSP न बढ़ने से परेशान हैं। 2019 से चीनी का MSP 31 रुपये/किलो ही तय है। मिलों का कहना है कि जब तक चीनी का MSP और एथेनॉल खरीद मूल्य नहीं बढ़ेगा, उनके लिए गन्ने का भुगतान और अन्य खर्च पूरे करना मुश्किल है।

खेती में AI तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाने की अपील
NFCSF के अधिकारी प्रकाश नाइकनवरे और हर्षवर्धन पाटील ने कहा कि चीनी का MSP बढ़ाया जाए, एथेनॉल का खरीद मूल्य बढ़ाया जाए और एथेनॉल उत्पादन का कोटा बढ़ाया जाए। ये तीन फैसले उद्योग को संभलने में बड़ी मदद करेंगे।पाटील ने गन्ना किसानों से अपील की कि वे खेती में AI तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाएँ। इससे उत्पादन 40% तक बढ़ा है और खेती की लागत 30% तक कम हुई है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— देश में चीनी उत्पादन 10.50 लाख टन, जानिए क्या है वजह?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agricultureagriculture newskheti kisaniNews Potlisugar exportsugar millSUGAR PRODUCTIONखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs