News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. देश को दलहन उत्‍पादन में आत्मनिर्भर बनाने के ल‍िए मास्‍टर प्‍लान तैयार, दिनभर की और ज़रूरी खबरें देखें
एग्री बुलेटिन

देश को दलहन उत्‍पादन में आत्मनिर्भर बनाने के ल‍िए मास्‍टर प्‍लान तैयार, दिनभर की और ज़रूरी खबरें देखें

दिनभर की खेती किसानी से जुड़ी खबरों की न्यूज पोटली में आपका स्वागत है। चलिए देखते हैं आज की पोटली में किसानों के लिए क्या क्या नया है। 1.केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज

Pooja Rai

Pooja Rai·22 Jun 2024· 4 min read

देश को दलहन उत्‍पादन में आत्मनिर्भर बनाने के ल‍िए मास्‍टर प्‍लान तैयार, दिनभर की और ज़रूरी खबरें देखें

देश को दलहन उत्‍पादन में आत्मनिर्भर बनाने के ल‍िए मास्‍टर प्‍लान तैयार, दिनभर की और ज़रूरी खबरें देखें

दिनभर की खेती किसानी से जुड़ी खबरों की न्यूज पोटली में आपका स्वागत है। चलिए देखते हैं आज की पोटली में किसानों के लिए क्या क्या नया है।

1.केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश को दलहन उत्‍पादन में आत्मनिर्भर बनाने के ल‍िए मास्‍टर प्‍लान तैयार किया है।

केंद्र सरकार दालों का आयात कम करने और दलहन उत्‍पादन में आत्‍मन‍िर्भर बनने के ल‍िए मसूर, उड़द और तुअर का 100 फीसदी खरीद करने का फैसला ल‍िया है। शुक्रवार को राज्‍यों के कृष‍ि मंत्र‍ियों के साथ हुई बैठक के दौरान कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा क‍ि केंद्र सरकार फसल विविधीकरण (Crop Diversification) सुनिश्चित करने और दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर मसूर, उड़द और तुअर की 100 फीसदी खरीद करेगी।
वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्‍होंने राज्यों से आग्रह किया गया कि वे केंद्र के साथ मिलकर काम करें ताकि भारत न केवल खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बने बल्कि विश्व का खाद्यान्न भंडार भी बने।

2.उत्तर प्रदेश सरकार खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की तरफ से संचालित मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत आप अपने गांव में ही उद्यम लगाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिये 10 लाख तक का बैंक लोन ले सकते हैं।
योजना के तहत सामान्य वर्ग के पुरुष लाभार्थियों को परियोजना लागत का 10 प्रतिशत तथा जातिगत आरक्षित श्रेणी (एससी-एसटी, ओबीसी), अल्पसंख्यक, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक एवं महिला लाभार्थियों को 5 प्रतिशत का अंशदान स्वयं लगाना होगा।

मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अंतर्गत 18 से 50 वर्ष तक कि आयु के इच्छुक अभ्यर्थी को न्यूनतम कक्षा आठ पास तथा ग्रामीण क्षेत्र का निवासी होना चाहिए।

अभ्यर्थी http://cmegp.data-center.co.in पोर्टल पर 28 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।विस्तृत जानकारी के लिए विकास भवन के द्वितीय तल पर स्थित जिला ग्रामोद्योग अधिकारी के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है.

3.तेलंगाना सरकार ने राज्‍य के क‍िसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ करने का ऐलान किया है।
राज्‍य की कांग्रेस सरकार ने चुनाव से पहले वादा किया था क‍ि अगर उनकी सरकार बनी तो वे क‍िसानों का कर्ज माफ करेंगे। प्रदेश सरकार इसके ल‍िए 31,000 करोड़ रुपए खर्च करेगी। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में एकमुश्त कृषि ऋण माफ करने का फैसला लिया गया। कैबिनेट बैठक के बाद सीएम ने मीडिया को बताया कि 12 दिसंबर 2018 से 9 दिसंबर 2023 के बीच लिए गए कृषि ऋणों को माफ करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि ऋण एकमुश्त माफ किए जाएंगे, जबकि पिछली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सरकार ने एक लाख रुपये तक के ऋण चार किस्तों में माफ किए थे। शर्तों सह‍ित कर्ज माफी का व‍िवरण जल्‍द ही जारी किया जायेगा।

और अब किसानों से लिए सबसे उपयोगी मौसम की जानाकरी

4.मौसम अपडेट :
मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों में बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों, झारखंड, ओडिशा और बंगाल के अधिकांश हिस्सों में मानसून पहुँचने की संभावना जतायी है और कहा है कि असम और बिहार में अलग-अलग चक्रवात की स्थिति विकसित हो रही है, जिसके कारण आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार आंतरिक कर्नाटक के तटीय और आस-पास के जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। हालांकि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है, विदर्भ के शेष हिस्सों, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ अन्य हिस्सों, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों, झारखंड के कुछ हिस्सों और आंतरिक कर्नाटक के तटीय और आस-पास के जिलों में 21 जून से 25 जून के बीच भारी से बहुत भारी और अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक वर्षा होने की संभावना है।

और आखिर में न्यूज पोटली की ज्ञान पोटली

5.हम जानते हैं कि फसल की सही उपज के लिए मिट्टी में नमी होना कितना ज़रूरी है और उसके लिये सही मात्रा में पानी की ज़रूरत पड़ती है।
आप अपने खेत की मिट्टी की नमी को बनाये रखने के लिये ये काम करें -

मिट्टी की संरचना को सही करने के लिए खेतों में जुताई कम करें

सतही और भूजल पर निर्भरता कम करने के लिए बारिश के पानी को इकट्ठा करें

अपने खेत की मिट्टी की नमी को देखते हुए अनुकूल फसल की किस्मों का चयन करें

खेत की मिट्टी को ढक कर रखें

खेती किसानी की रोचक जानकारी और जरुरी मुद्दों, नई तकनीक, नई मशीनों की जानकारी के लिए देखते रहिए न्यूज पोटली।

News Potli.
Clip & Share
“

— देश को दलहन उत्‍पादन में आत्मनिर्भर बनाने के ल‍िए मास्‍टर प्‍लान तैयार, दिनभर की और ज़रूरी खबरें देखें

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
.मौसम अपडेटMSPउत्तर प्रदेशतेलंगाना सरकारदलहन उत्‍पादनमुख्यमंत्री  रेवंत रेड्डीशिवराज सिंह चौहान
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs